WhatsApp Group Join Now

insects on plants- होम गार्डनिंग ज्यादातर लोग कर रहे हैं। बहुत से लोग अपने इस शौक को अधुरा छोड़ देते हैं, जब पौधे खराब होने लगते हैं। पौधों पर रोग लगना कीटों का आक्रमण होना स्वभाविक है। हाउस प्लांट में बहुत बार कई प्रकार के कीटों का हमला हो जाता है, जो पूरे गार्डन को खत्म कर देते हैं।

आपको गार्डनिंग करते समय इन कीटों और पौधों में लगने वाले रोगों के बारे में अध्ययन करने की जरुरत होती है। आप चाहते हैं कि आपका गार्डन हमेशा हरा-भरा और खुशबू बिखेरता रहे, तो ये लेख पढ़ना आपके लिए जरुरी है। हम आपको हाउस प्लांट में लगने वाले कीटों की जानकारी देंगे।

हाउसप्लांट में लगने वाले कीट

पौधों में लगने वाले ये कीट आम होते हैं। ये कीट आपके इनडोर प्लांट को भी खत्म कर सकते हैं और गार्डन में लगे हुए पौधों को भी। बहुत बार सही समय पर इनका उपचार नहीं किया जाए,तो आपको बहुत सी परेशानियों को सामना करना पड़ सकता है।

  • एफिड (Aphids)
  • स्पाइडर माइट्स (Spider Mites)
  • वाइट फ्लाइस या व्हाइटफ्लाई (whiteflies)
  • माइलबग्स या मिलीबग (mealybugs)
  • पौधों पर फंगस ग्नट्स कीट (fungus gnats on plants)

एफिड

एफिड जिन्हें माहू भी कहा जाता है। ये नाशपाति के आकार के किड़े होते हैं, जो आपके पूरे पौधे में तबाही मचा सकते हैं। इन्हें जूं, हरी मक्खी या खटमल भी बोला जाता है। ये कीट एक फंगस का कारण भी बनता है, जो आपके पौधों के पत्ते को काला कर देती है। आमतौर पर ये पत्तियों के रस को चूसकर पौधे को खत्म करते हैं। ये कीड़े कई रंगों में होते हैं और पत्तियों में ही इनका बसेरा होता है।

रोकथाम

  • आप पौधों पर तेज धार से पानी का छिड़काव करें।
  • नीम ऑयल का समय-समय पर छिड़काव करें।
  • उचित पेस्टीसाइड का इस्तेमाल आप कर सकते हैं।
  • पत्तियों की जांच करते रहें।

स्पाइडर माइट्स

ये पत्तियों की निचली सतह पर लगने वाला काफी छोटा कीट होता है, जो आपको सिर्फ बिंदू की तरह दिखाई पड़ता है। ये पत्तियों और शाखाओं पर लक्षण दिखाने शुरु कर देता है। ये भी पत्तियों का रस चूस लेते हैं। इनके आक्रमण से पत्तियां लाल, पीली हो जाती है और गिरने लगती है। हालांकि गार्डनर इनको नोटिस कर सकता है।

रोकथाम

  • आपको नियमित रुप से पत्तियों की जांच करनी है।
  • पत्तियों का नीचे का हिस्सा सावधानीपूर्वक बारीकी से चेक करना है।
  • आप पत्तियों को साफ कपड़े से पोंछे या पानी से धोएं।
  • पत्तियों को आप हटा सकते हैं।
  • प्रभावित जगह पर नीम ऑयल का छिड़काव करें।

व्हाइटफ्लाई कीट या सफेद मक्खी

सफेद मक्खी पत्तियों के निचले हिस्से में पाया जाने वाला कीड़ा है, जो भंयकर तरीके से रस को निचोड़ लेता है। ये कई पौधों पर आक्रमण कर देते हैं। सफेद मक्खी का आंतक लगभग गार्डनर को झेलना पड़ता है। ये भारी संख्यां में हमला करते हैं और इनको आंखों से देख पाना काफी मुश्किल होता है। ये आकार में काफी छोटे होते हैं।

रोकथाम

  • आप पानी की तेज धार से पत्तियों को साफ करें।
  • येलो स्टिकी ट्रैप्स की मदद आप लें। ये इनकी संख्यां को कम कर देता है।
  • आप पौधों में नीम ऑयल का छिड़काव करें।
  • साबुन का पानी या शैंपू का घोल भी आप छिड़क सकते हैं।

मिलीबग या माइलबग्स

इन कीटों का आंतक भी कम नहीं होता है। बागवानों के लिए ये आंतकवादियों से कम नहीं है, जो उनके पौधों को एक झटके में तहस नहस करके गायब हो जाते हैं। मिलीबग्स जब छोटे होते हैं,तब दिखाई नहीं देते। जब ये बड़े हो जाते हैं,तो आप इनको देख पाते हैं। जब आपको ये दिखाई देनी शुरु होती है, तब तक ये लाखों की संख्या में अंडे दे देती हैं। ये पौधों की पत्तियों, तनों और फलों को काफी नुकसान पहुंचाते हैं।

रोकथाम

  • आप नीम ऑयल का छिड़काव समय-समय पर करें।
  • आप पत्तियों को पानी से अच्छे से साफ करें।
  • आइसोप्रोपिल अल्कोहल को एक रुई में लेकर कीट संक्रमण वाली जगह पर लगा सकते हैं।
  • मिलीबग्स पर आप सीधे एल्कोहल का छिड़काव भी कर सकते हैं।

फंगस ग्नट्स कीट

ये ज्यादातर पौधों में ज्यादा नमी रहने के चलते उत्पन्न हो जाते हैं। इनको नोटिस कर पाना मुश्किल होता है। जब गार्डनर्स की नजर इनपर पड़ती है, तब तक ये व्यस्क होकर पौधे के आसपास मंडराने लगते हैं। ये पौधों की जड़ो को काफी नुकसान पहुंचाते हैं।

  • पौधों में जलभराव न होने दें।
  • हाउस प्लांट गार्डन में स्टिकी ट्रैप का प्रयोग करें।
  • पौधों की मिट्टी उंगली की सहायता से चेक करते रहें।

ये भी है जरुरी- compost- ग्रीन और ब्राउन के कॉबिनेशन से ऐसे बनाएं खाद नहीं आएगी बदबू

ये भी है जरुरी-Green Flowers- हरे रंग के इन फूलों में हैं औषधीय गुण गार्डन में जरुर लगाएं

ये भी है जरुरी-Fruit Gardening-इस तरीके से करें फ्रूट गार्डनिंग, फलों से लद जाएंगे पौधे

नोट-ये जानकारी आपको कैसी लगी कमेंट करके हमें जरुर बताएं। इस प्रकार की अन्य जानकारी के लिए द यूनिक भारत से जुड़े रहिए। आप कमेंट के माध्यम से हमें राय और सुझाव देते रहिए धन्यवाद।

 

WhatsApp Group Join Now

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *