WhatsApp Group Join Now

Yellow flowers हर कोई अपने गार्डन में रंग बिंरगे फूल लगाना चाहते हैं। गर्मी के मौसम में पीले फूल आपको काफी सुकुन दे सकते हैं। पीले रंग के कई ऐसे फूल हैं, जो गर्मी के मौसम में गार्डन में आसानी से लगते हैं। आज के इस लेख में हम आपके लिए पीले फूलों की लिस्ट लेकर आए हैं, जो गर्मी में आप लगा सकते हैं।

बगिया को महकाने वाले पीले फूल(yellow flowers that scent the garden)

गार्डनिंग करने वाले लोग कलर कॉबिनेशन की तरफ भी काफी ध्यान देते हैं। गार्डन में पौधों का कलर कॉबिनेशन आकर्षक लुक देता है। गर्मी के मौसम में येलो कलर काफी सुंदर लगता है। इस रंग के फूल अगर गार्डन में खिलते हैं, तो लोगों को भी अच्छा लगता है। येलो कलर के बहुत से ऐसे फूल हैं, जो गर्मी के मौसम में आसानी से गमलों में उग जाते हैं।

गेंदा(Marigold)

पीले फूलों की लिस्ट में गेंदा (Marigold)का फूल सबसे पहले आता है। किसी भी मौसम में आसानी से ग्रो होने वाला ये प्लांट काफी अच्छा है। ये हर कोई गार्डन में लगाना पसंद करता है। ये आप शुरूआती गर्मी में गार्डन में लगा सकते हैं। ये कई रंगों में होते हैं। इनकी केयर करना भी बहुत आसान है।

सूरजमुखी(Sunflower)

सूरजमुखी(Sunflower)भी काफी आकर्षक लुक गार्डन को देता है। सूरजमुखी का पौधा काफी लंबा होता है। आप इसे गार्डन में लगाते हैं, तो पीछे की साइड या किनारों पर लगाएं। ये गमले में आप आसानी से लगा सकते हैं। इसको गर्मी का मौसम पसंद है। थोड़ी सी केयर करने के बाद आप बड़े और चमकीले फूल प्राप्त कर सकते हैं।

कैन्ना(canna)

कैन्ना (canna)गर्मी पसंद करने वाला पौधा है। इसपर पीला रंग का चमकीला फूल आता है। गार्डन में ये फूल अलग ही छंटा बिखेरता है। इसको आप गर्मी के मौसम में लगा सकते हैं। ये कई रंगों में मिलने वाला पौधा है। इसको ज्यादा नमी पसंद है। इसको गमले में आसानी से लगाया जा सकता है।

झुनिया(zheniya)

झुनिया प्लांट पर छोटे-छोटे फूल आते हैं। ये कई रंगों में आपको मिलता है। पीले रंग में भी आप ये प्लांट ले सकते हैं। इसके फूल धूप और छाया दोनों में खिलते हैं। इस प्लांट को काफी कम केयर की जरुरत होती है। आप इसको हैंगिग बास्केट में भी लगा सकते हैं। लटका हुआ झुनिया का पौधा काफी सुंदर लगता है। इसके फूल गर्मी की शुरुआत से लेकर सर्दी की शुरूआत तक खिलते हैं।

बटरकप(buttercup)

बटरकप (buttercup)जंगली इलाको में पाया जाने वाला झाड़ीदार पौधा है। आप इसे गमलों में गार्डन में लगा सकते हैं। इसपर पीले रंग के फूल खिलते हैं। ये फूल काफी छोटे होते हैं। कम केयर के साथ ये धूप और छाया में खिलने वाले फूल है।

कोरियोप्सिस(coreopsis)

इसपर डेजी जैसे फूल आते हैं, जो काफी सुंदर होते हैं। ये पीले, नारंगी और लाल कई रंगों में मिलने वाला फूल का पौधा है। ये पूरी गर्मी खिलने वाला पौधा है। आप इसे गार्डन में गमले में आसानी से लगा सकते हैं। छाया और धूप दोनों में ये प्लांट ग्रो करता है।

गोल्डनरोड(goldenrod)

गोल्डनरोड (goldenrod)एक जंगली फूल है, जो जंगली इलाकों में ज्यादा पाया जाता है। ये लंबी टहनी वाला फूल है। इसमें छोटे पीले फूल आते हैं। ये सूर्य की धूप में पनपता है। इसको सूखा पसंद है। ये पूरी गर्मी खिलने वाला फूल है। आप इसको गार्डन में लगा सकते हैं।

जीनिया(Zenia)

जीनिया भी काफी सुंदर और आकर्षक फूल है। ये कई रंगों में खिलने वाला होता है। कम रखरखाव के साथ इसको आसानी से लगा सकते हैं। पूरी गर्मी ये फूल देता है। आप पीला जीनिया खरीद सकते हैं। गर्मी में इस पौधे को गार्डन में जरुर लगाएं।

ये भी है जरुरी-

Dust absorbing plants- ये पौधे घर में लगाएं धूल-मिट्टी से पीछा छुड़वाएं

Kewra Plant- सबसे सुंगधित फूल केवड़ा ऐसे लगाएं, महक उठेगा आंगन

WhatsApp Group Join Now

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *