WhatsApp Group Join Now

बागवानी आपको शारीरिक रूप से स्वस्थ बनाती है।  मानसिक शांति दे सकती हैं। लेकिन क्या आप ऐसा मानते हैं कि बागवानी आपकी कंगाली को भी दूर कर सकती है। वैज्ञानिक दृष्टिकोण के बारे में तो कुछ नहीं कहा जा सकता लेकिन वास्तु शास्त्र और फेंगशुई यह जरूर मानता है।
कुछ पौधे आपकी कंगाली भगाने का काम करते हैं और घर में लक्ष्मी को अट्रैक्ट करते हैं यानी रंक से राजा बना सकते हैं। बहुत सारे पौधों को तब धन लाभ से जोड़ा जाता है। जिसमें से मनी प्लांट एक है। इस श्रेणी में बहुत सारे ऐसे पौधे हैं जो सुख समृद्धि को आकर्षित करते हैं। तो चलिए इस लेख में जानते हैं कि ऐसे कौन से पौधे हैं जो धन को आकर्षित करते हैं।

धन आकर्षित करने वाले पौधे

  • मनी प्लांट
  • जेड प्लांट
  • रबर प्लांट
  • बंबू प्लांट
  • पीस लिली
  • तुलसी
  • अशोक
  • केला
  • चमेली
  • सफेद अपराजिता

मनी प्लांट

money-11490793257_big~17~02~2334~1492074834_wallpaper

यह सबसे सामान्य और सबसे लोकप्रिय पौधों में से एक है। वास्तु और फेंगशुई के अनुसार यह पौधा पैसा खींचने का काम करता है। जिसकी वजह से इसका नाम मनी प्लांट रख दिया गया है। खास बात है इसे घर में लगाना और इसकी देखभाल करना बहुत ज्यादा आसान है। ऐसा माना जाता है कि यह पौधा जितना हरा भरा होता है उतना ही समृद्धि आती है। अगर यह पौधा सूख रहा है तो आप कंगाली की ओर बढ़ रहे हैं। इसीलिए लोग इस पौधे की खास देखभाल करते हैं।

जेड प्लांट

Houseplant Crassula jade plant money tree in green pot

जिस तरह भारत देश में मनी प्लांट को धनलक्ष्मी प्लांट माना जाता है। उसी तरह जापान में जेड प्लांट यानी क्रेसुला को धन के पेड़ में के रूप में जाना जाता है। यह काफी सुंदर पौधा होता है इसकी पत्तियां लोगों को आकर्षित करती हैं। इस पौधे की देखभाल करना भी बहुत ज्यादा आसान है। यह पौधा तेज गर्मी, बारिश, सर्दी में भी बहुत अच्छे से ग्रो करता है।

रबर प्लांट

इन दिनों रबर प्लांट काफी लोकप्रिय पौधा है। बिजनेस में सफल होने के लिए अधिकतर लोग इस पौधे को अपने घर में लगाना पसंद करते हैं। अधिकतर ऑफिस या कार्यालय में इस प्लांट को लगाया जाता है। यह इंडोर प्लांट है। इसे बहुत कम केयर की जरूरत होती है।

बंबू प्लांट

वास्तु के अनुसार बंबू प्लांट आपके घर में धन लाने के साथ खुशी, सौभाग्य और समृद्धि भी लाता है। जिसकी वजह से अधिकतर लोग अपने घर या ऑफिस की डेस्क पर इसे रखना पसंद करते हैं। उपहार के तौर पर भी एक दूसरे को बंबू प्लांट दिया जाता है।

पीस लिली

पीस लिली जैसा कि इसके नाम से व्यक्त है प्रेम सद्भाव और शांति का प्रतीक है। ऐसा माना जाता है कि इस घर में रखने से यह धन को आकर्षित करने का काम करता है। इस पौधे को भी घर में लगाना आसान हेै। देखने पर काफी सुंदर लगता है।

तुलसी का पौधा

हिंदू धर्म में तुलसी सबसे अधिक लोकप्रिय व धार्मिक महत्व रखने वाला पौधा है। तुलसी के पौधे को पवित्र माना जाता है। ऐसा माना जाता है कि जिसके घर में हरी भरी तुलसी होती है उसके घर में कभी भी दुख नहीं आता है।

अशोक

अशोक का पौधा भी दुखों को दूर करने का काम करता है। वास्तु और फेंगशुई के अनुसार यह घर में सुख समृद्धि को आकर्षित करता है। जिसकी वजह से लोग अधिकतर अपने दरवाजे पर अशोक लगाना पसंद करते हैं।

केले का पेड़

तुलसी की तरह ही धार्मिक महत्व रखने वाला केले का पेड़ बहुत से पवित्र होता है। इसे भगवान विष्णु का प्रतीक माना गया है। ऐसा माना जाता है कि यह पौधा भी लक्ष्मी को अट्रैक्ट करने का काम करता है। इस पौधे को गमले में लगाया जा सकता है।

चमेली का पौधा

अपनी खुशबू के लिए पहचाना जाने वाला चमेली भी धन को आकर्षित करने का काम करता है। इसकी खुशबू मूड को अच्छा बनाती है। और चिंता और तनाव को कम करती है। वास्तु के अनुसार से पूर्व उत्तर या उत्तर पूर्व दिशा की ओर रखना चाहिए।

सफेद अपराजिता

अपराजिता का पौधा लगाना बेहद शुभ माना जाता है। जिसमें हम अधिकतर नीले रंग के फूलों वाला अपराजिता लगाते हैं। वहीं सफेद रंग का अपराजिता अधिक उपयोगी है। हालांकि यह कम देखने को मिलता है

WhatsApp Group Join Now

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *