WhatsApp Group Join Now

 compost- प्रकृति ने हमें बहुत कुछ दिया है तो हमारा भी फर्ज बनता है कि हम इसका ख्याल रखें। गार्डनिंग लगभग हर व्यक्ति करता है। बाहर से खाद खरीदकर पौधों में डालने से अच्छा है कि आप घर में ही खाद बनाएं, जो पौधों के लिए बेस्ट है।

किचिन वेस्ट सबके घर में होता है और इससे खाद बनाना भी बहुत आसान। कई बार इससे आने वाली बदबू के कारण लोग इसे घर में बनाना पसंद नहीं करते हैं। आज के इस लेख में हम आपको बिना बदबू के खाद कैसी बनानी  है इसका तरीका बताने जा रहे हैं।

बिना बदबू किचिन वेस्ट से बनाएं खाद

cropped-shutterstock_1912459132-2-min.jpg

हर गार्डनर बिना बदबू के कंपोस्ट तैयार करना चाहता है। आमतौर पर खाद तीन तरीके से बनाई जाती है एरोबिक,अनएरोबिक,वर्मीकंपोस्टिंग।

  • एरोबिक – आक्सीजन के साथ।
  • अनएरोबिक- आक्सीजन के बिना।
  • वर्मीकंपोस्टिंग-बैक्टीरिया जैसै केंचुएं आदि से।

खाद बनाने का एरोबिक तरीका- इसमें ऑक्सीजन के साथ खाद बनाई जाती है, इसे आप घर में आसानी से तैयार कर सकते हैं। इसको बहुत कम जगह चाहिए होती है। बालकनी में भी ये तैयार हो सकती है।

किचिन वेस्ट से बिना बदबू खाद

गीले कचरे को डब्बे में डालें

आपको किचिन से निकलने वाला गीला कचरा जैसे-फल, सब्जियों के छिलके, अंडे के छिलके, चाय, कॉफी आदि को ड्रम में डालें। आप दो डब्बे साथ में रख लें ताकि एक भरने पर दूसरे में ये शुरू कर सकें।

सूखा कचरा मिलाएं

आपको गीले कचरे के ऊपर सूखा कचरा जैसे पत्ते, सूखी घास,नारियल के छिलके आदि डाल सकते हैं। आप रेत भी मिला सकते हैं। ये आपके वेस्ट की नमी को सोख लेते हैं। खाद बनाने के लिए ये तरीका अच्छा है।

ग्रीन और ब्राउन को कॉबिनेशन

How to Make Compost From Kitchen Waste

आपको ग्रीन और ब्राउन का कॉबिनेशन खाद बनाने के लिए करना है। सबसे पहले आपको एक लेयर ग्रीन कचरे यानि गीले कचरे की तैयार करनी है। उसके ऊपर आपको ब्राउन लेयर तैयार करनी है, जिसमें आप नारियल के छिलके या सूखे पत्ते, मिट्टी आदि डाल सकते हैं। ऐसा करने पर आपके किचिन वेस्ट से बदबू नहीं आएगी।

ये भी है जरुरी-ज्यादा फल, फूल और सब्जियों के लिए पौधों में डालें केले की खाद

सूक्ष्मजीवी डालें

आप इसका अपघटन बनाने के लिए इसमें थोड़ी सी गोबर की खाद डाल दें। इस गोबर की खाद में सूक्ष्मीजीवी पैदा होंग, जो अपघटन के लिए जरुरी है। सूक्ष्मजीवी की प्रजाति को बढ़ाने के लिए आप इसमें लस्सी यानि छाछ का प्रयोग भी कर सकते हैं।

ऑक्सीजन प्रदान करें

खाद बनाने के लिए ऑक्सीजन जरुरी है। आप ऑक्सीजन के लिए डब्बे में छोटे-छोटे छेद कर सकते हैं। इन छेदों से हवा पास होती रहेगी और खाद बेहतर तैयार होगी। आप इस मिश्रण को चार से पांच दिन में ऊपर-नीचे हिलाते रहें।

ये भी है जरुरी-Fruit Gardening-इस तरीके से करें फ्रूट गार्डनिंग, फलों से लद जाएंगे पौधे

खाद बनाते समय इन बातों का रखें ध्यान

  1. आपको ध्यान रखना है कि इसमें हवा पास होती रहे।
  2. आप बारिश का पानी इसमें न जाने दें।
  3. खाद के कंटेनरों को धूप से बचा कर रखें।
  4. खाद को अच्छे से ढ़ककर आपको रखना है।
  5. कंपोस्ट कंटेनर के निचले हिस्से पर अखबार भी बिछा सकते हैं।
  6. आप पानी डालने वाले कैंपर में भी खाद बना सकते हैं।
  7. इससे नीचे लगी टुंटी को दो से तीन में चलाते रहें, जिससे इसकी नमी निकलती रहेगी।
  8. कैंपर से निकले पानी को आप पौधों में डालें।

ये भी है जरुरी-ऐसी खाद जिनके बारे में नर्सरी वाले नहीं बताते, मरे हुए पौधे को करती है जिंदा

नोट-ये सूचना सामान्य सूचनाओं पर आधारित है। ज्यादा जानकारी के लिए आप द यूनिक भारत से जुड़े रहिए। आपको किसी अन्य विषय़ पर जानकारी चाहिए, तो आप कमेंट के माध्यम से हमें बता सकते हैं। हमारे साथ जुड़े रहने के लिए शुक्रिया।

 

WhatsApp Group Join Now

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *