WhatsApp Group Join Now

Plants Information-मानसून ने कई राज्यों में दस्तक दे दी है। बहुत से राज्यों में मेघराज जमकर बरसने लगे हैं। हालांकि कई राज्य अभी भी बारिश का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। आज नहीं तो कल बारिश तो आनी है। बारिश के साथ मक्खी, मच्छर और अन्य छोटे-छोटे कीड़े मकोड़े आपको परेशान करने के लिए हाजिर होंगे।

मानसून अपने चरम पर आए और छोटे-छोटे ये कीट आपको परेशान करें, उससे पहले आप कुछ प्लांटस घर पर लगा लें। आज हम आपके लिए स्पेशल पौधों की लिस्ट लेकर आए हैं, जिनको लगाने से मच्छर और मक्खी नहीं आते हैं। 

मानसून से पहले घर में लगाएं ये पौधे (Plant these plants at home before monsoon)

बारिश के बाद उमस में मक्खी-मच्छर और अन्य छोटे-छोटे कीड़े मुश्किल पैदा कर देते हैं। अगर आपके साथ भी ये समस्या है, तो नीचे कुछ पौधों की लिस्ट हम दे रहे हैं। ये पौधे आपके घर में कीड़े मकोड़े और मक्खी-मच्छर आने पर रोक लगाएंगे। ये पौधे अगर आप मानसून आने से पहले घर में लगा लेंगे, तो आपको काफी फायदा होगा।  

लेवैंडर (lavender)

ये काफी अच्छा पौधा है। इससे आने वाली महक आपके स्ट्रेस को दूर करती है। लेवैंडर जब आप घर में लगाते हैं, तो ये मक्खी और मच्छरों का दुश्मन होता है। इससे आने वाली सौंधी महक इनको पसंद नहीं होती है।

ऐसे में जब आप लेवैंडर को घर में लगाएंगे तो ये पौधे आपके आसपास नहीं भटकेंगे। आप इसको खिड़की के पास भी रख सकते हैं। दरवाजे का पास भी इसको रख सकते हैं। इसको हल्की धूप दिखानी जरुरी है। ये आसानी से ग्रो हो जाता है। 

गेंदा (Marigold)

 

marigold-3689416_1280

गेंदा की कई वैरायटी होती हैं। इससे काफी सुंदर महक आती है। गार्डन में ये पौधा काफी सुंदर लगता है। ज्यादातर लोग इसे लगाते हैं। क्योंकि ये लाभकारी कीटों को आकर्षित करता है और मक्खी मच्छरों को दूर भगाता है।

इसकी महक कीड़े-मकोड़ों की दुश्मन होती हैं। आप इसको बीज से आसानी से लगा सकते हैं। ये पौधा आपके गार्डन के अन्य पौधों को महफूज रखता है। गेंदे में  पाइरेथ्रम, सैपोनिन और स्कोपोलिटिन होते हैं, जो मच्छरों को दूर रखते हैं। 

तुलसी (basil)

तुलसी के पौधे का बहुत महत्व है। इससे आने वाली लुभावनी खुशबू मच्छरों को पसंद नहीं होती है। जब आप अपने गार्डन या घर के आंगन में तुलसी का पौधा लगाते हैं, तो यहां आसपास मच्छर नहीं आते हैं। बता दें कि तुलसी प्लांट का औषधीय महत्व तो है ही साथ में इसको पूजा भी जाता है। 

लेमनग्रास (lemongrass)

लेमनग्रास एक औषधीय पौधा है। इसका प्रयोग चाय बनाने के लिए किया जाता है। बहुत से लोग इसका प्रयोग करते हैं। इस पौधे के स्वास्थ्य लाभ बहुत है। ये आसानी से ग्रो होने वाला पौधा है। इसको कुछ देर की धूप जरुरी है। इसकी तेज गंध मक्खी और मच्छरों को पसंद नहीं आती है। इस वजह से मक्खी-मच्छर इस प्लांट के पास नहीं आते हैं। इसकी गंध के कारण इंसान के शरीर की गंध मच्छर महसूस नहीं कर पाते। 

पुदीना (peppermint)

पुदीना भी मक्खी-मच्छरों को घर से दूर रखने का अच्छा तरीका है। मानसून आने से पहले आप इसे  लगा सकते हैं।  आप इसे बालकनी या घर के दरवाजों के पास रखें। इसकी गंध इतनी तेज होती है कि छोटे कीट पास भी नहीं आते हैं। पुदीने की पत्तियों को सुखाकर नेचुरल पेस्ट कंट्रोल की तरह प्रयोग किया जाता है। 

नीम (Neem)

Hand holding neem leaves

नीम के औषधीय गुणों से हर कोई वाकिफ है। इसका कड़वापन ही इसको अमृत बनाता है। नीम से आने वाली कड़वी गंध भी इनको पसंद नहीं आती हैं। अगर आपको मच्छर काट रहे हैं, तो आप नीम की पत्तियों का लेप भी लगा सकते हैं। आप नीम ऑयल का दीपक कमरे में लगाकर छोड़ सकते हैं। इससे मक्खी मच्छर दूर भागते हैं। चारों तरफ इसका छिड़काव भी किया जा सकता है।

ये भी है जरुरी-

Squirrel in the garden- गार्डन को गिलहरी से बचाने के 11 असरदार उपाय

Mogra plant- मोगरा की कटिंग लगाने का ये तरीका कभी फेल नहीं होगा

Pomegranate Plant Care: अनार के पौधे पर फल बनने से पहले ही गिर जाते हैं फूल! चुटकियों में दूर करें समस्या

 

WhatsApp Group Join Now

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *