WhatsApp Group Join Now

गर्मियों के फलों में खरबूजा सेहत का खजाना है। इसमें मिनरल्स और विटामिन्स की अच्छी मात्रा होती है। इसके साथ ही फाइबर के मामले में भी गजब का फल है। लोगों द्वारा इसे काफी पसंद भी किया जाता है। लेकिन खरबूजे का बेवख्त और ज्यादा सेवन सेहत को नुकसान भी पहुंचाता है। इस लेख में हम आपको बताएंगे कि खरबूजा खाने का भी सही समय होता है। बेवख्त खरबूजा खाना आपको नुकसान पहुंचा सकता है। बेशक खरबूजे में सेहत के लिए जरुरी न्यूट्रीशन्स हैं लेकिन हद से ज्यादा खरबूजा भी नुकसान पहुंचाता है। 

नाश्ते के समय न खाएं खरबूजा

https://www.facebook.com/reel/1307070163217655

हेल्थ एक्सपर्ट्स के अनुसार खरबूजे को सुबह-सुबह खाली पेट नहीं खाना चाहिए। इस समय खरबूजा खाना नुकसान दायक होता है। नाश्ते के समय खरबूजा खाने से पित्त संबंधी बीमारियां हो सकती हैं। इसके साथ ही गर्भवती महिलाओं को  भी खरबूजा खाने से बचना चाहिए। इससे पेट संबंधी समस्याएं होने का डर रहता है। 

सुझाव- सुबह के समय कुछ नाश्ता करने के बाद इसे खाया जा सकता है। यानि दोपहर के खाने से पहले और नाश्ते के बाद इसका सेवन करना उचित माना जाता है। 

खरबूजे के बाद तुरंत पानी न पीएं

खरबूजा जितना फायदेमंद है उतना ही नुकसानदायक साबित होता है। हेल्थ एक्सपर्ट्स की मानें तो खरबूजे के तुरंत बाद पानी नहीं पीना चाहिए। इससे हैजा जैसी समस्या होने का डर रहता है। इसके बाद एक घूंट भी पानी पीना भी खतरनाक होता है। इसलिए बच्चों का खासतौर पर ध्यान रखना चाहिए कि वह खरबूजे के तुरंत बाद पानी न पीऐं। दरअसल खरबूजे में पानी, शुगर और फाइबर ज्यादा होता है।  वहीं पानी और शुगर आंतों में बैक्टीरिया को पनपने में  मदद करते हैं।  ऐसे में विशेषज्ञों का मानना है कि खरबूजा खाकर पानी पीने से आंतों में बैक्टीरिया पनपने का भी डर है। 

सुझाव- खरबूजा खाने से आधा घंटा पहले या आधा घंटा बाद में पानी पीया जा सकता है।

डायबिटीज के मरीज न खाएं खरबूजा

डायबिटीज के मरीजों को भी खरबूजा नहीं खाना चाहिए। दरअसल खरबूजे में शुगर का लेवल बहुत ज्यादा होता है। ऐसे में डायबिटीज के मरीजों में खरबूजा ज्यादा खाने से ब्लड शुगर बढ़ सकता है। ऐसे में शुगर के मरीज खरबूजा खाने से बचें। यदि अधिक पसंद है तो अपने डॉक्टर के बात करने के बाद ही निश्चित मात्रा में इसका सेवन करें। 

इसे भी पढ़ें- अच्छे बोनसाई के लिए रीपॉटिंग और वायरिंग जरूरी

इसें भी पढ़ें- क्या सच में चाय पीने से रंग काला हो जाता है, जानिए

 

 

WhatsApp Group Join Now

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *