WhatsApp Group Join Now

अगर आप लहसुन खाते हैं ताे इसकी पोष्टिकता से जरूर परिचित होंगे। लेकिन आप गार्डनिंग करते हैं तो क्या कभी लहसुन उगाने का विचार किया है। अगर नहीं किया है ताे जल्दी कीजिए। घर में उगाना सबसे आसान है। खास बात है कि इसके लिए आपको बगीचे में ज्यादा जगह, मिट्‌टी या गमलों की आवश्यकता नहीं होगी। 
आप बड़ी ही आसानी से डिस्पोजल गिलास में भी लहसुन उगा सकते हैं। इसकी प्रक्रिया भी बेहद आसान है। यह काफी मजेदार है। इसके साथ ही हमें अपने गार्डन से लहसुन के साथ ताजा पत्तियां मिलती हैं। 
तो चलिए, इस लेख में हम आपको बताएंगे कि एक डिस्पोजल में गार्लिक उगाने का तरीका क्या है। किन-किन चीजों की जरूरत होती है। मिट्‌टी कैसे तैयार करें। 

डिस्पोजल में लहसुन उगाने के फायदे (Benefits of growing garlic in disposal)

  • डिस्पोजल गिलास कम जगह लेते है
  • गमलों की अपेक्षा कम जगह लेते हैं
  • आप गमलों के बीच की खाली जगह में इन्हें रख सकते हैं
  • यह प्रक्रिया बेहद आसान है
  • यह काफी क्रिएटिव और मजेदार है
  • आप समय-समय पर ताजा लहसुन ले सकते हैं
  • आप इस प्रक्रिया से गार्डन को यूनीक बना सकते हैं

लहसुन उगाने का तरीका (How to grow garlic)

सामग्री

  • लहसुन की कलियां
  • डिस्पोजल कप
  • मिट्‌टी
  • कोकोपीट
  • खाद

इसे भी पढ़ें- Aparajita-अपराजिता पर सबसे ज्यादा असरदार खाद, 100% फूलों से लद जाएगा

डिस्पोजल को तैयार करें

आप अपनी आवश्यकतानुसार बाजार से डिस्पोजल खरीद कर लाएं। कम से कम 10 डिस्पोजल में लगाएं। बाजार से बड़े साइज के कप खरीदें। इसमें गिलास के तले या तले की साइड में दो छेद जरूर करें। इससे अतिरिक्त पानी बाहर निकलता रहेगा।  

मिट्‌टी बनाने का तरीका (How to make potting mix for garlic)

  • डिस्पोजल में लहसुन उगाने के लिए 30 फीसदी गार्डनिंग सॉइल लें।
  • कोकापीट 30 फीसदी, वर्मीकम्पोस्ट की मात्रा 30 फीसदी लें।
  • बालू 10 फीसदी लें। 
  • हमें मिट्‌टी को भुरभुरा बनाना है।
  • आप भुरभुरा बनाने के लिए अन्य चीजें जोड़ सकते हैं।
  • इस सॉइल में नीम खली भी डालें।
  • इस सभी सामग्री को मिक्स कर लें।
  • इस मिट्‌टी को हल्के हाथ से कप में भर लें। 

इसे भी पढ़ें- lipstick plant- अब घर में आसानी से लगाएं लिपस्टिक प्लांट, स्टेप बाय स्टेप प्रोसेस

लहसुन बोने का तरीका (method of sowing garlic)

 एक रात पहले ही लहसुन की कलियों को पानी में भिगो दें। इन्हें पानी से निकाल लें। सभी मिट्‌टी से भरे डिस्पोजल कप को एक पास रखें। सभी में एक-एक कली को लगाएं। कलियों काे उल्टा लगाना है। पतला वाला हिस्सा हमेशा ऊपर रखना है। कलियां को ज्यादा नीचे न दबाएं। कली का ऊपर वाला सिर दिखते रहना चाहिए। इन कप को ऐसी जगह पर रखें जहां ज्यादा धूप आती है। अब इन्हें पानी दें। हर दो दिन में पानी दें।

तीन दिन में उगाएं लहसुन

इस मजेदार प्रक्रिया की मदद से तीन दिन में पत्तियां बाहर निकल आएंगी। अब आपको हर 15वे दिन इसकी गुड़ाई करनी है। किसी पतली चीज से गुड़ाई करें। हल्के हाथ से गुड़ाई करें। जैसे ही पत्तियां पीली पड़ने लगे तो आप लहसुन निकाल सकते हैं।

इसे भी पढ़ें- लहसुन के प्रयोग से दूर करें पेस्ट अटैक, दूर-दूर तक नहीं भटकेंगे कीड़े

वीडियो में देखें

WhatsApp Group Join Now

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *