गुड़हल फूल
WhatsApp Group Join Now

Tips for Hibiscus- गुड़हल प्लांट लगाना सबको पसंद है। ये कई रंगों में मिलता है और काफी लुभावने फूल इसपर खिलते हैं। औषधीय महत्व के कारण भी ये पौधा जाना जाता है। कटिंग से गुड़हल आप आसानी से लगा सकते हैं। आसपास पार्क, मंदिर, कॉलेज आदि में ये प्लांट काफी होता है।

आप एक स्वस्थ टहनी तोड़कर इसे घर गमले में आसानी से लगा सकते हैं। गुड़हल का प्लांट कई  बार बिना बात के मुरझाने लगता है। गर्मियों में ये  पौधा ज्यादा फ्लावरिंग करता है। अगर आपका प्लांट गर्मियों में मुरझा गया है या फूल नहीं दे रहा है, तो आज हम आपके लिए कुछ सीक्रेट टिप्स लेकर आए हैं।

गुड़हल में डालें कैमिकल फ्री खाद (Add chemical free fertilizer to hibiscus)

आप गार्डन में कैमिकल फ्री खाद डालते हैं, तो रिजल्ट सही मिलता है। कोशिश करें कि जैविक खादों का इस्तेमाल आप पौधों में करें। ये बहुत अच्छा रिजल्ट देते हैं और पौधे भी स्वस्थ बने रहते हैं। नीचे कुछ कैमिकल फ्री खादों के बारे में जानकारी दी गई है, जो आप पौधों में डाल सकते हैं।

गोबर की खाद- गोबर की खाद सबसे अच्छा तरीका है आपके पौधों को स्वस्थ रखने का। आप गुड़हल में गोबर की खाद डालें। ये पौधे की जरुरतों को अच्छे से पुरा करती है। इसमें नाइट्रोजन, फॉस्फोरस और पोटेशियम पाया जाता है, जो पौधों के लिए बहुत जरुरी है।

लकड़ी की राख- लकड़ी की राख आप पौधों में उपयोग कर सकते हैं। ये कीटनाशक के तौर पर भी काम करती है। राख मिट्टी को क्षारीय बनाने का काम करती है। इसमें कैल्शियम और पोटेशियम होता है। आपके पौधे को हेल्दी लकड़ी की राख बना सकती है।

नीम की खली– जब आप पौधा लगाने के लिए मिट्टी तैयार करते हैं, तो नीम की खली अवश्य डालें। ये कीटनाशक के तौर पर काम करता है। आपके पौधों को पोषक तत्व प्रदान करने के साथ ये पेस्ट की समस्या से बचाता है। नीम के बीजों से तेल निकलने के बाद बचा वेस्ट होता है, जो मिट्टी को उपजाऊ बनाता है।

केले के छिलके की खाद– केले के छिलकों को छोटे टुकड़ों में काटकर पानी में भिगोकर रख दें। दो दिन बाद इस पानी को छानकर गुड़हल में डालें। ये बहुत अच्छी  लिक्विड फर्टिलाइजर है, जो हर प्लांट में काम करती है। आप केले के छिलकों को सुखा लें और महीन पीस लें। इस पाउडर का इस्तेमाल पौधे की मिट्टी में करें। ऐसा करने पर फूलों की संख्या और आकार में बढ़ोतरी होगी।

गुड़हल  प्लांट में  खाद डालने का तरीका (Method of applying fertilizer to Hibiscus plant)

  • मिट्टी में खाद डालने से पहले इसकी हल्की गुड़ाई कर लें।
  • मिट्टी को खाद देने से पहले हल्का नम करना जरुरी है।
  • खाद को बिल्कुल जड़ों के पास न डालें।
  • आप गमले के किनारे पर से हल्का खोदकर खाद डालें और फिर मिट्टी से ढंक दें।
  • खाद की मात्रा सीमित रखें अन्यथा पौधे जल जाएंगे।
  • एक या दो महीने के अंतराल में खाद दें।
  • पौधे की ग्रोइंग सीजन में इसको खाद देनी जरुरी है।
  • खाद डालने के बाद आप पानी का छिड़काव जरुर करें।

 गुड़हल की केयर करने का अन्य तरीका (Another way to care for hibiscus)

  1. पौधे को धूप पसंद है, लेकिन गर्मियों की तेज धूप से थोड़ा बचाएं।
  2. मुरझाए हुए फूल और पत्तों को पौधों से दूर कर दें।
  3. पौधे में नमी बनाएं रखनी जरुरी है।
  4. पेस्ट का अटैक हो रहा है, तो नीम ऑयल का स्प्रे करें।
  5. समय पर पौधे की प्रूनिंग करते रहें।

ये भी है ज़रूरी –

WhatsApp Group Join Now

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *