WhatsApp Group Join Now

Orange Plant-संतरा खाना किसे पसंद नहीं है। मार्केट में जब बड़े-बड़े संतरों पर नजर जाती है, तो खरीदे बिना रह नहीं सकते हैं। संतरे देखकर दूर से मुंह में पानी आ रहा था क्यों न इसे घर पर ही लगा लिया जाए। 

इससे आपको आर्गेनिक खाने को मिलेगें। बता दें कि संतरा का पौधा लगाना बेहद आसान है। ये बहुत हार्डी प्लांट है। इसपर न ही ज्यादा कीटों का आक्रमण होता है। इस पौधे को ज्यादा केयर की भी जरुरत नहीं है। 

आज के इस लेख में संतरा प्लांट में फ्रूटिंग के लिए कौन सी फर्टिलाइजर डालनी है, इसका जिक्र करेंगे। दार्जिलिंग और नागपुरी संतरा लगाने के 6 महीने बाद ही फ्रूटिंग शुरु कर देता है। चलिए जानते हैं ये आपको कैसी मिट्टी में लगाना है? और इसमें कौन सी फर्टिलाइजर यूज करनी है?

ओरेंज प्लांट के लिए मिट्टी (Soil for Orange Plants)

rind-fruits-bitter-oranges-citrus-aurantium

  1. किसी भी पौधे के लिए मिट्टी जरुरी है। 
  2. हालांकि किसी भी प्रकार की मिट्टी में ये लग जाता है। 
  3. गमले के लिए वेल ड्रेन मिट्टी जरुरी है। 
  4. आप कोकोपीट में भी इसे लगा सकते हैं। 
  5. 50% कोको, 30% खाद,20% रेत मिलाएं। 
  6. गार्डन सॉइल है, तो कोकोपीट की मात्रा कम करें। 
  7. इसमें आपको 1 चम्मच सीवीड मिलाना है। 
  8. इससे सूक्ष्मजीवों की मात्रा बढ़ती है। 
  9. 1 चम्मच नीम खली पाउडर का प्रयोग करें। 
  10. इस मिश्रण में आप पौधा लगाएं। 
  11. लगाने के बाद एप्सम सॉल्ट का स्प्रे करें।
  12. पौधा लगाने के बाद सेमीशेड एरिया में रखें। 
  13. ध्यान रखें इसके लिए धूप जरुरी है।

ये पढ़ें-5 मिनट में घर पर बनाएं पावरफुल नीम ऑयल, पौधों के बेस्ट कीटनाशक

गमले का चुनाव (pot selection)

  1. आप 16 इंच के गमले में लगाएं। 
  2. ज्यादा बड़ा गमला लेना जरुरी नहीं हैं। 
  3. गमले में जलनिकासी का बंदोबस्त हो। 
  4. दो साल तक ये पौधा एक गमले में चल जाएगा। 

सावधानी से खरीदें पौधा (buy plant carefully)

cropped-oranges-promo-405093aab0a043338ee2c65f459ba441.jpg

  1. प्लांट बीज से तैयार नहीं करना है। 
  2. इसपर फ्रूटिंग आने में सालों लग जाएंगे। 
  3. अच्छी नर्सरी से अच्छी गुणवत्ता का पौधा लेना है। 
  4. पौधा ग्राफ्टिड ही खरीदें। 
  5. साल में दो बार पौधा फ्रूटिंग देगा। 
  6. दार्जिलिंग और नागपुरी वैरायटी अच्छी है। 

फ्रूटिंग के लिए ऐसे करें तैयार (Prepare for fruiting like this)

  1. पौधे की अच्छे से गुड़ाई करें। 
  2. 1-2 इंच तक की मिट्टी निकाल दें। 
  3. अब इसमें सड़ी हुई गोबर की खाद डालें। 
  4. सिंगल सुपर फॉस्फेट या बोनमील डालें। 
  5. 1 चम्मच सीवीड इसमें मिलाएं। 
  6. कैल्शियम के लिए चॉक के टुकड़ें कूटकर डालें। 
  7. एक दो टुकड़ा सरसों की खली का यूज करें। 
  8. इन सब चीजों का डालकर इनको रेत से कवर कर दें। 
  9. उसके बाद एप्सम सॉल्ट का स्प्रे करें। 

ये भी है जरुरी-अपराजिता पर आ रही हैं सिर्फ पत्तियां, तो जल्दी से बदल दो गमले की जगह

फल सेट होने पर करें ये काम (Do this work when the fruits are set)

  • फूल आने पर कम पानी देना है। 
  • छोटे-छोटे फल बनने पर बोरान डाल दें। 
  • 1 चम्मच सीवीड भी इसमें डालें। 
  • 7-8 दिन में एप्सम सॉल्ट का स्प्रे मार दें। 
  • इससे फलों में मिठास बन जाती है। 

फल बड़ा होने पर करें ये काम (Do this work when the fruit grows)

  1. फल जब बड़ा हो जाए, तो गोबर की खाद डालें। 
  2. थोड़ी मात्रा में आपको इसका यूज करना है। 
  3.  इसके बाद इसको एप्सम सॉल्ट दें। 
  4. फ्रूट थिनिंग आपको करनी है। 
  5. इसमें कुछ फलों को पौधों से अलग कर देना है। 
  6. अगर ज्यादा फल हैं, तो ये करें। 
  7. इससे फलों का साइज बड़ा होगा। 

दो चीजों का करें स्प्रे (spray two things)

  • नीम ऑयल का स्प्रे इसपर करें। 
  • फंगीसाइड का छिड़काव भी कर सकते हैं। 
  • लीफ काटने वाला कीड़ा है, तो पत्ता तोड़कर अलग करें। 
  • हालांकि इसपर ज्यादा कीटों का अटैक नहीं होता है। 

ये भी है जरुरी-डार्मेंसी से पहले गुलाब में कर लें ये जरुरी काम, बाद में पछताओगे

Sarpagandha- गार्डन में लगा यह पौधा घर के आसपास भटकने नहीं देगा सांप

1 पत्ता खाने से घोड़े जैसी फुर्ती, गार्डन में ऐसे लगाएं चमत्कारिक पौधा

 

 

WhatsApp Group Join Now

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *