WhatsApp Group Join Now

यूTomato plant-हर कोई आर्गेनिक सब्जियां खाना पसंद करता है। बड़े पैमाने पर लोग वेजिटेबिल गार्डनिंग करते हैं। टमाटर, मिर्च जैसे पौधे लोग प्लास्टिक की बोतल या बड़े कंटेनरों में उगा लेते हैं। मानसून सीजन शुरु है। इस समय सब्जियों की अच्छी पैदावार ली जा सकती है।

आप चाहते हैं कि आपके गार्डन में  टमाटर के पौधे से टोकरी भरकर फल आएं, तो ये जानिए। आज हम आपको टमाटर को लेटकर लगाने की प्रक्रिया बताएंगे। इससे पौधे पर ढ़ेरों फल आत हैं, जानिए कैसे?

ऐसे लगाएं टोमेटो प्लांट

Young tomato plant with roots in soil

टमाटर का पौधा घर में आसानी से लगाया जा सकता है। इसको आप गले सड़े टमाटर के बीज से भी ग्रो कर सकते हैं। अक्सर आपने सीधा प्लांट लगाते हुए देखा होगा, लेकिन आप इसको सीधा लगाने की बजाए लेटाकर लगाएं। बीज से इसकी पौध तैयार होने पर चौड़े कंटेनर में इसको लेटाकर लगाएं। 

ये कोई मजाक नहीं बल्कि बागवानी का विज्ञान ऐसा कहता है। इस प्रक्रिया से आपको ज्यादा फल प्राप्त हो सकते हैं। “टमाटर के पौधों के तने एपिडर्मल परत के ठीक नीचे पैरेन्काइमा कोशिकाओं से बढ़ते हैं, जो मिट्टी में दबाने पर अपस्थानिक जड़ों में विकसित करने में सक्षम होते हैं”।

लेटाकर टोमेटो ग्रो करने के फायदे

  1. इससे जड़ प्रणाली का विकास बेहतर होता है। 
  2. इसमें तने के साथ एक्स्ट्रा जड़े विकसित होती हैं।
  3. इससे पौधा पानी और पोषक तत्व ज्यादा ग्रहण करता है। 
  4. हवा और फल की वजह से पौधा टूटने का रिस्क नहीं रहता।
  5. पौधा लंबे समय तक हेल्दी बना रहता है। 
  6. ज्यादा पोषण ग्रहण करने के कारण उपज अच्छी मिलती है।

पौधे को लगाने से पहले की तैयारी

  • जहां 6-7 घंटे धूप आती है वहां लगाएं। 
  • मिट्टी में जैविक पदार्थों की मात्रा बढ़ाएं। 
  • टोमेटो के लिए मिट्टी का Ph 6.0 और 6.8 के बीच हो। 
  • पौधे के निचले हिस्से की सभी पत्तियां हटा देनी है। 
  • जो हिस्सा ऊपर रहेगा उसकी पत्तियां रखनी हैं।

लेटाकर इस प्रकार लगाएं पौधा 

planting tomatoes

पौधे की तने की लंबाई के अनुसार आपको 6 इंच गहरी उथली मिट्टी में पौधे को लेटाना है। इसके ऊपरी हिस्से को जमीन के ऊपर रखें। तना ऊपर की और मुड़ा हुआ होना चाहिए। पत्तियों को आपको खुला छोड़ना है। पौधे के चारों और मिट्टी को दबा दें और पानी का स्प्रे करें। 

ये भी है जरुरी-

 मोगरा के लिए मानसून वाली खाद, 1 मुट्ठी डालने पर रिकार्ड तोड़ फ्लावरिंग

गार्डन से चींटियां भगाने का प्राकृतिक तरीका, अभी आजमाएं ट्रिक

Lemon Plant-नींबू पर फूल-फल नहीं आ रहे तो, 1 मुट्ठी डालें लद जाएगा पौधा

 

WhatsApp Group Join Now

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *