WhatsApp Group Join Now

Monsoon fertilizer:  मानसून का मौसम बगीचों में नई बहार लेकर आता है। दो से चार बारिश के बाद से ही बगीचों में हरियाली बढ़ गई है। नई फ्लावरिंग शुरू हो गई है। लेकिन ये मौसम कई बार पौधों के लिए आफत भी बन जाता है। क्योंकि इस मौसम में फंगस या हानिकारक बैक्टीरिया जल्दी फैलते हैं और पौधे मर भी जाते हैं। 
इस लेख में हम आपको एक ऐसी खाद बताएंगे जिसके बाद आपके पौधे कभी नहीं मरेंगे। उसके साथ ही ग्रोथ तेजी से होगी। फूलों की संख्या बढ़ेगी। कलियां नहीं टूटेंगी।

बरसात में पौधे क्यों मर जाते हैं (Why do plants die in the rain?)

  • अधिक बरसात से गमलों में जलभराव हो जाता है। 
  • नमी और आद्रृता का स्तर अधिक हो जाता है, पौधे खराब हो जाते हैं। 
  • इस मौसम में कीटों का अटैक तेजी से होता है। 
  • इस समय फंगस और बैक्टीरिया तेजी से फैलते हैं।
  • कटिंग पर तेजी से फंगस लगता है। 
  • मिट्‌टी में वायु संचरण नहीं हो पाता। 
  • पोष्टिकता की कमी की वजह से। 

मानसून में पौधों काे न दें लिक्विड फर्टिलाइजर (Do not give liquid fertilizer to plants during monsoon)

अब तक गर्मी में पौधों को राहत देने के लिए हम लिक्विड फर्टिलाइजर डाल रहे थे। लेकिन अब हमें लिक्विड खाद देने से बचना है। क्योंकि इन दिनों पहले से ही पौधों में पानी की मात्रा अधिक है। ऐसे में पौधों में हमें और अधिक पानी नहीं पहुंचाना है। वहीं इस समय लिक्विड फर्टिलाइजर गमलों से जल्दी बह जाता है। जिसकी वजह से पौधों को न्यूट्रिएंट्स नहीं मिल पाते हैं। ऐसे में हमें पौधों को सॉलिड खाद देनी चाहिए।

मानसून में पौधों को दें स्पेशल खाद( Give special fertilizer to plants in monsoon)

Sustainable-Fertilizer-Practices-for-Your-Farm

बरसात के मौसम में पौधों को स्पेशल खाद की जरूरत होती है। हमें पौधों को ऐसी खाद देनी चाहिए जो मिट्‌टी में बनी रहे। पौधों को तेजी से पोष्टिकता दे। साथ ही पौधों को फंफूदी, फंगस, हानिकारक बैक्ट्रीरिया से बचाए। 

ऐसे तैयार करें मानसून स्पेशल खाद(Prepare monsoon special fertilizer like this)

सामग्री
  • वर्मी कम्पोस्ट- 200 ग्राम
  • बोनमील- 100 ग्राम
  • अंडे के छिलके- 100 ग्राम
  • नीम खली- 70 ग्राम
  • हल्दी- दो चम्मच

बनाने का तरीका

सभी सामग्री को लें। एक साथ मिला लें। दो-दो मुट्‌ठी पौधों में डाल दें। यह पौधों को सभी जरूरी पोष्टिक तत्व देगी। साथ ही पौधों को फंगस, बैक्टीरिया या किसी भी पेस्ट अटैक से बचाएगी। इसमें नीम खली और हल्दी को पेस्ट अटैक और फंगस से बचाने के लिए ही डाला गया है। इस मौसम में पौधों को अधिक कैल्शियम की जरूरत होती है। इसके लिए अंडे के छिलके, खाने वाला चूना या कैल्शियम की गोली डालें। इस मौसम में यह पौधों को जरूर दें।

पौधों को मरने से बचाने के लिए क्या करें 

  • पौधों में जलभराव न होने दे। 
  • जलनिकासी को बेहतर करें। 
  • कीटनाशक का छिड़काव करें।
  • कम पानी पसंद करने वाले पौधों को शेड में रखें। 
  • अधिक पानी पसंद करने वालों को खुले में रखें।

इसे भी पढ़ें-

must watch video

 

WhatsApp Group Join Now

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *