WhatsApp Group Join Now

अनार सेहत के लिए लाभकारी फल है। कई प्रकार की बीमारियों से ये निजात दिलाता है। इसमें पाए जाने वाले पोषक तत्व आपके लिए वरदान है। अनार का पौधा बहुत लोग अपने घर में लगाते हैं। 

बहुत ही हार्डी प्लांट है। ये आसानी से ग्रो हो जाता है। थोड़ी सी केयर करके आप इसपर फ्रूटिंग ले सकते हैं। अनार के पौधे से फूल गिरने की समस्या काफी भंयकर है। बहुत ज्यादा मात्रा में  फूल आकर गिर जाना परेशानी का कारण बन जाता है। 

आपके अनार के पौधे के साथ ये हो रहा है, तो हम आपको फर्टिलाइजर बताएँगे। कई बार पौधे की हार्मोनल प्राब्लम के चलते ऐसा होता है। इसके लिए आपको एक मेडिसिन भी सजस्ट करेंगे। बेस्ट ऑप्शन फर्टिलाइजर ही है। आप ये अपने पौधे में देंगे, तो फीमेल फ्लावर ज्यादा आएंगे और फ्रूटिंग बेहतर होगी। 

फूल गिरने के कारण (due to falling of flowers)

  1. पौधे में तनाव होना। 
  2. पानी ज्यादा या कम होना। 
  3. पोषक तत्वों की कमी होना। 
  4. मेल फूलों के ज्यादा होने पर। 
  5. तापमान में उतार-चढ़ाव। 
  6. नाइट्रोजन युक्त खाद ज्यादा देने से। 
  7. ज्यादा खाद देने से। 

अनार के पौधे की केयर (Pomegranate plant care)

  1. सही किस्म का चुनाव करें। 
  2. ग्राफ्टिड प्लांट ही लगाएं। 
  3. हफ्ते में नीम ऑयल, फंगीसाइड छिड़कें। 
  4. पौधे को धूप जरुरी है। 
  5. फूल आने के समय ज्यादा पानी देने से बचें। 
  6. फ्रूटिंग के समय पानी की कमी न रखें। 
  7. पौधे की प्रूनिंग करते रहें। 
  8. नीचे से एकस्ट्रा टहनी निकलें वो काट दें। 
  9. नीचे से 2-3 टहनी ही रखें। 
  10. 16 इंच के पॉट में इसे लगाएं। 
  11. पौधे में फ्रूटिंग से पहले और फ्रूट सेट होने पर खाद दें। 

ये भी पढ़ें-अनार से ज्यादा फ्रूंटिग लेने का ये नायाब तरीका, जानिए शैंपू का यूज

अनार के लिए खाद (fertilizer for pomegranate)

pomegranate-fruit-bazaar-wallpaper-preview

  • फ्रूटिंग लेने के समय इसमें खाद दें।
  • मिट्टी की 1-2 इंच तक गुड़ाई करें। 
  • इसमें कम मात्रा में गोबर की खाद डालें। 
  • सिंगल सुपर फास्फेट इसमें डालें। 
  • सीवीड का प्रयोग करें। 
  • पौधे की उम्र के हिसाब से मात्रा का ध्यान रखें। 
  • सीवीड आप थोड़ी ज्यादा डाल सकते हैं। 
  • ये अनार के लिए वरदानी खाद है। 
  • इससे फीमेल फ्लावर की संख्या बढ़ती है।

ये भी है जरुरी-अब नहीं झड़ेंगे अनार के फूल, दाने होंगे मोटे और लाल

फ्रूट सेट होने पर खाद (Fertilizer when fruit set)

  1. फ्रूट सेट होने पर इसे खाद दें। 
  2. आप इस समय इसको हल्की मात्रा में खाद दें।
  3. थोड़ा एप्सम सॉल्ट इसमें डालें। 
  4. आप सीवीड का दोबारा यूज इसमें करें। 
  5. इस समय पौधे में पानी की कमी नहीं रखनी है।

ये भी है जरुरी-Pomegranate Plant Care: अनार के पौधे पर फल बनने से पहले ही गिर जाते हैं फूल! चुटकियों में दूर करें समस्या

अनार के लिए दवा (medicine for pomegranate)

ये सब डालने के बाद समस्या खत्म नहीं हुई है, तो आप दवा का प्रयोग करें। कई बार हार्मोनल प्राब्लम की वजह से फूल झड़ते हैं और फल नहीं बन पाते हैं। प्लानोफिक्स 4 एमएल दवा 16 लीटर पानी में मिलाकर पौधे पर स्प्रे करें।

ये भी है जरुरी-गार्डन के लिए बीज खरीदने से पहले जान लें 5 बातें, कभी नहीं होओगे फेल

बिना खाद बरगद जैसा होगा तुलसी प्लांट, माली का टॉप सीक्रेट

गुड़हल पर ज्यादा फूल लेने के लिए दादी मां का नुस्खा, पत्ते नजर ही नहीं आएंगे

WhatsApp Group Join Now

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *