WhatsApp Group Join Now

Fertilizer for mogra-मोगरा प्लांट काफी खूशबू बिखरेने वाला फूल है। इस प्लांट पर जो फूल आते हैं, उससे आसपास का वातावरण आनंदमय हो जाता है। हर किसी के घर में ये प्लांट होता है। गर्मी में इस प्लांट के साथ बड़ी दिक्कत आती है कि ये फ्लावरिंग बंद कर देता है या कम कर देता है। पौधे पर फूल कम आएंगे, तो खूशबू भी कम होगी।

आपका मोगरा भी इस समस्या से जुझ रहा है, तो आपको चिंता नहीं करनी है। द यूनिक भारत हाजिर है आपके घर को फिर से महकाने के लिए। आज हम आपको एक स्पेशल लिक्विड खाद बताने जा रहे हैं, जिसे डालकर आप मोगरा प्लांट पर सैंकड़ों की संख्या में फूल ले सकते हैं।

मोगरा प्लांट के लिए लिक्विड खाद(Liquid fertilizer for Mogra plant)

पौधों को गर्मी में लिक्विड खाद देना बेहतर रहता है। कई प्रकार से आप पौधों के लिए लिक्विड खाद घर पर ही तैयार कर सकते हैं। लिक्विड फर्टिलाइजर जल्दी ही पौधे पर अपना असर करती है। मिट्टी भी इनको जल्दी अवशोषित कर लेती है। ये पौधे को तत्काल एनर्जी देने वाली खाद होती है। गर्मी के मौसम में आपको पौधों का खास ख्याल रखना होता है। आपको कई खादों को देने से पहले सावधानी भी बरतनी होती है। 

उपले, सीवीड और एप्सम सॉल्ट से बनाएं मोगरा के लिए फर्टिलाइजर(Make fertilizer for Mogra from cow dung cakes, seaweed and Epsom salt)

हर पौधे को पोषक तत्व की जरुरत होती है। गर्मियों के मौसम में पौधे पोषक तत्वों की ज्यादा मांग करते हैं। पौधा अपनी उम्र और आकार के हिसाब से फर्टिलाइजर चाहता है। आपके घर में लगे मोगरा प्लांट में फूल चाहिए है, तो आपको ये लिक्विड फर्टिलाइजर देना होगा।

एक मध्यम आकार का गोबर का उपला लेना है और इसको छोटे हिस्से में करके पानी में भिगोना है। कम से कम 6 घंटे के लिए इसे भिगने दें। उसके बाद इसमें दो चम्मच सीवीड फर्टिलाइजर और आधा चम्मच एप्सप सॉल्ट आपको डालना है। अब इस मिश्रण को 24 घंटे के लिए ढ़ककर रख दें।

मोगरा प्लांट में फर्टिलाइजर देने का तरीका(Method of giving fertilizer in Mogra plant)

सबसे पहले तो आपको हल्की-हल्की प्लांट की गुड़ाई कर लेनी है। आपके प्लांट में ज्यादा जड़ों का गुच्छा बन रहा है तो इनको हल्क-हल्की काट दें। प्लांट की गुड़ाई करने के बाद आपको कोई नुकीली चीज लेनी है और इसको गहराई में थोड़ी-थोड़ी दूरी पर रोपकर होल करने हैं। ऐसा करने पर आपकी फर्टिलाइजर जड़ों तक आसानी से पहुंचेगी।

उसके बाद आपको लिक्विड फर्टिलाइजर को छलनी की मदद से छान लेना है। छानने के बाद फर्टिलाइजर को गमले की मिट्टी में डालें। ऐसा करने पर आपका पौधा जल्दी ग्रोथ करेगा और फूलों से भी भर जाएगा। बता दें कि ये खाद आप किसी भी पौधे में इस्तेमाल कर सकते हैं। इसमें एप्सप सॉल्ट और सीवीड अच्छे से पौधे पर काम करती है। इससे फूलों का आकार भी बढ़ेगा और पौधा हेल्दी होगा।

ये भी है जरुरी-

Dust absorbing plants- ये पौधे घर में लगाएं धूल-मिट्टी से पीछा छुड़वाएं

Kewra Plant- सबसे सुंगधित फूल केवड़ा ऐसे लगाएं, महक उठेगा आंगन

Fruit Gardening: दिल्ली की छत पर उगाए 400 फलदार पौधे

WhatsApp Group Join Now

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *