WhatsApp Group Join Now

Multicropping: इन दिनों किचिन गार्डनिंग का क्रेज बढ़ रहा है। लोग बाजार की कैमिकल युक्त सब्जियों से बचने के लिए घर में ही सब्जियां उगाना पसंद करते हैं। लेकिन जगह की कमी के चलते लोगों को भरपूर सब्जियां नहीं मिल पाती हैं।
इस लेख को पढ़ने के बाद से लोग कम जगह में परिवार का पेट भरने के बराबर सब्जियां ले सकेंगे। इसके साथ ही पड़ोसियों को भी बांट सकेंगे।

एक ही गमले में उगाएं तीन सब्जियां

हम अधिकतर एक गमले में एक ही सब्जी उगाते हैं। वहीं अगर हम कहें कि एक ही गमले में आप एक समय में ही तीन या उससे ज्यादा सब्जियां ले सकते हैं। इसे मल्टी क्रॉपिंग कहा जाता है। किसानों द्वारा भरपूर सब्जियों के लिए इस विधि को अपनाया जा रहा है। वहीं किचिन गार्डन में यह और भी अधिक उपयोगी है। इस विधि से आप एक गमले में तीन सब्जियां एक साथ उगा सकते हैं। 

कैसे उगाएं तीन सब्जियां (How to grow three vegetables)

इस विधि में आपको ऐसी सब्जियों को चुनना है जिसकी ग्रोथ ज्यादा होती हे। यानि ऊचांई तक पौधे बढ़ते हें। इसके बाद उससे कम ऊचाई वाले पौधे फिर सबसे कम ऊचाई वाले पौधे लगाएं। उदाहरण के तौर पर हम समझ सकते हैं कि किसी भी गमले में एक बेबी कॉर्न लगाएं। यह ऊंचाई में बढ़ेगा। उसके नीचे कम ऊंचाई वाला पौधा यानि हरी मिर्च या टमाटर लगाएं। उसके नीचे कम ऊचाई वाला जैसे पालक, धनिया, प्याज आदि लगाएं। इस तरह हम एक समय में एक गमले में तीन सब्जियां ले सकेंगे। 

40 फीसदी कम पानी की खपत

डॉ अशोक इसी विधि से खेती कर रहे हैं। डॉ अशोक का कहना है कि इस विधि से फसल लेने पर पानी की खपत को कम किया जा सकता है। मल्टीक्रॉपिंग में 40 फीसदी तक कम पानी खर्च होता है। एक बार पानी देने पर तीनों सब्जियों को पानी मिल जाता है। 

मल्टी क्रॉपिंग के फायदे Benefits of multicropping

2019_3image_11_39_190952150summerkitchengarden-ll

  • कम समय में अधिक पैदावार दे। 
  • कम जगह में अधिक सब्जियां दें।
  • पानी की बचत होती है।
  • अधिक मुनाफा मिलता है।
  • घर के लिए भरपूर सब्जियां मिलती है।
  • इससे बागवानी में खर्च भी सीमित होता है। 
  • अगर एक सब्जी की पौध खराब होती है तो दूसरी मिल जाती है।

मल्टी क्रॉपिंग के नुकसान (Disadvantages of multi cropping)

जिस तरह मल्टी क्रॉपिंग के कई फायदे हैं तो इसके नुकसान भी हैं। 

  • कई बार जानकारी के अभाव में एक साथ कई सब्जियों का प्रबंधन मुश्किल होता है। 
  • मल्टी क्रॉप में अधिक श्रम लगाना पड़ता है। 
  • सब्जियां आसानी से उपलब्ध नहीं होती हैं। 
  • कई बार कीट लगने पर तीनों सब्जियों को नुकसान हो सकता है। 
  • खाद की अधिक आवश्यकता होती है। 

read also: Plant care-सावधान! आपका गार्डन तो नहीं बन रहा मच्छरों का घर, ऐसे करें बचाव

वीडियो में देखें

WhatsApp Group Join Now

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *