Gardening tips- आजकल छोटे-छोटे घर होने लगे हैं, जहां पर बागवानी का शौक पुरा करना चुनौती से कम नहीं है। गावं में तो फिर भी लोग इस शौक को आसानी से पूरा कर लेते हैं। मुश्किल कई बार शहर में बसने वालों के सामने आती है। हालांकि छत पर बालकनी में लोग इस शौक को अच्छे से पूरा कर रहे हैं। गार्डनिंग करने के लिए आपके सामने जगह की समस्या आ रही है, तो ये लेख पढ़े। आपको आज गार्डनिंग के कुछ प्रकार बताएंगे, जो कम स्पेस में कर सकते हैं।
कम स्पेस में गार्डनिंग करने के तरीके (Ways to do gardening in less space)
आपको गार्डनिंग का शौक है, लेकिन जगह की कमी है, तो निराश मत होइए। आप छोटी सी छत पर भी तरीके से ढ़ेरो पौधे उगा सकते हैं। आप कई प्रकार की सब्जियां, फलदार पौधे, हर्बल प्लांट, सक्युलेंट प्लांट्स लगा सकते हैं। नीचे हम आपको गार्डनिंग के कुछ प्रकार बताने जा रहे हैं, जो आपके बागवानी के सपने को साकार कर देंगे।
वर्टिकल गार्डनिंग करें (do vertical gardening)
- आपके पास जगह की कमी है, तो आप वर्टिकल गार्डनिंग करें।
- कम जगह में गार्डनिंग करने का ये बेहतरीन तरीका है।
- इसमें प्लांटर्स, हैंगिग बास्केट या जाली के प्रयोग से दीवारों पर पौधे लगाए जातें हैं।
- वर्टिकल गार्डनिंग में आप कम स्पेस में ज्यादा पौधे लगा सकते हैं।
- ध्यान रहे आपको हल्की मिट्टी इसके लिए तैयार करनी है।
- जलनिकासी का उचित प्रंबंध करना है।
- आप छत पर रैक के ऊपर पौधे लगा सकते हैं।
- दीवार पर पौधे लगाने के लिए प्लास्टिक की बोतल, टिन के डब्बे आदि का प्रयोग कर सकते हैं।
- पुरानी सीढ़ी को आप प्लांट स्टैंड के तौर पर प्रयोग करें और पौधे हैंग कर दें।
- बेल के रुप में चढ़ने वाली सब्जियों की वर्टिकल गार्डनिंग सही रहती है।
- आप बीन्स, पुदीना, धनिया आदि भी इसमें आसानी से उगा सकते हैं।
कंटेनर गार्डनिंग करें (do container gardening)
- ये भी कम जगह में गार्डनिंग करने का बेस्ट आइडिया है।
- इसमें आपको सीधे जमीन के बजाए, कंटेनर, ग्रो बैग्स और गमले में पौधे लगाने हैं।
- लकड़ी के बक्से, प्लास्टिक के कंटेनर, टायर आदि में पौधे आप लगा सकते हैं।
- आप एक से अधिक पौधे एक गमले में लगाएं, जो छोटे हो।
- आप कुछ सब्जियां और फूलों के पौधे इनमें लगाएं।
हर्बल गार्डन तैयार करें (Create Herbal Garden)
- आपके पास जगह कम है, तो छोटा सा हर्बल गार्डन आप तैयार करें।
- छोटे पॉट या छोटे गमलों में इसे आसानी से कर सकते हैं।
- आप कुछ मेडिसनल प्लांट लगाएं जैसे- तुलसी, एलोवरा, रोजमेरी, पुदीना आदि।
- कुछ साधारण सी जड़ी बुंटिया भी आप इसमें ग्रो कर सकते हैं।
किचिन गार्डनिंग करें (do kitchen gardening)
- किचिन गार्डनिंग आप आसानी से कम स्पेस में कर सकते हैं।
- आप प्लास्टिक की बोतलों में धनिया, पुदीना आदि उगाएं।
- आप टमाटर, मिर्च जैसी सब्जी आसानी से ग्रो कर सकते हैं।
- आप कुछ मसाले भी उगा सकते हैं- जैसे हल्दी,सौंफ, धनिया, अजवाइन आदि।
- लहसुन, प्याज, अदरक आप आसानी से ग्रो कर सकते हैं।
हैंगिग गार्डन तैयार करें (Prepare a Hanging Garden)
- कम जगह में हैंगिग गार्डनिंग करना बेस्ट तरीका है।
- बास्केट में लटके प्लांट बेहद सुंदर नजर आते हैं।
- हुक, तार या रस्सी की सहायता से गमले या बॉस्केट में पौधों को लटकाया जाता है।
- कई पौधे जैसे- टर्टल वाइन, मनीप्लांट, इंच प्लांट, वॉडरिंग ज्यु आदि इसमें लगा सकते हैं।
- इनमें सीजन के हिसाब से फ्लावर प्लांट भी आप लगा सकते हैं।
सक्यूलेंट प्लांट्स की गार्डनिंग करें (Gardening Succulent Plants)
- रसीले पौधों का एक कॉर्नर आप कम स्पेस में तैयार कर सकते हैं।
- ये छोटे-छोटे पॉट में लगाएं जाते हैं, जिससे आप कम जगह में ज्यादा लगा पाएंगे।
- जेड प्लांट, हॉवर्थिया, एलोवेरा, एओनियम और एचेवेरिया एलिगेंस आदि लगाएं।
- इन प्लांट्स को काफी कम पानी की जरुरत होती है।
- ये पत्तियों और तनों में पानी स्टोर करके रखते हैं।
कॉम्पैक्ट कंटेनर गार्डनिंग करें(Do Compact Container Gardening)
- कम स्पेस में बागवानी करने का ये तरीका भी काफी अच्छा है।
- इसमें आप रेलिंग पर, खिड़की पर या दीवार पर पौधे लगाएं।
- आप लटकने वाले पॉट या छोटे कॉम्पैक्ट कंटेनर चुनें।
- आप ये गार्डन बालकनी या छत पर कर सकते हैं।
- इस गार्डनिंग में पौधों की अच्छी केयर होती है।
ट्रे गार्डनिंग करें (do tray gardening)
- आप बडे़ गमले में एक साथ कई छोटे-छोटे पौधे लगाएं।
- किसी भी प्रकार की थीम पर आप इसे तैयार कर सकते हैं।
- आप इनको सजावटी सामान के साथ सजाएं।
- आप सक्यूलेंट प्लांट्स इसमें लगा सकते हैं, ये लंबे चलते हैं।
कम स्पेस में उगाए जाने वाले पौधे (Plants grown in less space)
- कम जगह में आप बेल के रुप में बढ़ने वाले पौधे लगाएं।
- मॉर्निंग ग्लोरी, चमेली, या पैशन फ्लावर जैसे पौधे लगाएं।
- इनको छोटे पॉट या ग्रो बैग में लगाकर जाली या तार की मदद से ऊपर चढ़ाएं।
- चेरी टमाटर, खीरा, या पोल बीन्स जैसी वेल वाली सब्जियों को भी आप उगा सकते हैं।
- छोटे पॉट या लटकने वाली टोकरियों में लैवेंडर, रोजमेरी, या लेमनग्रास जैसे पौधे उगाएं।
- आप ऐसे पौधे लगाएं जिनको कम देखभाल की जरुरत होती है।
ये भी है जरुरी-
Gardening tips- कम जगह है तो प्लास्टिक की बोतल में करें गार्डनिंग, उगाएं ये सब्जियां
Prayer Plant: क्या आपके घर में है प्रार्थना करने वाला पौधा, जानें उगाने व देखभाल का तरीका