Lemon plant-नींबू का पौधा हर कोई घर में लगाता है। घर में एक आध पौधे हैं, तो उनमें से नींबू जरुर मिलेगा। नींबू का औषधीय महत्व भी बहुत है। झुलसने वाली गर्मी में चुटकियों में नींबू ठंडक पहुंचा देता है।
आपके घर में नींबू का पौधा है, तो इसमें रोग लगना आम बात है। कीटों का अटैक भी पौधों पर होता है। पहले लेख में हमने नींबू के पौधे से ज्यादा फल कैसे लेने हैं, इसके बारे में बताया था।
आज हम आपको नींबू के पौधे मेंं लगने वाली बीमारियों के बारे में बताएंगे। बहुत सी बीमारी हैं,जो नींबू प्लांट में लगकर इसे खत्म कर देती है। अगर आपके नींबू में कोई परेशानी या नीचे दिए गए लक्षण दिखते हैं, तो तुरंत उपचार करें।
नींबू के पौधे में बीमारी (lemon plant disease)
बहुत बार नींबू के पौधे की ग्रोथ रुक जाती है। पत्तियां मुड़ने लगती हैं। फल आकार में बहुत छोटे या सिकुड़े हुए होते हैं। ये सभी परेशानियां इसमें लगने वाली बीमारियों के कारण होती है। नीचे नींबू के पौधे में लगने वाले रोगों को लेकर जानकारी सांझा की गई है।
साइट्रस कैंकर (citrus canker)
- नींबू में ये गंभीर बीमारी है।
- इसमें पौधे पर हर जगह पीले रंग के धब्बे बनते हैं।
- पत्तियों, टहनियों और फलों पर ये धब्बे होते हैं।
- धीरे-धीरे ये धब्बे बड़े होकर फट जाते हैं।
- ये जीवाणु संक्रमण है।
- खट्टे फलों वाले पौधों को ये प्रभावित करता है।
पत्ती मुरझाना (leaf wilting)
नींबू के पौधे में ये आम रोग है। इसमें पत्तियां पीली पड़नी शुरु हो जाती है। पत्तियां पीली होकर धीरे-धीरे नीचे गिर जाती हैं। पत्ती मुरझाना रोग आपके नींबू के प्लांट को खराब कर सकता है।
गम रोग (gum disease)
- ये रोग भी नींबू के पौधे में बहुत होता है।
- चिपचिपा पदार्थ पौधे में से निकलता है।
- तने और शाखाओं में से गम जैसा निकलता है।
- इसलिए इसे गम रोग कहा जाता है।
- इससे धीरे-धीरे पौधा सूख जाएगा।
जड़ गलन रोग (root rot disease)
- सभी पौधों में ये रोग होता है।
- आमतौर पर ज्यादा पानी देनी के कारण होता है।
- जड़ गलन रोग में जड़ें गल या सड़ जाती हैं।
- इससे पौधा कमजोर होता है और सूख जाता है।
- पौधे में पानी का भराव न होने दें।
नींबू पर कीट (insect on lemon)
माइट्स- छोटे कीट हैं, जो पत्तियों का रस चूसते हैं। पत्तियां पीली होकर गिर या मुड़ जाती है।
एफिड्स– ये छोटे कीट पत्तियों का रस चूसते हैं। पत्तियों से चिपचिपा पदार्थ निकलता है। पत्तियां पीली होकर गिरने लगती हैं।
स्केल- ये पौधे से चिपक जाते हैं और रस चूसते हैं। इससे पौधों की ग्रोथ प्रभावित होती है।
फ्रूट फ्लाई– ये मक्खियां फलों को नुकसान पहुंचाती हैं।
रोग और कीटों से बचाव (Protection from diseases and pests)
- नींबू का हमेशा हेल्दी पौधा लगाएं।
- मिट्टी में पोषक तत्वों की कमी न होने दें।
- पौधों को उचित पानी दें, जलभराव न होने दें।
- समय-समय पर जैविक खादों का प्रयोग करें।
- कीटों से बचने के लिए कीटनाशकों का यूज करें।
- संक्रमित पत्तियों और टहनियों को हटाकर नष्ट कर दें।
होममेड उपाय (Homemade Remedy)
- नीम के तेल को पानी में मिलाकर स्प्रे करें।
- लहसुन का घोल बनाकर छिड़कें।
- पौधे में गोबर की खाद डालें।
- पौधे पर निगरानी रखें।
ये भी है जरुरी-
गमले में ऐसे लगाएं नींबू और पौधे के रोगों से बचाव के समाधान
घर में ही नींबू से साबून और इसके छिलकों से बनाएं बाथरुम साफ करने का क्लीनर
Lemon Plant-नींबू पर फूल-फल नहीं आ रहे तो, 1 मुट्ठी डालें लद जाएगा पौधा