WhatsApp Group Join Now

Poisonous plants: बढ़ते गार्डनिंग के क्रेज में लोग अपने गार्डन में हर तरीके का पौधा लगा रहे हैं। नर्सरी वाले हर पौधे के दस फायदे बताकर बेच रहे हैं। लेकिन वो इन पौधों के नुकसान नहीं बताते हैं। कुछ पौधे जहरीले होते हैं। जो आपके कुत्ते और बिल्लियों के लिए खतरा बनते हैं। 
इस लेख में हम आपको कुत्ते, बिल्लियों सहित पालतू जानवरों को नुकसान पहुंचाने वाले पौधों के बारे में बताएंगे। इससे आप इन जहरीले पौधों को लगाने से बचेंगे। अगर आपके पालतू जानवर को नुकसान पहुंचा भी है तो क्या सावधानी बरतें।

शतावरी फर्न(asparagus fern)

शतावरी फर्न देखने में सुंदर दिखती है। जिसकी वजह से लोग इसे अपने गार्डन में जगह दे रहे हैं। लेकिन यह आपके कुत्ते, बिल्ली और घोड़ों के लिए खतरनाक साबित हो सकती है। क्योंकि इस पौधे के अंदर सैपोनिन नामक जहर होता है। शतावरी फर्न पर छोटे-छोटे सुंदर फल भी आते हैं। अधिकतर समय कुत्ते या बिल्ली इन्हें निगल लेते हैं। जिससे उन्हें डायरिया की दिक्कत होती है। इससे भी अधिक परेशानी हो सकती है। 

ट्युलिप

शायद ही कोई हो जिसे टयुलिप पसंद न हो। देखने में बेहद सुंदर फूल होते हैं। कई रंगों में फूल खिलते हैं। इन्हें बल्व की मदद से सर्दियों में उगाया जाता है। ये वसंत में अपने अंदाज दिखाते हुए खिलते हैं। लेकिन इस पौधे के हर हिस्से में कुत्तों या पालतू जानवरों के लिए खतरा है। अगर कुत्ते या बिल्ली इन्हें खा लें तो कुत्तों को दौरे भी पड़ सकते हैं। यहां तक कि उन्हें उल्टी, दस्त, लार आना जैसी शिकायत हो सकती है।

डैफोडिल(daffodil)

डैफोडिल बिल्कुल टयुलिप की तरह दिखने वाला पौधा व फूल है। इसपर पीले या सफेद फूल आते हैं।  वसंत में इस पर फूल खिलते हैं। ये भी बल्ब वाले पौधे हैं। इस पौधों के सभी भागों में कुत्तों या बिल्लियों के लिए जहर होता है।इसके संपर्क में आने पर जानवर को उल्टी, दस्त, लार आना और दौरे जैसी शिकायत हो सकती है।

लिली( Lily)

लिली का पौधा हर किसी को पसंद है। इसके रंग इसकी खूबसूरती को बढ़ा देते हैं। लेकिन यह पौधा पालतू जानवरों के लिए खतरनाक है। खास ताैर पर इसकी दो वैरायटियां बिल्ली के लिए नुकसान दायक हैं। जिसमें स्टारगज़र और ईस्टर लिली शामिल है। लिली से आपकी बिल्ली और कुत्ते को उल्टी, सूजन जैसे लक्षण दिखते हैं। 

डाईफेनबैचिया (dieffenbachia)Dieffenbachia-Bowmannii-Dumb-Cane-Plant

डाईफेनबैचिया की पत्तियां इस पौधे को खूबसूरत बनाती हैं। ऐसा माना जाता है कि इस पौधे में कैल्शियम ऑक्सालेट क्रिस्टल होते हैं। कैल्शियम ऑक्सालेट क्रिस्टल कुत्ते या बिल्ली को नुकसान पहुंचाता है।  इससे गले में सूजन,  खांसी जैसे लक्षण उभरते हैं।

 

WhatsApp Group Join Now

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *