WhatsApp Group Join Now

Gardening tips– शहरी लोगों का रुख बागवानी की तरफ ज्यादा हो रहा है। स्पेस की कमी के चलते लोग बालकनी में टेरेस पर बागवनी कर रहे हैं। नेचर के करीब जाने का ये बढ़िया तरीका है। आप घर में आर्गेनिक सब्जियां और फ्रूट भी खा लेते हैं। बस आपको समय-समय पर इन पौधों की केयर करनी जरुरी है। बहुत बार पौधे ज्यादा दिन नहीं चल पाते हैं। आज के इस लेख में हम आपको सरसों की खली से बेस्ट घोल कैसे तैयार करना है इसकी जानकारी देंगे।

सरसों की खली का घोल

पौधों का अचानक मर जाना, ग्रोथ में कमी आ जाना, कीटों का अटैक होना,खरपतवार होना आदि समस्याओं का एक इलाज है सरसों की खली। इसको हम ऑल इन वन प्लांट खाद कह सकते हैं। आप इसको लिक्विड फॉर्म में पौधों को दे सकते हैं या केक फॉर्म में। इसको घोल घर पर बनाना बहुत आसान है। चलिए जानते हैं आपके पौधे में नई स्फूर्ति लाने के लिए ये सरसों की खली का घोल कैसे तैयार करना है।

सरसों की खली का घोल बनाने का तरीका

mustard-cake-1600856805-5591839

आपको सरसों की खली दुकान पर से खरीद कर लानी है। आप इसको केक फॉर्म में खरीद सकते हैं या पाउडर फॉर्म में। ये घोल मिट्टी के बर्तन में बनाना उपयुक्त रहता है। आप किसी भी बर्तन में बना सकते हैं। इसको बनाने के लिए आपको थोड़ी सी सरसों की खली बर्तन में डालनी है और इसमें एक लीटर पानी डालना है। बर्तन को अच्छे से ढ़ककर रख देना है। इसको लकड़ी की सहायता से हर रोज हिलाते रहना है। ये खाद तीन दिन में बनकर तैयार हो जाती है। आप इसका प्रयोग 15 दिनों तक पौधों में कर सकते हैं।

खाद पौधों में देने का तरीका

  • सबसे पहले आपको इसके ऊपर आए हुए झागों को हटा देना है।
  • आपको इसको दो लेयर कॉटन कपड़े से अच्छे से छान लेना है।
  • इसके इस्तेमाल से पौधों में जादुई बदलाव आता है।
  • सभी पौधों में इसका प्रयोग किया जा सकता है।

                                

ये भी है जरुरी-Adenium Plant-मई में अडेनियम में डालें ये जरुरी खाद, फूलों से लद जाएगा

Perfect soil for roses- गुलाब के लिए अच्छी मिट्टी तैयार करने का रेश्यो

Grafted plant: ज्यादा फलों के लिए जरूरी है ग्राफ्टेड प्लांट लगाना, जानिए क्यों

Hibiscus Care Tips- गुड़हल की खोई रंगत लौटा देंगी ये 4 दमदार खाद

WhatsApp Group Join Now

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *