WhatsApp Group Join Now

Plant information- हर कोई यूनिक प्लांट्स लगाना पसंद करता है। बहुत से ऐसे पौधे हैं, जो रंग, आकार या अन्य किसी वजह से अलग दिखते हैं। ये पौधे बहुत आकर्षक होते हैं। आज हम आपको बुरो की पूंछ के बारे में बताएंगे। 

बहुत से लोगों को शायद ये नाम अजीब लगा होगा। लेकिन ये पौधे का नाम है। इसको रैट टेल प्लांट भी कहा जाता है। आकर्षक होने के साथ ये अपने गुणों के लिए फेमस है। चलिए जानते हैं बुरो की पूंछ को घर में कैसे लगाना है?

बुरो की पूंछ पौधा (burro’s tail plant)

घर और ऑफिस में ज्यादातर लोग इसे लगाते हैं। इसकी आकर्षक बनावट इसे अलग करती है। साथ ही बुरो की पूंछ ज्यादा केयर नहीं मांगता है। इसकी लंबी, लटकती हुई टहनियाँ और छोटे, हरे पत्ते इसको सुंदर बना देते हैं।

ये भी है जरुरी- Hanging plants-गार्डन का लुक बदल देंगे ये हवा में झूलते 8 प्लांट

बुरो की पूंछ पौधे की पहचान (Identification of Burro’s Tail)

  1. इसके पत्ते हरे और अंडाकार आकार के होते हैं।
  2. तना लंबा, लटकता हुआ पतला होता है। 
  3. मजबूत जड़े होती है, जो पौधे को सहारा देती है। 
  4. अक्सर बॉस्केट या हैंगिग पॉट में इसे लगाते हैं। 
  5. ये पौधा काफी लंबा हो जाता है। 
  6. इसपर लाल, गुलाबी, सफेद फूल आते हैं। 

रैट टेल प्लांट उगाने का तरीका (Method of growing rat tail plant)

पौधा कम धूप पसंद करता है। इसको तेज धूप से बचाना है। बुरो की पूंछ में पानी डालें, लेकिन मिट्टी को कीचड़ न बनने दें। सामान्य कमरे के तापमान में ये बढ़ सकता है। इसको सूखी मिट्टी पसंद है। 

  1. सक्युलेंट पौधों के लिए तैयार की जाने वाली मिट्टी लें। 
  2. इसको कटिंग की सहायता से उगाया जाता है। 
  3. कटिंग को तुरंत लगाने की बजाए कुछ देर रुककर लगाएं।
  4. इसको कम पानी की जरुरत है। 
  5. तेज धूप से पौधे को बचाना है। 

ये भी है जरुरी- Spider plant- बेडरुम में जरुर लगाएं ये मकड़ी का पौधा, डिटेल में जानकारी

बुरो की पूंछ पौधे के फायदे (Benefits of Burro’s Tail Plant)

  • ये पौधा अपनी बनावट के लिए प्रसिद्ध है। 
  • गार्डन को आकर्षक लुक ये देता है।
  • हवा को शुद्ध करने के लिए ये जाना जाता है। 
  • इसको देखने से तनाव कम होता है। 
  • इसकी सुंदरता मन को सुकुन देती है। 

सावधानी

  • रेट टेल प्लांट जहरीला नहीं होता है। 
  • कुछ लोगों को इसके रस से एलर्जी हो सकती है। 
  • बच्चों को इस पौधे से दूर रख सकते हैं। 
  • पालतु जानवरों को पहुंच से भी इसे दूर रखें।

ये भी है जरुरी- 

8 हजार रुपये किलो बिकती है इन पौधों के फूलों की चाय, जानकर दंग होंगे

Hibiscus-गुड़हल पर फूल कभी खत्म ही नहीं होगें, फ्री की ये चीज डालें

Lemon plant- इस कारण नहीं लगते नींबू, जानिए रोगों और कीटों से बचाव

WhatsApp Group Join Now

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *