WhatsApp Group Join Now

Adenium Plant-अडेनियम का पौधा बेहद खूबसूरत होता है। इसकी जड़ों के कारण ये पहचाना जाता है। कई रंगों में ये प्लांट मिलता है। पूरी गर्मी फूलों से प्लांट लदा रहता है, जो बेहद सुंदर लगता है। अडेनियम का पौधा आप कटिंग से आसानी से ग्रो कर सकते हैं। आप चाहते हैं कि आपका अडेनियम प्लांट (Adenium Plant)पूरी गर्मी फूलों से लदा रहे और मजूबत रहे तो आपको स्पेशल खाद इसको देनी होगी। इस आर्टिकल में जानते हैं कि अडेनियम को कौन सी खाद दें और कैसे दें?

अडेनियम में ज्यादा फ्लावरिंग के लिए खाद(Fertilizer for more flowering in Adenium)

पौधों को गर्मियों में ज्यादा पोषक तत्व (Nutrients)की जरुरत होती है। पौधों को पोषण मिलेगा तभी फ्लावरिंग होगी। आप चाहते हैं कि अडेनियम प्लांट(Adenium Plant) काफी सुंदर दिखे और इसपर भर-भर कर फूल आएं, तो आपको बनाना पील्स और पोटाश को मिलाकर लिक्विड फर्टिलाइजर इसको देनी होगी। चलिए जानते हैं अडेनियम(Adenium Plant) के लिए ये लिक्विड फर्टिलाइजर बनाने का तरीका।

केले के छिलकों और पोटाश की फर्टिलाइजर(Banana peel and potash fertilizer)

सबसे पहले आपको केले के छिलकों(Banana peel) को पानी में भिगोकर दो दिन के लिए रख देना है। दो दिन तक केले के छिलके डी कंपोस्ट हो जाते हैं। ये अडेनियम के पौधे में अच्छा फायदा पहुंचाते हैं। दो दिन बाद आपको इस पानी को छान लेना है और इसमें एक मुठ्टी पोटाश(potash) मिला देनी है। पोटाश और केले के छिलकों से बनी ये फर्टिलाइजर बहुत अच्छी है। आप किसी भी फ्लावर प्लांट में ये डाल सकते हैं।

केले के छिलको की फर्टिलाइजर में एक मुट्ठी पोटाश डालकर रात भर के लिए भिगोकर छोड़ दें। अगले दिन सुबह आप देखेंगे कि इसका रंग ओरेंज हो गया है। ये लिक्विड  फर्टिलाइजर आपको अडेनियम में थोड़ी-थोड़ी करके डाल देनी है। लिक्विड फर्टिलाइजर डालने से पहले आप मिट्टी की गुड़ाई कर लें।

अडेनियम में बोनमील डालें(Add Bonemeal to Adenium)

बोनमील (Bonemeal)हड्डियों से बनी खाद होती है। इसमें कैल्शियम भरपूर मात्रा में होता है। एक मुट्ठी बोनमील(Bonemeal) लेकर आप गमलों की मिट्टी में छिड़क दें। इसके बाद पौधे को पानी दें दे। बोनमील जड़ों को मजबूत बनाती है। इसके प्रयोग से भी अडेनियम खिलता रहता है।

अडेनियम प्लांट के लिए अन्य सुझाव(Other Tips for Adenium Plants)

  • अडेनियम प्लांट को धूप में रखना जरुरी है।
  • अगर इसको छाया में रखा, तो ये पत्तियां बनाएगा फ्लावरिंग नहीं करेगा।
  • अडेनियम प्लांट को कम पानी चाहिए होता है।
  • ज्यादा गर्मी में कम से कम एक बार दिन में पानी दें।
  • सर्दियों में इसको महीनेभर पानी की जरुरत नहीं होती है।
  • इसकी रुट्स बहुत प्यारी लगती है, इनमें ये पानी स्टोर रखता है।
  • प्रूनिंग करने के बाद पौधे पर फंगीसाइड लगाएं।
  • इस पर फंगस आसानी से लगती है, इसलिए हल्दी का लेप भी लगा सकते हैं।
  • पौधा छोटे गमले में भी आसानी से ग्रो करता है।  
  • आपका गमला चौड़ा होना जरुरी है,क्योंकि इसकी रुट्स फैलती हैं।
  • इसको कटिंग से आसानी से ग्रो कर सकते हैं।

ये भी है जरुरी- 

Kitchen compost: बिना बदबू और कीड़ों के तैयार करें किचिन कम्पोस्ट

Champa plant-कटिंग से चंपा लगाने का ये है सही तरीका

Perfect soil for roses- गुलाब के लिए अच्छी मिट्टी तैयार करने का रेश्यो

Herb Plants Fertilizer: हर्ब्स प्लांट काे कभी मरने नहीं देगी ये जादूई खाद

WhatsApp Group Join Now

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *