WhatsApp Group Join Now

यह बात सबको पता है कि कोकोपीट नारियल के छिलकों से बनता है। लेकिन हर एक गार्डनर इसे घर पर बनाने से डरता है। जिसके चलते लोग बाजार से ही महंगी कोकोपीट खरीदने पर मजबूर हैं। लेकिन इस लेख में हम आपको घर पर ही आसानी से कोकोपीट बनाने का तरीका बताएंगे। 
जिसके बाद आपको बाजार से कोकोपीट नहीं खरीदना पड़ेगा। इसके साथ ही यह पौधों के लिए बेहद फायदेमंद साबित होगा। इसके गुण बाजार से मिलने वाली कोकोपीट की अपेक्षा ज्यादा होंगे।

पौधों के लिए कोकोपीट के फायदे

  • कोकोपीट को ग्रोइंग मीडिया के तौर पर प्रयोग किया जाता है। 
  • पौधों में नमी बनाकर रखता है। 
  • मल्चिंग के तौर पर काम आता है। 
  • गमलों व मिट्‌टी को हल्का बनाता है। 
  • तापमान नियंत्रित रखता है। 
  • पोषक तत्व पाए जाते हैं। 
  • कोकोपीट में फॉस्फोरस, जिंक, नाइट्रोजन, मैग्निशियम और मिनरल्स होते हैं। 
  • कोकोपीट पौधों में बैक्टीरिया या फंगस नहीं लगने देती है।
  • कम पानी में गार्डनिंग का अच्छा विकल्प बनती है।

घर पर कोकोपीट तैयार करने का तरीका

पहला तरीका- घर पर कोकोपीट तैयार करने के दो तरीके हैं। जिसमें पहला तरीका है कि आप सीधे नारियल के छिलके उतारें। इन्हें अच्छे से सूखने दें। अब इन्हें ग्राइंड कर लें। यह तरीका आसान है। लेकिन इससे उतने फायदे नहीं मिलते जितने मिलने चाहिए। क्योंकि यह डीकम्पोज होने में समय लेता है। 

दूसरा तरीका– यह लम्बा प्रोसेस हैं। पूरी विधि ध्यान से फॉलो करें। 

  • एक बड़ा बर्तन लें। इसमें पानी लें। 
  • इसमें नारियल के छिलकों काे भिगो दें।
  • इस बर्तन को एक से दो महीने के लिए रखें। 
  • बीच में पानी बदल सकते हैं। इस पानी को भी पौधों में डालते रहें। 
  • अब पानी से नारियल के छिलकों को निकाल लें।
  • पानी को पूरी तरह निकल जाने दें। 
  • इसे ग्राइंडर में पीस लें। 
  • नारियल के फाइबर को छानकर अलग करें। 
  • इस तरह आपका असली कोकोपीट तैयार है। 

बाजार की कोकोपीट को प्रयोग करने का तरीका

coco-peat

बहुत से लोगों को बाजार से मिलने वाली कोकोपीट काे प्रयोग करना नहीं आता है। इसे प्रयोग करने के लिए पहले बड़े बर्तन में भिगा दें। एक से दो घंटे बाद पानी को निकाल दें। नमक की मात्रा को कम करने के लिए एक से दो बार पानी को फेंक दें। अब इसे आप प्रयोग करें। अगर आप कोकोपीट तैयार नहीं कर पाते हैं तो इसके भी विकल्प हैं। 

इसे भी पढ़ें- बिना मिट्‌टी और गमले के 10 दिन में उगाएं मैथी, step by step process

गार्डनर का अनोखा जुगाड़! एक इशारे पर भागते हैं पौधे, दुनियाभर के लोग हैरान

किचिन में रखी इस चीज की 1 चम्मच, फूलों से भर देगी बगिया

वीडियो में देखें सही तरीका

 

 

 

WhatsApp Group Join Now

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *