WhatsApp Group Join Now

No to fertilizer: क्या आप गर्मियों में भी पौधों में खाद डालते हैं। अगर आप ऐसा कर रहे हैं तो यह बिल्कुल गलत है। यह उतना ही गलत है जितना गर्मियों में आपके लिए गर्म चीजों का सेवन करना। अगर तापमान बहुत ज्यादा है तो आप पौधों के लिए इसे और बढ़ाने का काम कर रहे हैं। क्योंकि इस वक्त पौधों को पोषक तत्वों से ज्यादा शीतलता महसूस करने की जरूरत है। तो देर किस बात की है, हम आपको इस लेख में गर्मियों में खाद नहीं देने के कारण और पौधों को ठंडक पहुंचाने के विकल्प देंगे।

गर्मियों में पौधों में खाद नहीं देने का कारण Reason for not giving fertilizer to plants in summer

र्मियों में पौधों में स्ट्रांग खाद डालने से पौधे जल सकते हैं। खाद में लवण और पोष्टिक तत्व होते हैं जो इस गर्म मिट्‌टी के साथ पौधों की जड़ों के पास पहुंचते हैं। जिसकी वजह से जड़ें गल सकती हैं। परिणामस्वरूप पौधेां के पत्ते तेजी से जलना शुरू हो जाते हैं। कई खादें मिट्‌टी में लवणों में मात्रा तेजी से बढ़ा देती है। जिसकी वजह से पौधे जल जाते हैं। इसके साथ ही इन दिनों वाष्पीकरण तेज होता है। पोषक तत्वों का असंतुलन बिगड़ जाता है।

गर्मियों में पौधों को ठंडक देने के लिए क्या करें What to do to cool plants in summer

गार्डनिंग एक्सपर्ट सुभभि यादव का कहना है कि पौधों को ठंडक देने के कई तरीके हैं। 

  • पौधों की मल्चिंग करें। 
  • पौधाें की मल्चिंग के लिए नीम के पत्ते का उपयोग करें। 
  • पौधों को जीवामृत दें। 
  • पौधों को शेड में रखें। 
  • सुबह-शाम पौधों को पानी दें। 
  • पौधों को सड़े गोबर का पानी दें। 
  • पौधों में पत्ती खाद दें। 
  • पौधों की पत्तियों को सुबह-शाम पानी से नहलाएं। 
  • अगर पौधों को खाद की जरूरत है तो सिर्फ लिक्विड खाद का इस्तेमाल करें। 
  • पौधों में लस्सी (buttermilk) का पानी दें।

गर्मियों में पौधों में डालें ये ठंडी खाद Add this cold fertilizer to plants in summer

  1. वर्मीकम्पोस्ट
  2. हरी खाद
  3. किचिन कम्पोस्ट
  4. लिक्विड फर्टिलाइजर

इसे भी पढ़ें- GUDHAL CARE- गुड़हल के फूलों से ऐसे भगाएं चींटिया

इसे भी पढ़ें- Gardening tips- पौधों की सभी समस्याओं के लिए एक लिक्विड फर्टिलाइजर

WhatsApp Group Join Now

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *