WhatsApp Group Join Now

पौधे लगाना हर किसी को पसंद होता है। हर इंसान चाहता है कि उसका गार्डन हमेशा फूलों से लदा रहे, हरा-भरा रहे, लेकिन लाखों प्रयत्न करने के बाद भी पौधे सूख जाते हैं, फूल नहीं आते। अगर आपके साथ भी ऐसा है, तो ये लेख आपकी मदद कर सकता है। तो चलिए जानते हैं सेंधा नमक के इस्तेमाल से कैसे आप अपने गार्डन को फूलों से महका सकते हैं।

 फर्टिलाइजर में मिलाएं सेंधा नमक

सेंधा नमक आपको सेहतमंद रखने का काम करता है। वैसे ही आपके पौधे भी इसके इस्तेमाल से सेहतमंद बन सकते हैं। सेंधा नमक में मैग्नीशियम और सल्फर जैसे पोषक तत्व होते हैं। ये पौधे के लिए बहुत जरुरी होते हैं। जब आप पौधे की ग्रोथ के लिए फर्टिलाइजर का उपयोग करते हैं, तो इसमें सेंधा नमक मिला सकते हैं।

ये भी है जरुरी-घर में या आस-पास लगे ये पौधे नहीं हैं शुभ

मिट्टी में मिलाएं सेंधा नमक

अगर आप चाहते हैं कि आपका गार्डन हरा भरा रहे, तो आप मिट्टी में सेंधा नमक मिला सकते हैं। महीने में एक बार आधा चम्मच सेंधा नमक पौधों की मिट्टी में मिला देते हैं, तो ये पौधों में जान डाल देता है। पौधों को किड़े लगने से भी इसके इस्तेमाल से बचाया जा सकता है।

कैसे करें सेंधा नमक को फर्टिलाइजर के रुप में इस्तेमाल

अपने गार्डन को हरा-भरा बनाने के लिए और पौधों को फूलों से लदा देखने के लिए लोग बहुत मेहनत करते हैं। आपको सेंधा नमक की फर्टिलाइजर बनानी है, तो सबसे पहले पानी में चार-पांच चम्मच सेंधा नमक की डाल लीजिए। अब इसमें केले के छिलके या अन्य किसी भी प्रकार की किचन वेस्ट से बनाई खाद आप इस पानी में डाल सकते हैं। सप्ताह बाद आप इस फर्टिलाइजर का इस्तेमाल कीजिए। आप पाएंगे कि आपका गार्डन फूलों से महकने लगा है।

ये भी पढ़े-फिटकरी डालने से फूल और फलों से लद जाएंगे पौधे

ऐसे न करें सेंधा नमक का प्रयोग

सेंधा नमक का प्रयोग पौधे या फिर मिट्टी में ही करना चाहिए। अगर आप सीधा बीज पर इसका इस्तेमाल करते हैं तो ये नुकसान कर सकता है। इसलिए बीज पर कभी भी सेंधा नमक का इस्तेमाल नहीं करना है।

ये भी है जरुरी-पत्तों की सहायता से घर में लगा सकते हैं ये पौधे

 

WhatsApp Group Join Now

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *