रामनवमी के दिन का हिदूं धर्म में विशेष महत्व है। इस बार रामनवमी का त्यौहार तीस मार्च को मनाया जा रहा है। तीन राशियों पर मां दुर्गा और भगवान श्री राम की विशेष कृपा होगी। रामनवमी पर इस बार गृहों का कुछ खास योग बन रहा है, जो कुछ राशियों को जबरदस्त फायदा पहुंचाने वाला है।
रामनवमी का मुहुर्त
- ज्योतिष शास्त्र के अनुसार रामनवमी पर स्वार्थ सिद्धि योग, अमृत सिद्धि योग, गुरु पुष्प योग बन रहा है।
- स्वार्थ सिद्धि योग का मुहुर्त- 30 मार्च को सुबह 6 बजकर 6 मिनट से शुरू और रात के 10 बजकर 59 मिनट तक है।
- गुरु पुष्प योग- रात 10 बजकर 59 मिनट से शुरू होगा, जो 31 मार्च को सुबह 6 बजकर 4 मिनट तक रहेगा।
तीन राशियों को फायदा
तुला राशि
रामनवमी के दिन तुला राशि के जातकों को विशेष फायदा पहुंचने वाला है। गृह के योग शुभ बन रहे हैं, जिसमें बिगड़ते काम बनते नजर आंएगे। अविवाहित लोगों के लिए विवाह का प्रस्ताव आ सकता है। कोई अचानक शुभ समाचार जातकों को प्राप्त हो सकता है। आर्थिक स्थिति मजबूत होगी और परिवार के साथ अच्छा समय व्यतीत होगा। आय के रास्ते खुलने के अवसर भी मिलेंगे।
वृषभ राशि
वृषभ राशि वाले जातकों के लिए भी रामनवमी शुभ होने वाली है। नया काम और निवेश के अवसर प्राप्त होंगे। रुके हुए काम फिर से शुरू होने के आसार हैं। आर्थिक स्थिति भी मजबूत होगी। इस दिन नया काम या निवेश कर सकते हैं।
सिंह राशि
सिंह राशि वाले जातकों के लिए ये दिन बहुत शुभ है। इस दिन रुके हुए कार्य बनेंगे। सभी क्षेत्रों में सफलता प्राप्ति के आसार नजर आ रहे हैं। जातकों को कर्ज से छुटकारा मिलेगा और आय प्राप्ति का रास्ता खुलेगा।