शादीशुदा जीवन में खुश रहना बहुत जरुरी है। किसी भी रिश्ते के लिए ये जरुरी है कि आप दोनों उसमें खुश हो। अगर हर समय लड़ाई रहती है। एक दूसरे पर दोनों शक करते हैं, तो ये रिश्ता बोझ बन जाता है। हर रिश्ते की डोरी विश्वास से बंधी होती है। रिश्ता कोई भी हो बिना भरोसे के बेईमानी सा लगता है। बहुत सी वजह होती है जब आपकी पार्टनर के साथ अनबन भी रहने लगती है। आज हम आपको इस लेख में कुछ ऐसे टिप्स बताएंगे जिन पर अमल करके आप अपने रिश्ते में सुधार ला सकते हैं।
पार्टनर को दें स्पेस
रिश्ते में पार्टनर को खुद के लिए वक्त देना बहुत जरुरी है। आप अपने पार्टनर को थोड़ा स्पेस दीजिए। जरुरी नहीं है कि वो फोन पर लगा हुआ है तो आपको चिट कर रहा है। उसको अपने लिए पर्सनल समय की जरुरत हो सकती है। हालांकि बहुत से कपल का ये मानना होता है कि कपल के बीच प्राइवेसी का कोई मतलब नहीं होता। लेकिन बहुत से रिश्तों के लिए अपने पार्टनर को स्पेस देना बहुत जरुरी होता है।
पति की दुनिया को ही अपनी दुनिया न समझे
बहुत सी लड़कियां होती हैं जो शादी के बाद अपनी पति की दुनिया को ही सबकुछ समझने लगती है। वो बहुत ज्यादा सोचने लगती हैं। ऐसे में वो अपने दोस्तों से या अपने पसंदीदा कार्य से दूरी बना लेती हैं। अपने लिए वो सोचना छोड़ देती हैं। इसलिए ये जरुरी है कि आप अपने लिए समय निकालें हर समय ज्यादा सोचना और अपने पति के इर्द-गिर्द ही अपनी दुनिया बना लेना सही नहीं है। खुद के लिए भी वक्त निकालें, अपने दोस्तों से बात करें। अपने पार्टनर को भी उसके दोस्तों के लिए समय दें। ये आपके रिश्ते को बेहतर बनाएगा।
ये भी है जरुरी-ये पढ़ने के बाद बुढ़ापा नहीं लगेगा नीरस
खुद को कम न आंके
बहुत सी महिलाएं होती हैं, जो अपने आप को बहुत कम आंकती हैं। उनको हर वक्त ये डर लगा रहता है कहीं उसका पार्टनर उसको छोड़ न दें। ऐसी महिलाओं के लिए ये जरुरी है कि वो इस डर को अपने ऊपर हावी न होने दें। खुद को अहमियत देना जरुरी है। आपके लिए ये समझना बहुत जरुरी है कि आपके अंदर कोई कमी नहीं है।
बातचीत है जरुरी
हेल्दी रिश्ते के लिए बातचीत बहुत जरुरी है। कभी भी बातचीत बंद करना समस्या का हल नहीं होता है। अगर आपकी पार्टनर के साथ कहासुनी हुई है, तो आपको उसके साथ बातचीत बंद नहीं करनी है और न ही उसके कार्य करने छोड़ देने है। आपस में बातचीत करके ही मनमुटाव कम हो सकते हैं। अगर आपके पार्टनर की गलती है तो आप उसे गुस्सा शांत होने पर समझाने का प्रयत्न करें। ये आपके रिश्ते को टूटने से बचाएगा।
ये भी है जरूरी-नारी बगावत क्यों नहीं कर पाती, जानिए
हर समय शक करना सही नहीं
अपने पार्टनर पर हर समय शक करना सही नहीं है। ऐसे में रिश्तों में तनाव आ जाता है। अगर कोई बात है तो आपको अपने पार्टनर से बात करनी होगी। हर रोज शक करके आप सामने वाले को असहज महसूस करवाने लगते हैं। किसी भी रिश्ते के लिए सबसे पहले एक दूसरे पर विश्वास होना जरुरी होता है।
गलतियों को स्वीकारना सीखें
बहुत पार गलतियां भी हो जाती है। आपको अपनी गलतियों से भागना नहीं है। गलतियों को स्वीकारना है। अपने पार्टनर से माफी मांगने में कोई शर्म की बात नहीं है। अगर आपसे कोई गलती हुई है तो आप उसे स्वीकार करें। अपने पार्टनर को ये अहसास दिलाएं कि सबकुछ उससे नादानी में हुआ है। अपनी गलतियों से भागना सही नहीं है।
ये भी पढ़े-जल्दी बड़ी हो जाती है लड़की, ऐसा क्यों