WhatsApp Group Join Now

method of fertilization– पौधों में खाद का प्रयोग हर कोई करता है। पौधों को विकसित होने के लिए सभी प्रकार के पोषक तत्वों की जरुरत होती है, जो उन्हें खाद से मिलते हैं। बहुत से लोगों को खाद देने का सही तरीका और समय नहीं पता होता है। पौधों की अच्छी ग्रोथ के लिए जैविक खाद बेस्ट है।

हाउस प्लांटस को अगर आप जैविक खाद देते हैं, तो ये उनके विकास  के लिए ज्यादा महत्वपूर्ण है। जैविक खाद में किचिन वेस्ट, वर्मीकंपोस्ट, बोनमील, गोबर की खाद आदि आते हैं। चलिए इस लेख में जानते हैं कि आपको खाद का कैसे और किस समय करना है प्रयोग।

खाद देने का सही समय

cHJpdmF0ZS9sci9pbWFnZXMvd2Vic2l0ZS8yMDIyLTA1L3B4ODcwMjI5LWltYWdlLWt3dnhkYjltLmpwZw

पौधों में खाद देने के लिए उपयुक्त समय होता है। वैसे तो खाद देना जलवायु, पौधे की प्रकृति और मौसम पर निर्भर करता है, लेकिन फिर भी पौधों को खाद देने का अलग-अलग समय होता है।

  • पौधों की मिट्टी तैयार करते समय इसमें खाद मिलाएं।
  • पौधा लगाते समय खाद देनी जरुरी है।
  • पौधे की ग्रोइंग स्टेज में खाद देनी जरुरी है।
  • वंसत और पतझड़ में पौधों में खाद दें।
  • पौधे में खाद देने की जरुरत महसूस हो रही है,तो आप कभी भी डाल सकते हैं।

खाद डालते समय बरतें ये सावधानी

  • खाद देते समय पौधे के आसपास सफाई करें।
  • पौधों के आसपास से खराब खास हटा दें।
  • अगर घास टूट गई है या मिट्टी में मिल गई है, तो न हटाएं।
  • पौधे की गुड़ाई करें।
  • पौधे में खराब खाद का प्रयोग न करें।
  • ज्यादा पुरानी घास का उपयोग कंपोस्ट के तौर पर कर सकते हैं।
  • पौधे की पत्तियों और तने पर खाद नहीं लगने देनी है।
  • पौधों की गुड़ाई करके उसमें खाद की परत बिछाएं।
  • गुड़ाई करते समय जड़ को नुकसान नहीं पहुंचाना है।
  • खाद का ज्यादा मात्रा में उपयोग नहीं करना है।
  • खाद डालने के बाद पौधे में नमी बनाएं।

खाद डालने के तरीके

साइड ड्रेसिंग

  • साइड ड्रेसिंग तरीका पौधों में खाद देने का बेहतर है।
  • इसके माध्यम से पौधों में संतुलित खाद और पोषक तत्व जाते हैं।
  • ग्रोइंग स्टेज के दौरान इस विधि का प्रयोग करें।
  • तीन सप्ताह के अंतराल में इस तरीके से खाद दें।

मिट्टी के ऊपर खाद फैला दें

czNmcy1wcml2YXRlL3Jhd3BpeGVsX2ltYWdlcy93ZWJzaXRlX2NvbnRlbnQvbHIvcHg4Nzc3NTEtaW1hZ2Uta3d2eGNlZTIuanBn

  • पौधे के आसपास खाद छिड़क कर उसे मिट्टी में अच्छे से मिला दें।
  • खाद डालने के बाद पानी दें ये जड़ तक पहुंच जाएगी।
  • जड़ के माध्यम से पौधे पोषक तत्व प्राप्त करते हैं।

खाद डालने के बाद करें मल्चिंग

पौधों मे मल्चिंग करना बेहतर तरीका है, जिससे पौधों को सुरक्षा मिलती है। मल्चिंग आप गीली घास, लकड़ी की छाल,पुआल, रद्दी पेपर, ग्रीन टी के बैग्स आदि की कर सकते हैं। इससे पौधों के आसपास खरपतवार कम होगी और मिट्टी में नमी बनी रहेगी।

ये भी है जरुरी-hard pruning- हार्ड प्रूनिंग कैसे होती है और पौधों के लिए क्यों जरुरी है, जानिए

ये भी है जरुरी- compost- ग्रीन और ब्राउन के कॉबिनेशन से ऐसे बनाएं खाद नहीं आएगी बदबू

ये भी जरुर पढ़े-तीन तरीके से बनाएं केले के छिलके की खाद

ये भी है जरुरी-ऐसी खाद जिनके बारे में नर्सरी वाले नहीं बताते, मरे हुए पौधे को करती है जिंदा

ये भी है जरुरी-ये डालने पर पूरे साल गुलाब का पौधा फूलों से लदा रहेगा

ये भी है जरुरी-मोगरा से पीले होकर गिर रहे हैं पत्ते, तो ऐसे करनी है केयर

ये भी है जरुरी-Preparation Of Soil: ऐसे तैयार करें गमलों के लिए परफेक्ट मिट्‌टी

नोट- ये जानकारी आपको कैसी लगी है, कमेंट करके हमें जरुर बताएं। ज्यादा जानकारी के लिए जुड़े रहिए द यूनिक भारत के साथ। आपको किसी अन्य विषय पर जानकारी प्राप्त करनी है, तो आप कमेंट के जरिए हम तक संपर्क कर सकते हैं। द यूनिक भारत से जुड़े रहने के लिए आपका आभार। हमारा उद्देश्य आप लोगों तक सेहत और बागवानी से जुड़ी जानकारियां पहुंचाने का है। 

 

WhatsApp Group Join Now

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *