लौकी (bottle gourd) की बेल पर फूल तो आते हैं लेकिन फल बनने से पहले ही टूटकर गिर जाते हैं तो इसका बड़ा कारण पॉलिनेशन की कमी (Lack Of Pollination) है। इसके साथ ही पौधे की उचित देखभाल नहीं करना भी दूसरा कारण है। इस लेख में हम आपको लॉकी के फूल से फल नहीं बनने के कई कारण बताएंगे। इसके साथ ही पॉलिनेशन (Pollination) करने की पूरी प्रक्रिया भी समझाएंगे।
लौकी की बेल पर फूल से फल फूल नहीं बनने के कारण
- पोलिनेशन की कमी, (Lack Of Pollination)
- पोषक तत्वों की कमी
- पानी की कमी
- पानी की अधिकता
- असामान्य तापमान
पॉलिनेशन क्या है (what is Pollination)
पौधों के नर और मादा फूलों के बीच होने वाली प्रक्रिया के पॉलिनेशन (Pollination) कहते हैं। इस प्रक्रिया में नर फूल से पराग मादा फूल तक पहुंचता है। जिसके बाद फल से फूल बनने की प्रक्रिया पूरी होती है। पौधों पर लगे फूल सामान्य रूप से हवा चलने पर स्वयं ही पॉलिनेटेड हो जाते हैं। अन्यथा इस प्रक्रिया काे पूरा करने में कई पॉलिनेटर अपनी भूमिका निभाते हैं। जिसमें मधुमक्खी, पतंगे, तितली, भौरें आदि शामिल हैं। इनके पैरों पर पराग चिपककर फूलों तक पहुंच जाते हैं। वहीं जब इन पॉलिनेटर की मदद से यह प्रक्रिया नहीं होती है तो हैंड पॉलिनेशन की जरूरत होती है। यादि मानव द्वारा हाथ से पॉलिनेशन कराना है।
लौकी के फूलों में हैंड पोलिनेशन
- लौकी के मेल(नर फूल)और फीमेल फ्लावर (मादा फूल) की पहचान करें।
- फीमेल फ्लावर के नीचे छोटा सा फल दिखाई देगा। जिसके नीचे ऐसा फल नहीं हैं वे सभी मेल फ्लावर हैं।
- पोलिनेट (pollinate) करने के लिए सबसे पहले पौधे से एक मेल फ्लावर (नर फूल) को तोड़ें।
- मेल फ्लावर की पंखुड़ियों को अलग करें। इससे अब मध्य भाग (anther), जिसमें पराग होता है, वह बाहर निकल आएगा।
- धीरे-धीरे फीमेल फ्लावर की पंखुड़ियों (petals) को खोलकर इसके मध्य भाग यानि (Stigma) को भी खोलें।
- मेल फ्लावर के मध्य भाग (anther) को फीमेल फ्लावर के Stigma) पर टच कराएं। यह प्रक्रिया फीमेल फ्लावर को नुकसान पहुंचाए बिना पहुंचानी है।
- एक मेल फ्लावर से कई फीमेल फ्लावर पोलिनेट (pollinate) हो सकते हैं।
- पॉलिनेशन शाम के समय करें। क्योंकि लॉकी के फूल शाम के समय खिलते हैं। इससे प्रक्रिया आसान और सही होती है।
- बेल पर नर फूलों की संख्या ज्यादा है, तो हर फीमेल फ्लावर के लिए नया नर फूल लें।
- मेल फ्लावर (नर फूल) की संख्या कम होने पर एक नर फूल से 2-3 फीमेल फ्लावर को पोलिनेट करें।
प्राकृतिक पॉलिनेशन बढ़ाएं- Increase natural Pollination
- पोलिनेटर्स को आकर्षित करने वाले फ्लावर प्लांट्स गार्डन में जरूर लगाएं।
- एक ही स्थान पर अलग-अलग प्रकार के पौधे लगाएं।
- पौधों की देखभाल बढ़ाएं।
- पोषक तत्वों की कमी को पूरा करें।
- कैमिकल का प्रयोग न करें।
- कीटनाशक के तौर पर जैविक कीटनाशक इस्तेमाल करें।