WhatsApp Group Join Now

आजकल घरों में अजवायन का पौधा आम हो गया है। हर कोई इस खुशबूदार पौधे को लगाना पसंद कर रहा है। लेकिन यह अजवायन का पौधा नहीं है, यह मेक्सिकन मिंट है। इसे इंडियन बोरेज के नाम से भी जाना जाता है। स्पैनिश थाइम और देशी बोरेज के नाम से भी जाना जाता है। इसकी पत्तियों का उपयोग खाने व स्वास्थ्य लाभ के लिए किया जाता है। इसके पौधों से आने वाली भीनी-भीनी सी खूशबू हमारे मस्तिष्क को फ्रेश करती है।  इसमें फाइबर, नियासिन, फोलेट, लेटेन, मैग्नीज, लोटे, क्रिप्टोक्सैथिन जैसे कई तत्व पाए जाते हैं, जो आपको लंबे समय तक स्वस्थ रखते हैं।

इस पौधे की पत्तियां बेहद फायदेमंद हैं। ये पत्तियां चमकीले हरे रंग की होती हैं। ये पत्तियां गूदेदार होती हैं। जिनमें से अजवायन की खुशबू आती है जिसकी वजह से इसे बहुत लोगों द्वारा अजवायन का प्लांट समझते हैं। इसके फायदों को देखते हुए आज हम आपको बताने वाले हैं इसको लगाने का सही तरीका, उपयोग, सुझाव और औषधीय गुण। 

पौधा लगाने का तरीका

इसे पौधे को सीधे किसी नर्सरी से खरीद कर लाया जा सकता है। साथ ही इसे कटिंग से भी आसानी से ग्रो कर सकते हैं। एक दूसरे से कटिंग लेकर ही इसे घरों मे लगाया जा रहा है।

  • इसे गर्मियों के मौसम में लगाया जाता है।
  • फरवरी से अक्टूबर के महीने में तेजी से बढ़ता है
  • इस पौधे को सामान्य मिट्‌टी, गोबर के खाद और राइस हस्क के मिश्रण में आसानी से लगाया जा सकता है।
  • इसे 3 से 5 घंटे की धूप की जरूरत होती है।
  • इस पौधे को पानी की कम जरूरत होती है।
  • सर्दियों में धीमी गति से ग्रो करता है।
  • यह गर्मियेों में तेज गति से बढ़ता है।

मैक्सिकन मिंट का उपयोग

  1. इसे रसोई में प्रयोग किया जाता है।
  2. पिज्जा में ऑरिगैनो के तौर पर भी इसकी सूखी पत्तियों का इस्तेमाल किया जाता है।
  3. इसकी चटनी बनाई जाती है।
  4. मैक्सिकन मिंट की चाय भी बनाई जाती है।
  5. इसका काढ़ा बनाया जाता है।
  6. किसी भी डिश में फ्लेवर चेंज करने के लिए इसका प्रयोग किया जाता है। इसका स्वाद बिल्कुल अजवायन की तरह होता है।

सुझाव

  • इसका प्रयोग अजवायन समझकर न करें।
  • पौधे में पानी की अधिक मात्रा न लगाएं
  • पौधे को तीन से चार घंटे की ही धूप लगाएं
  • मैक्सिकन मिंट को पालतू जानवरों से दूर रखें। जानवरों काे इस पौधे की गंध पसंद नहीं है। खासकर कुत्तों से दूर रखें।
  • भोजन में सीमित मात्रा में ही इसका प्रयोग करें।

मैक्सिकन मिंट के औषधीय गुण

शरीर को डिटॉक्स करता है

अगर कोई हर दिन मैक्सिकन मिंट( अजवाइन) के पत्तों की चाय पीता है, तो यह बॉडी डिटॉक्स करने का काम करता है। इसका काढ़ा बनाकर या पत्तियों को सूखाकर भी सेवन किया जा सकता है। इसका नियमित प्रयोग काफी फायदा पहुंचाता है।

गठिया के रोग में फायदेमंद

कई रिसर्च के मुताबिक खिलाड़ियों को इसके पत्ते इस्तेमाल करने के लिए कहा जाता है। दरअसल इस प्लांट में omega-6 fatty acids पाया जाता है। जो हड्‌डियों के दर्द में आराम पहुंचाता है। इनकी पत्तियों का इस्तेमाल ऐसे लोगों को भी करना चाहिए, जो अर्थराइटिस और रह्यूमेटाइड जैसी समस्याओं से जूझ रहे होते हैं। मैक्सिकन मिंट या इंडियन बोरेज हड्डियों की सूजन को कम करने में आपकी मदद करता है।

सर्दी जुकाम से मिलेगी राहत

सर्दी जुकाम में मेक्सिकन मिंट( इंडियन बोरेज, अजवाइन) का पौधा आपकी मदद कर सकता है। सर्दी-जुकाम की समस्या से  राहत पाने के लिए सबसे पहले कुछ पत्तियों को लें। इसे 1 गिलास पानी में अच्छी तरह से उबालें। इस पानी को तबतक उबालें जबतक पानी आधा ना हो जाए। इसे गुनगुना सेवन करें। इससे काफी आराम मिलता हैै। यह कफ को बाहर निकालने का काम करता है। इसमें  शहद मिलाकर पीना भी फायदेमंद है।

स्किन के लिए फायदेमंद

मेक्सिकन मिंट( इंडियन बोरेज, अजवाइन) स्किन के लिए काफी अच्छा प्लांट है। इसमें सूजन-रोधी यौगिक होते हैं जो कीड़े के काटने और डंक से लेकर एक्जिमा और सोरायसिस तक किसी भी चीज में लालिमा और सूजन, साथ ही खुजली और सूजन को तेजी से कम कर सकते हैं। यह  त्वचा की कोशिकाओं की गतिविधि को बढ़ाता है। गामा-लिनोलेनिक एसिड होने की वजह से त्वचा में एलर्जी, जिल्द की सूजन, सूजन और परेशानी से राहत दिलाने में मदद करती है।

अन्य बीमारियों में भी फायदेमंद

पत्तियों के रस को घावों और संक्रमणों पर सीधे लगाने से उन्हें ठीक किया जा सकता है। इसके साथ ही इसे प्रतिरक्षा प्रणाली बूस्टर माना जाता है। यह पौधा चिंता और तनाव को कम करता है। आर्युवेद में  इसका प्रयोग, मन की शांति और सुरक्षित, आरामदायक नींद लाने के लिए एक हर्बल उपचार के रूप में किया गया है। इसे कैंसर रोधी भी माना गया है।

असली और नकली अजवायन की ऐसे करें पहचान

  • अजवाइन समझ कर लगाए जा रहे पौधे का असली नाम मैक्सिकन मिंट है। जिसे इंडियन बोरेज के नाम से भी जाना जाता है। इसकी पत्तियों अजवायन के असली प्लांट से बिल्कुल अलग हेाती हैं। इसकी पत्तियां हल्की मोटी होती हैं।
  • वहीं अजवाइन के असली प्लांट की पत्तियां काफी पतली और छोटी होती हैं। यह बिल्कुल सौंफ या गाजर के जैसे होते हैं। पौधा भ्ज्ञी सौंफ जैसा लगाता है।
  • वहीं मैक्सिकन मिंट की पत्ती में माइश्चर काफी ज्यादा होता है। तोड़कर रगड़ने पर जैल जैसा निकलता है। जिसमें से अजवाइन की खुशबू आती है।
  • अजवाइन के प्लांट पर फूल लगते हैं। जिनके सूखने के बाद अजवायन के बीज निकलते हैं।
  • मैक्सिकन मिंट पर कभी फ्लावरिंग या फ्रूटिंग करता है।
  • लेकिन दोनों ही हर्बल प्लांट है। सेहत के लिए बेहद फायदेमंद हैं।

 

इसे भी पढ़ें- लॉकी के फूलों में कराएं हैंड पॉलिनेशन

इसे भी पढ़ें-इस आसान तरीके से छत पर उगाएं बैंगन

WhatsApp Group Join Now

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *