WhatsApp Group Join Now

Grow gourds: लाैकी एक ऐसी सब्जी है जिसमें फाइबर, विटामिन बी, विटामिन सी, सोडियम, आयरन, व अन्य मिनरल्स भरपूर मात्रा में पाए जाते है। लेकिन बाजार में मिल रही लौकी में कैमिकल की भरमार है। यहां तक कि लौकी का साइज बड़ा करने के लिए इंजेक्शन लगाए जा रहे हैं। ऐसे में लौकी की पोष्टिकता लेनी है तो इसे अपने घर पर ही उगाना उचित रहेगा। छत पर आसानी से उगने वाली सब्जियों में लौकी की बेल(Grow gourds) शामिल है। 

लेकिन बहुत से लोग अपनी छत पर लौकी उगाते हैं। लेकिन उनकी लौकी पर फल नहीं आते हैं। अगर आते भी है तो सड़ जाते हैं। ऐसे में हम आपको एक ऐसा उपाय बताने वाले हैं जिसके बाद लौकी की बेल पर लौकी के फूल कभी नहीं गिरेंगे। लौकी के फल नहीं सड़ेंगे। साथ ही फलों की संख्या बढ़ेगी। 

लौकी पर फल नहीं बनने का कारण(Reason for not producing fruit on gourd)

screen (88)
Bottle gourd in nature

लौकी पर फल नहीं बनने के कई कारण हैं। जिसमें मुख्यतौर पर ये कारण हैं। 

  • मिट्‌टी में पोषण की कमी
  • पॉलीनेशन की कमी
  • नर फूलों की अधिकता
  • धूप की कमी
  • कीटों का अटैक

लौकी के फलों को सड़ने नहीं देगा तम्बाकू का कीटनाशक(Tobacco insecticide will not let gourd fruits rot)

लौकी की बेल पर छोटे फलों का सड़ना आम समस्या है। इसके दो कारण है। पहला कारण है पॉलिनेशन उचित तरीके से नहीं होना। व दूसरा कारण है पेस्ट अटैक। अगर आपकी लौकी पर पेस्ट अटैक की समस्या है तो 5 रुपये का तम्बाकू इस समस्या का समाधान कर सकता है। इसके लिए तम्बाकू का घर पर ही कीटनाशक तैयार करें। तंबाकू में निकोटीन मिट्टी के जीवों और कीड़ों को मार सकता है। इसका छिड़काव भी पत्तियों पर करें। 

तम्बाकू का कीटनाशक बनाने का तरीका(Method of making tobacco insecticide)

  • 5 रुपये का सामान्य तम्बाकू खरीदें। 
  • इस तम्बाकू को एक लीटर पानी में डालें। 
  • इसे इतना उवालें कि पानी आधा रह जाए। 
  • अब इस पानी को ठंडा करें। 
  • इसमें एक टुकड़ा कपूर का डालें। 
  • साथ ही एक ढक्कन नीम ऑइल डालें। 
  • तैयार कीटनाशक को स्प्रे बोतल में डालें
  • लौकी की बेल पर महीने में दो बार स्प्रे करें। 

लौकी की बेल में डालें केले के छिलके का फर्टिलाइजर(Add banana peel fertilizer to gourd vine)

लौकी की बेल पर अधिक फलों के लिए केले के लिए छिलके का फर्टिलाइजर डालना चाहिए। क्योंकि केले के छिलकों में पॉटेशियम की अधिकता होती है। इसके साथ ही वर्मीकम्पोस्ट व गोबर की खाद डालते रहें। साथ ही नर फलों की संख्या को कम करें। नर और मादा फूलों की पहचान कर हैंड पॉलिनेशन करें। 

इसे भी पढ़ें-

वीडियो में देखें

WhatsApp Group Join Now

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *