WhatsApp Group Join Now

Grown Plants from cuttings: जब हम दूसरों के बगीचे देखते हैं तो उनमें हजारों की संख्या में पौधे लगे होते हैं। जिन्हें देखकर हमें समझ आता है कि इतने पौधे खरीदना तो संभव नहीं है। जिसकी वजह से हम गार्डनिंग शुरू ही नहीं करते हैं। लेकिन इस लेख में हम आपको कुछ ऐसे पौधे के नाम बताएंगे जिन्हें सिर्फ कटिंग से (Grown Plants from cuttings) .तैयार किया जा सकता है। सभी पौधों को खरीदने की जरूरत नहीं होती है। हम एक पौधे से हजारों की संख्या में पौधे बना सकते हैं।

1 यूफोर्विया मिली

यूफोर्बिया मिली, जिसे आमतौर पर क्राउन ऑफ थॉर्न्स कहा जाता है। यह पौधा अपने आकर्षक फूलों के लिए जाना जाता है। इसके साथ ही कांटेदार तनों के कारण एक लोकप्रिय सजावटी पौधा है। इसे अक्सर घरों, बगीचों, या गमलों में उगाया जाता है। इस पर कांटे होते हैं। बहुत ही कम देखभाल की जरूरत होती है।

2. मैक्सिकन पिटूनिया

मैक्सिकन पिटूनिया, जिसका वैज्ञानिक नाम Ruellia simplex (या Ruellia brittoniana) है। यह एक बारहमासी सजावटी पौधा है। इसकी सुंदरता और आसान देखभाल के कारण इसे विश्व भर में बगीचों, गमलों, और लैंडस्केपिंग में उगाया जाता है। इस पर कई रंगों के फूल खिलते हैं।

3. विन्का प्लांट

यह बहुत ही सामान्य पौधा है। जिसे उगाना काफी आसान है। इस पर काफी सुंदर बैंगनी और सफेद रंग के फूल खिलते हैं। इसे हिंदी में सदाबहार पौधा भी कहते है।

4. पोर्चुलिका

इस पौधे को 9 टू 5 प्लांट, मॉस रोज के नाम से भी जानते हैं। गर्मियों के दिनों में इस पर रंगीन फूल खिलते हैं। पोर्टुलाका पौधे अपने जीवंत बहुरंगी फूलों से बागवानों को प्रसन्न करते हैं।  गुलाबी, लाल, सफ़ेद, पीले या नारंगी रंग के आकर्षक फूलों पॉलिनेटर्स को अपनी ओर आकर्षित करते हैं। यह कम रखरखाव वाला पौधा है। यह पौधा सबसे गर्म, सबसे शुष्क गर्मियों में भी पनपता है।

5. डाइंथस प्लांट

डाइंथस (Dianthus) एक लोकप्रिय फूलों वाला पौधा है।  इसके रंग-बिरंगे, सुगंधित फूल बगीचों और गमलों में सजावट के लिए बहुत पसंद किए जाते हैं।

6. क्लांचोई प्लांट

कलौंचो (Kalanchoe Plant) एक तरह का रसीला पौधा होता है। रसीले पौधे वे होते हैं, जो अपने तनों, पत्तियों या जड़ों में पानी जमा करते हैं। इसलिए ऐसे पौधों को ज्यादा पानी की जरूरत नहीं होती। यह एक बारहमासी पाैधा है। कलौंचो की पत्तियां मोटी होती हैं और इसमें लाल, गुलाबी, पीले और सफेद रंग के सुंदर फूल खिलते हैं। अधिकतर लोग इसे घरों में लगाना पसंद कर रहे हैं।

7. सिंगोनियम

सिंगोनियम एक बेहतरीन हाउस प्लांट है। यह कम देखभाल वाला पौधा है। इसे बहुत कम पानी और खाद की जरूरत होती है। इसे इनडाेर भी रखा जा सकता है। यह कई किस्मों में मिलता है। जिसमें किसी की पत्ती का रंग और साइज अलग होता है। इसे हैंगिंग प्लांट में भी लगाया जा सकता है।

8. कोलियस

कोलियस रंग-बिरंगी, सुंदर पत्तियों वाला एक पौधा है। कोलियस का पौधा साल भर हरा-भरा रहता है। कोलियस कई किस्मों में मिलता है। सभी किस्मों की पत्तियां अलग-अलग रंग की होती है।  पत्तियों का  साइज़ भी अलग अलग होता है। यह एक ऐसा पौधा है, जिसे बहुत अधिक देखभाल की जरूरत नहीं पड़ती है। इसे किसी भी छोटे या बड़े गमले में लगाया जा सकता है।  किसी भी मौसम में इस पौधे को लगाया जा सकता है। इसकी कटिंग भी आसानी से लग जाती है। इसे अच्छा हाउस प्लांट माना जाता है।

9. टर्टल वाइन

टर्टल वाइन एक बेल वाला पौधा है। यह देखने में काफी खूबसूरत पौधा है। तेजी से बढ़ता है। इसे हैंगिंग बास्केट में लगाया जा सकता है। खास बात है कि इसे कटिंग से लगाया जा सकता है। इसे अधिक खाद पानी की आवश्यकता नहीं होती है।

10. जेड प्लांट

जेड प्लांट एक बेहतरीन प्लांट है। यह बहुत शुभ प्लांट माना जाता है। इसे कटिंग से लगाया जा सकता है। बहुत कम पानी की जरूरत होती है। यह पौधा शुष्क वातावरण में भी अच्छा पनपता है।

इसे भी पढ़ें: गमलों में Grafted fruit Plant पर ही लगते हैं फल, जानिए कौन से पौधे खरीदें

इन पौधों को लगाने के फायदे

  • ऊपर दिए गए सभी पौधे कटिंग से लग जाते हैं
  • देखभाल करना आसान है
  • अधिक पानी जरूरत नहीं होती है
  • एक प्लांट से सैकड़ों प्लांट बनाए जा सकते हैं

इसे भी पढ़ें: सर्दी की बारिश में खराब हुई गुलदाउदी, पौधों को बचाने के लिए जड़ में डालें एक चीज

 

 

 

WhatsApp Group Join Now

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *