WhatsApp Group Join Now

Epsom Salt-आप बागवानी कर रहे हैं या करना चाह रहे हैं,तो आपको खादों की जानकारी होनी जरुरी है। आपको मिट्टी के लिए जरुरी पोषक तत्वों के बारे में नॉलेज होनी जरुरी है। ऐसी चीजों का बारीकी से ध्यान आपको रखना होगा, जो गार्डन में प्रयोग होती है।

एप्सम सॉल्ट का प्रयोग लोग बागवानी में बेहद करते हैं। पौधों की अच्छी ग्रोथ के लिए बेहद जरुरी तत्व होता है। सेंधा नमक और एप्सम सॉल्ट को लोग एक ही समझ रहे हैं। आज के इस लेख में हम आपको दोनों के बीच अंतर बताने जा रहे हैं।

क्या है एप्सम सॉल्ट(Epsom Salt)

  • दरअसल एप्सम सॉल्ट पौधों में प्रयोग होने वाला एक पोषक तत्व है।
  • जिसको मैग्निशियम सल्फेट के नाम से भी जाना जाता है।
  • ये प्राकृतिक रुप से पाया जाने वाला खनिज है।
  • एप्सम सॉल्ट खाने के लिए प्रयोग नहीं होता है
  • ये नमक नहीं है और न ही इसे बनाया जाता है।
  • एप्सम सॉल्ट स्वाद में कड़वाहट भरा होता है।
  • मैग्नीशियम और सल्फ़र की मात्रा इसमें अच्छी होती है।
  • ये पौधों में छिड़काव के काम आता है।
  • एप्सम सॉल्ट का रंग सफेद होता है, जो खाने में प्रयोग होने वाले नमक से मिलता है।
  • इंग्लैड के एप्सम में इसकी खोज हुई थी।
  • ये इंग्लैड के झरनों सतह पर इक्ट्ठा होता है और वहां से निकाला जाता है।

क्या है सेंधा नमक (Rock Salt)

  • सेंधा नमक(Rock Salt) खाने में प्रयोग होता है।
  • सेंधा नमक हिमालय में पाए जाने वाले गुलाबी पत्थरों को पीसकर तैयार किया जाता है।
  • ये सेहत के लिए अच्छा होता है।
  • इसको बनाने में किसी भी प्रकार की रिफाइनरी का प्रयोग नहीं किया जाता।
  • सेंधा नमक में करीब 80 से ज्यादा तत्व होते हैं।
  • सेंधा नमक का रंग हल्का गुलाबी होता है, जो चमकीला दिखता है।
  • सेंधा नमक का प्रयोग पौधों में नहीं किया जाता है।
  • सेंधा नमक पहाड़ों की खुदाई से प्राप्त किया जाता है।
  • आम नमक की तुलना में मैग्नीशियम और पोटैशियम की मात्र अधिक होती है।
  • प्राकृतिक खनिज है जो कार्नालाइट नामक खनिज से प्राप्त होता है।
  • यह ब्रिटेनिया, पाकिस्तान, और भारत में पाया जाता है।

एप्सम सॉल्ट का पौधों में फायदा(Benefits of Epsom salt in plants)

  • पौधे घने और हरे-भरे हो जाते हैं।
  • पौधों पर पत्तियां आ जाती है।
  • पौधों की ग्रोथ रुकने पर ये इस्तेमाल कर सकते हैं।
  • फूलों की संख्या बढ़ाने के लिए प्रयोग होता है।
  • पौधे बीमारी के चपेट में नहीं आते हैं।
  • इसके प्रयोग से पौधों पर पेस्ट की समस्या नहीं होती।

एप्सम सॉल्ट का प्रयोग कैसे करें(Epsom Salt ka paryog)

  • दो से तीन कप पानी में एक चम्मच एप्सम सॉल्ट डालें और घोल तैयार करें।
  • सॉल्ट को पानी में अच्छे से घूलने देना है।
  • सॉल्ट के घोल को गमले की मिट्टी में मिला दें।
  • पौधों पर छिड़काव भी किया जा सकता है।
  • महीने में एक या दो बार इसका प्रयोग करें।
  • एप्सप सॉल्ट आप कहीं से भी खरीद सकते हैं।
  • अगर मार्केट में ये उपलब्ध नहीं है, तो ऑनलाइन प्राप्त कर सकते हैं।

read also-Hydrangea plant-इस तरीके से रंग बदलने वाला हाइड्रेंजिया गार्डन में लगाएं

read also-सेंधा नमक के इस्तेमाल से गार्डन हमेशा रहेगा हरा-भरा

ये भी है जरुरी- compost- ग्रीन और ब्राउन के कॉबिनेशन से ऐसे बनाएं खाद नहीं आएगी बदबू

ये भी है जरुरी-Vertical Gardening- दीवारों पर फलों और सब्जियों की बेहतर पैदावार लीजिए

नोट- इस लेख के माध्यम से आपको एप्सम सॉल्ट और सेंधा नमक के बीच फर्क पता  लग गया होगा। सेंधा नमक का प्रयोग खाने में होता है और एप्सम सॉल्ट पौधों की खुराक है। आपको अन्य किसी विषय पर जानकारी चाहिए,तो आप कमेंट के माध्यम से बता सकते हैं। ज्यादा जानकारी के लिए जुड़े रहिए द यूनिक भारत के साथ। आप लेख पर अपनी सुझाव और राय भी रख सकते हैं।

 

WhatsApp Group Join Now

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *