WhatsApp Group Join Now

Plant-दीमक अक्सर पेड़ पौधों को खोखला कर देती है उन्हें खराब कर देती है घर पर भी लकड़ी की चीजों में दीमक अक्सर नुकसान पहुंचाती है। ऐसे में दीमक को यदि नेचुरल तरीके से हटाया जाए तो यह ज्यादा कारगर है।

कई बागवानों के सामने ये चुनौती होती है। पौधों में गमलों में दीमक लगना आम बात है। आज हम आपको बिल्कुल नेचुरल तरीका इसको हटाने का बता रहे हैं। इसका प्रयोग आप गार्डन और खेत दोनों में कर सकते हैं। 

दीमक हटाने का तरीका (method to remove termites)

दीमक पौधों में लगना आसान है, लेकिन इससे पीछा छुड़वाना मुश्किल है। जड़ों को ये खोखला कर देती है। जिन पौधों को रुट्स मीठी होती हैं, उनमें ये लग जाती है। आम, नाशपती जैसे पौधों में दीमक का अटैक होता है। 

हींग के प्रयोग से आप दीमक से छुटकारा पा सकते हैं। जी हां हींग काफी कारगर दीमक को भगाने में साबित हुई है। इसके यूज से 2-3 दिन में ये भाग जाती है। पौधे में एक बार इसका प्रयोग करना है। 

हींग से दीमक हटाने का लिक्विड ऐसे बनाएं

  1. 200 लीटर पानी में 100 ग्राम हींग डालें। 
  2. इसको लकड़ी के डंडे की हेल्प से 5 मिनट घुमाएं। 
  3. कुछ ही देर में इससे हींग की बढ़िया महक आएगी। 
  4. इसके बाद पौधों में ये यूज करनी है। 
  5. हींग पाउडर आपको लेना है। 

ये भी है जरुरी- Ramras Plant-ये पौधा लगाने पर घर में नहीं आती दीमक, जानिए सारी जानकारी

पौधों में यूज करने का तरीका

  1. बड़े पौधे में आपको 100 एमएल डालनी है। 
  2. छोटे पौधे में 50 एमएल डालें। 
  3. ये लिक्विड डालने से पहले पौधे में नमी जरुरी है। 
  4. पौधे की जड़ से दूर लिक्विड रिंग बनाकर डालें। 
  5. ध्यान रहे पौधे के तने, पत्तियों का बचाव करना है। 
  6. गर्मी में पौधे जल सकते हैं, इसलिए पहले पानी दें।
  7. पौधा लगाते समय मिट्टी में ये डाली जा सकती है। 
  8. सावधानी बरतें सीमित मात्रा में प्रयोग करें। 
  9. एक बार डालने से दीमक गायब हो जाती है। 
  10. दीमक नजर आने पर ही इसका यूज करें। 

ये भी है जरुरी- बारिश में उड़ने वाली दीमक करती है परेशान, तो अपनाएं ये टिप्स

दीमक भागने के कारण

दरअसल इसकी तेज गंध के कारण दीमक भाग जाती हैं। दीमकों को हींग की गंध बेहद प्रतिकूल लगती है और वे इससे दूर भागने लगते हैं। इससे दीमक के सूंघने की क्षमता पर असर पड़ता है। भोजन ढूंढने में मुश्किल होने पर दीमक भागने लगती हैं। 

ये भी है जरुरी-

 Jade Plant-1 चुटकी खाद जेड प्लांट की पत्तियों पर दिखाएगी कमाल, जानिए

Mogra-फ्री की ये खाद मोगरे के पौधे को फूल देने पर करेगी मजबूर, तीसरी बार जबरदस्त फ्लावरिंग

गमले में ही जंगल सा घना होगा करी पत्ता, नर्सरी वाले भी करते हैं ये काम

 

WhatsApp Group Join Now

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *