WhatsApp Group Join Now

health story- गुस्सा आना स्वभाविक है और हर किसी को आता है। बहुत बार गुस्से के कारण कई सारी परेशानियां भी हो जाती है। ज्यादा गुस्सा करना आपकी सेहत के लिए हानिकारक है। अगर आपको भी बात-बात पर गुस्सा आ रहा है। आप ज्यादा चिड़चिड़े हो रहे हैं, तो इसके पीछे कारण आपकी डाइट का हो सकता है।

दरअसल हमारी डाइट हमारी सेहत का निर्माण करती है। हम क्या खा रहे हैं, किस समय खा रहे हैं, कैसे खा रहे हैं, कितनी मात्रा में खा रहे हैं। इन सबका ध्यान रखना बेहद जरुरी है। आज के इस लेख में जानते हैं कि हमें किन चीजों के सेवन से ज्यादा गुस्सा आ सकता है।

इन चीजों के सेवन से आता है ज्यादा गुस्सा

आमतौर पर गुस्सा सबको आता है। बिजी शेड्युल के चलते सबके पास समय का अभाव होता जा रहा है। कई बार काम न बनने के चलते तो बहुत बार कोई जब बात नहीं मानता है, तब गुस्सा आ जाता है। आपको भी बिना बात के गुस्सा आ रहा है। छोटी-छोटी बात पर आपका पारा सांतवे आसमान पर चढ़ रहा है तो वजह आपका खानपीन है।

स्वस्थ रहने के लिए हमें अच्छी डाइट पर ध्यान देना जरुरी है। कई बार हम ऐसी चीजों का सेवन करते हैं, जो कई हेल्थ इश्यूज क्रियेट कर देती हैं। बिना देर किए जानते हैं, किन चीजों का अत्यधिक सेवन करने से हमें गुस्सा और चिड़चिड़ेपन जैसी समस्या होती है।

शुगर ज्यादा खाने से

बहुत लोगों को मीठा खाना ज्यादा पसंद होता है। हर समय मीठा खाना आपको मुश्किल में डाल सकता है। ज्यादा कैंडी, चॉकलेट या शुगर वाली वस्तुएं खाने से आपका पारा बढ़ सकता है। ये हमारे शुगर लेवल में उतार-चढाव करती है, जो समस्या उत्पन्न करता है। इसलिए मीठा कम खाएं। ज्यादा शुगरी फूड खाने की आदत बार-बार गुस्से आने का कारण बन सकती है।

प्रोसेस्ड फूड

आजकल लोग प्रोसेस्ड फूड या फास्ट फूड ज्यादा खाते हैं। ऐसा खाना हमारी मेंटल हेल्थ के लिए सही नहीं है। ये न्यूरोट्रांसमीटर का बैलेंस भी डिस्टर्ब करता है। इससे आपके मुड पर असर पड़ता है। हर समय गुस्से में रहना और चिड़चिड़ापन होना प्रोसेस्ड फूड खाने की वजह से हो सकता है।

सोडियम रिच फूड्स का सेवन

अगर आप बहुत ज्यादा नमकीन खाने के शौकिन है,तो समस्या होना लाजिमी है। बहुत अधिक सोडियम रिच फूड्स खाने से आपकी बॉडी में डिहाइड्रेशन होता है। इसकी वजह से इलेक्ट्रोलाइट बैलेंस बिगड़ता है।  मूड में उतार-चढाव आपके होते रहते हैं। ये खाना आपको ज्यादा गुस्सा आने का कारण बन सकता है।

कैफीन का ज्यादा सेवन

आप सीमित मात्रा में कैफीन का सेवन करते हैं, तो ये प्राब्लम क्रियेट नहीं करता है। लेकिन बहुत बार चाय,कॉफी का अत्यधिक मात्रा में सेवन आपको परेशानी में डाल देता है। कैफीन का ज्यादा सेवन करने से एंग्जाइटी होना या उतेजना का बढ़ना जैसी समस्याओं के साथ आपको गुस्सा ज्यादा आ सकता है।

आपके स्वस्थ रहने के लिए आपको स्वस्थ खानपीन की जरुरत है। इसलिए आप किसी भी चीज का ज्यादा प्रयोग करने से बचें। निरोगी काया ही पहला सुख है। अगर आपका शरीर ही काम का नहीं होगा तो कोई भी सुख आपके लिए मायने नहीं रखता है। इसलिए आप इसका ध्यान रखिए और सेहतमंद बने रहिए।

ये  भी है जरुरी-खाली पेट कॉफी पीकर कई बीमारियों को न्यौता दे रहे हैं आप

ये भी पढ़े-कांख में खुजली होना गंभीर बीमारी की तरफ इशारा

ये भी है जरुरी-herbal tea- 30 के बाद पीेएं ये चाय, बुढ़ापे को रोक देगी

ये भी है जरुरी-गुड़हल की चाय के फायदों के साथ जानिए किन लोगों को नहीं करना सेवन

नोट- ये जानकारी सामान्य सूचनाओं  पर आधारित है। ज्यादा जानकारी के लिए आप किसी विशेषज्ञ की सलाह ले सकते हैं। आपको किसी अन्य विषय पर जानकारी चाहिए, तो आप कमेंट के माध्यम से हमसे संपर्क करें। द यूनिक भारत से जुड़े रहने के लिए धन्यवाद।

 

 

WhatsApp Group Join Now

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *