WhatsApp Group Join Now

Green Flowers-फूलों के पौधे लोग अपने घरों में लगाना काफी पसंद करते हैं। फूलों के पौधों से तनाव भी दूर होता है और ये मन को सुकुन भी देते हैं। बहुत से फूल ऐसे होते हैं, जिनका औषधीय महत्व भी बहुत होता है। कई फूल लोग घर को खुबसूरत बनाने लिए लगाते हैं,तो कुछ फूल वास्तु के हिसाब से लगाना भी पसंद करते हैं।

आज के इस लेख में हम आपको कुछ हरे फूलों के बारे में जानकारी देने वाले हैं। ये फूल काफी आकर्षक होते हैं और गुणों की खान होते हैं। इन फूलों का आप अपने गार्डन में जरुर लगाएं। ये फूल आपके गार्डन की सुंदरता में चार चांद लगा देंगे।

हरे रंग के फूल (green flowers)

आपने लाल फूलों के बारे में जाना, काले रंग के फूलों के बारे में जाना अब बात हरे रंग के फूलों की करते हैं। हरा रंग बहुत अच्छा लगता है और ये आंखों को भाने वाला रंग है। गार्डन में इस कलर के फूल जब खिलेंगे तो बहुत आकर्षक लगेंगे। चलिए बिना देर किए जानते हैं कुछ हरे रंग के दुर्लभ फूलों के बारे में ।

कंद पुष्प (Tulip)

कंद का फूल लिली परिवार से संबंधित है और ये कई रंगों में मिलता है। हरे रंग का कंद फूल थोड़ा ज्यादा चमकीला और खुबसूरत होता है। इसे सामान्य देखभाल की जरुरत होती है और धूप और पानी इसके लिए जरुरी है। ये आसानी से ग्रो हो जाता है, लेकिन दुर्लभ फूल है।

 कारनेसन (Carnation)

 कारनेसन (Carnation)

सजावट के लिए इस फूल का ज्यादा प्रयोग होता है। ये फूल कई रंगों में मिलता है और इससे लौंग जैसी खुशबू आती है। बता दें कि इस फूल की डिंमाड मार्केट में काफी ज्यादा होती है और लोग इसकी खेती करते हैं।

इन पौधों को ज्यादा गहराई में नहीं लगाया जाता। इनको थोड़ी खास देखभाल की जरुरत होती है। आप अच्छी खाद और मिट्टी की सहायता से इसे लगा सकते हैं।

ये भी है जरुरी-गुलदस्ते जैसे खिलने वाले लाल फूल जो गार्डन को आकर्षक लुक देंगे

भारतीय शलजम (Jack In The Pulpit)

भारतीय शलजम (Jack In The Pulpit)

भारतीय शलजम जिसे बोग प्याज, ब्राउन ड्रैगन, कोयल का पौधा, शैतान का कान, ड्रैगन की जड़, मार्श शलजम, मेमोरी रूट आदि नामों से जाना जाता है। ये जंगली दुर्लभ फूल है। इस फूल का इस्तेमाल खाने के लिए भी किया जाता है।

ज्यादा नमी वाली जगह पर ये फूल ज्यादा विकसित होते हैं। पौधे की ऊंचाई एक से तीन फीट तक होती है और ये नर और मादा रुप में खिलता है। नर पौधा होगा तो एक पत्ती मिलेगी और मादा होगा दो पत्तियां मिलेगी।

डहेलिया (Dahlia)

डहेलिया कई रंगों में मिलने वाला फूल है। जिसको कई लोग अपने घरों में लगाते हैं। बता दें कि इस फूल की कई प्रजातियां पाई जाती है। सर्दियों में इसपर काफी बड़े फूल खिलते हैं।

इन पौधों को सामान्य देखभाल की जरुरत होती है। ये फूल गमले में लग सकते हैं और जमीन पर लगाने से इनपर ज्यादा फूल आते हैं। ये काफी सुंदर लगते हैं। इनको धूप की जरुरत होती है और समय पर खाद और पानी।

शंख पुष्प (Bells Of Ireland)

            शंखपुष्प

इसके तने में कांटे होते हैं और ये अपने आप फैलने वाला पौधा है। ठंडे वातावरण में ये आसानी से ग्रो होता है और इसका आकार तीन फीट तक हो जाता है। इसकी पत्तियां गोल होती है। ये बारहमासी खिलने वाला फूल है। इसको ज्यादा देखभाल की जरुरत नहीं होती है। नियमित पानी और धूप जरुरी है।

ये भी है जरुरी-काले रंग के ये दुर्लभ फूल गार्डन में ऐसे लगाएं और देखभाल का तरीका

मेडीटेरेनियन स्पर्ज (Mediterranean Spurge)

मेडीटेरेनियन स्पर्ज (Mediterranean Spurge)

सजावटी फूलों के रुप में इसका प्रयोग किया जाता। ये झाड़ीनूमा सदाबाहर पौधा होता है। जिसपर कई रंगों के फूल खिलते हैं। इसमें कई प्रकार के औषधिय गुण पाए जाते है। कैंसर और ट्युमर के साथ मस्सों का इलाज भी इनसे किया जाता है।

Black Pearl, Thelma’s Giant, Silver Swan, Tasmanian Tiger आदि कई नामों से इसे जाना जाता है। ये सख्त पौधा है, जो गर्मी को भी सहन कर लेता है। कई इलाकों में इसकी खेती की जाती है।

हाइड्रेंजिया (Hydrangea)

हाइड्रेंजिया (Hydrangea)

गर्मी के मौसम में गार्डन को गुलजार रखने वाला ये पौधा कई रंगों के फूल देता है। इसके छोटे और झाड़ीनुमा पौधे होते हैं। एक पौधे पर गुच्छे के रुप में कई फूल इनपर आते हैं। इन फूलों की खास बात ये है कि इनका रंग अपने आप बदलता है और ये बंसत के लास्ट से लेकर शरद के आने तक खिलते हैं।

रैननकुलस (Ranunculus)

     रैननकुलस (Ranunculus)

Buttercup प्रजाति का फूल है। इसकी जड़े सख्त होती है। इसकी कई प्रजातियां जहरीली भी होती है। इनकी कई प्रजातियों में औषधिय गुण होते हैं, जो गठिया रोग में लाभकारी है। जगहों पर इनकी खेती की जाती है।

जीनिया

                जीनिया

जीनिया को लोग गुड मार्निंग फ्लावर भी बोलते हैं। ये कई रंगों में होते हैं, जिनमें से हरा भी है। ये फूल सुंदर होते हैं और कीट और तितलियों को आकर्षित करते हैं।

ज्यादा ठंड में पौधा विकसित नहीं हो पाता। इसको कम देखभाल की जरुरत होती है। इनको छोटे हो तभी पानी की जरुरत होती है बड़ा होने पर कम पानी डाल सकते हैं। ये पौधे धूप में अच्छे से बढ़ते हैं।

ये भी है जरुरी-अब गार्डन में उगाएं जीनिया, इस तरीके से केयर करने पर फूलों से लदेगा पौधा

ये भी है जरुरी-ये डालने पर पूरे साल गुलाब का पौधा फूलों से लदा रहेगा

नोट- ये जानकारी आपको कैसी लगी कमेंट करके अपनी राय जरूर दीजिए। इस प्रकार की अन्य जानकारी के लिए जुड़े रहिए द यूनिक भारत के साथ। 

WhatsApp Group Join Now

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *