व्यंजनाें में तड़के के स्वाद को चारगु ना करने के लिए हींग का प्रयोग आप जरूर करते होंगे। लेकिन क्या आप जानते हैं कि हींग बनता कैसे हैं। नहीं जानते तो कोई बात नहीं, हम आज आपको हींग का पौधा लगाने का ही तरीका बता देंगे। जी हां! बिल्कुल सही सुना आपने हींग का पौधा।
हींग का पौधा पहाड़ी क्षेत्रों में उगाया जाता है। याद रखें कि जैसे दिल्ली जैसे गर्म क्षेत्रों में भी आज के समय हर जगह या गमलों में सेब उगाना आसान हो गया है। वैसे ही आप बिना पहाड़ों के हींग के पौधे काे आसानी से गमले में उगा सकते हैं। ताजा हींग से खाने के स्वाद को 10 गुना बढ़ा सकते हैं।
कैसा होता है हींग का पौधा (What is Asafoetida plant like?)
हींग का पौधा बड़ा पौधा होता है। हालांकि इसे गमले में भी उगाया जा सकता है। यह पौधा अफगानिस्तान, ईरान और मध्य एशिया के पहाड़ी इलाकों में उगाया जाता है। हींग को फेरोला असैफेटिडा (Ferula assa-foetida) भी कहा जाता है। इस पर फर्न के जैसे बड़े पत्ते आते हैं। इस पर बहुत छोटे फूल भी आते हैं जो पीले रंग के होते हैं।
पौधे से कैसे मिलती है हींग How is asafoetida obtained from the plant?
हींग पौधे पर किसी फल के रूप में नहीं आती है। बल्कि इसकी जड़ और तने से मिलना वाला गोंद होती है। हींग प्राप्त करने के लिए जड़ और तने को थोड़ा सा कट किया जाता है। कटे हुए तने से दूध या गोंद जैसा रस निकलता है। इस रस को हवा में सुखा दिया जाता है। यह रस ही हींग में बदल जाता है। जिसे प्रयेाग किया जाता है।
कैसे उगाएं हींग का पौधा How to grow asafoetida plant
हींग का पौधा उगाना सामान्य नहीं है। इसके लिए आपको थोड़ी मेहनत करनी पड़ सकती है। इसके लिए आप पहाड़ी क्षेत्रों जैसा वातावरण तो नहीं बना सकते। लेकिन इसकी जरूरत के अनुसार पोष्टिकता को पूरा कर इस पौधे को हमेशा अपने घर में रख सकते हैं।
read also: Trumpet Creeper-बिजली बिल कम कर देगी ये 1 बेल, खूबसूरती का कोई तोड़ नहीं
हींग के पाैधे के लिए तैयार करें विशेष मिट्टी
क्योंकि यह पौधा पहाड़ों पर होता है तो हमें पथरीली, रेतीली, तेजी से जल निकासी वाली मिट्टी तैयार करनी होगी। क्योंकि पहाड़ों बारिश होती है और पानी तुरंत पहाड़ों से बह जाता है। इस प्रक्रिया में पौधे बहुत ही कम पानी सोख पाते हैं। हमें भी उसी तरह की मिट्टी तैयार करनी होगी। इसके लिए हमें कुछ पथरीली चीजों को मिट्टी में जोड़ना होगा।
मिट्टी तैयार करने का तरीका
- 50 फीसदी गार्डनिंग सॉइल लें
- 250 ग्राम कैल्शियम पाउडर लें
- पथरीली बनाने के लिए मोटी मिट्टी या परलाइट या प्यूमिस लें
- एक हिस्सा पत्ती खाद डालें
- पहाड़ों पर पौधों को पत्ती खाद ही मिलती है
- पूरी सामग्री को अच्छे मिलाएं
- इसमें हींग का पौधा लगाएं
read also: Mogra-फ्री की ये खाद मोगरे के पौधे को फूल देने पर करेगी मजबूर, तीसरी बार जबरदस्त फ्लावरिंग
कैसे करें देखभाल
- कलम से पौधा लगाएं या नर्सरी से पौधा लाएं
- पौधे को हमेशा अप्रत्यक्ष धूप में रखें
- पौधे में कम मात्रा में पानी दें
- मिट्टी सूखने पर ही पानी दें
- गमले को 10 से 15 इंच के गमले में लगाएं
- इससे जड़ें अच्छे से फैल सकेंगे
read also: गुलाब के लिए सुपर टॉनिक है ये सफेद चीज, भर-भर कर आएंगे फूल