WhatsApp Group Join Now

Mogra Plant- मोगरा प्लांट अपनी खुशबू और सुंदरता के कारण जाना जाता। इसको कई नामों से जाना जाता है। बहुत से लोग इसको बेला, मोतिया और मोगरा कहते हैं। वाकई अपनी महक के कारण ये फूल काफी सुहावना लगता है। इसको आप घर में लगाते हैं, तो पड़ोसियों तक इसकी महक जाती है। आप मोगरा प्लांट इस अपने घर आसानी से लगा सकते हैं। आज के इस लेख में जानते हैं अलग-अलग तरीके से आपको मोगरा कैसे लगाना है?

   मोगरा लगाने का तरीका (method of applying mogra)

pg-mogra-star-800x800-1

हर प्लांट की तरह मोगरा लगाने के भी दो तरीके हैं। आप चाहें तो इसको बीज से या फिर टहनी से लगा सकते हैं। इसको लगाने के दोनों तरीके ही वाजिब है। आप बीज और टहनी से इसको आसानी से घर में लगा सकते हैं। दोनों तरीके से इसको लगाना काफी आसान है। चलिए नीचे जानते हैं कि दोनों तरीके से इसको आप कैसे लगा सकते हैं। 

बीज से मोगरा लगाने का तरीका (Method of planting Mogra from seeds)

  • आपको उचित आकार का गमला लेना है। 
  • गमले में अच्छी जलनिकासी वाली मिट्टी यूज करनी है।
  • आपको मिट्टी में रेत, गोबर की खाद, नीम खली आदि मिलानी हैं। 
  • उगाने से पहले बीज को 24 घंटे के लिए पानी में भिगोना है।
  • इसके बाद मिश्रण को गमले में भरकर बीज को एक इंच गहराई में लगा दें। 
  • गमले में आपको नमी बरकरार रखनी है। 
  • दो से तीन सप्ताह के अंतराल में आप देखेंगे की मोगरा उग आया है।
  • ध्यान रखें प्लांट को बढ़ोतरी और फूलों के लिए धूप जरुरी है।

कटिंग से मोगरा उगाने का तरीका (Method of growing Mogra from cuttings)

screen - 2024-04-24T184214.870

  • किसी स्वस्थ पौधे से चार से इंच की टहनी आपको तोड़नी है। 
  • कटिंग के निचले हिस्से को हार्मोन रुटिंग पाउडर में डूबोना है। 
  • गमले को मिट्टी, रेत, गोबर की खाद और नीम खली का मिलाकर भरें।
  • गमले में नीचे ड्रैनज होल होना जरुरी है। 
  • गमले में इस टहनी को अच्छे से लगा दें।
  • इसमें नमी बनाएं रखें और इनडायरेक्ट धूप में रखें।
  • कटिंग से जड़े निकलने में तीन से चार सप्ताह का समय लगेगा। 
  • जड़ बनाने के बाद आप इसको धूप में रखें

मोगरा प्लांट की केयर (Mogra Plant Care)

  1. पौधे की बढ़ोतरी और फूलों की संख्या बढ़ाने के लिए धूप जरुरी है।
  2. पौधे में अतिरिक्त जलभराव नहीं होने देना है। 
  3. गमले की मिट्टी सूखी लगे तभी पानी डालना है।
  4. मोगरा का पौधा अच्छी जलनिकासी वाली रेतीली मिट्टी में पनपता है। 
  5. इसको हर महीने आप संतुलित उर्वरक देते रहें। 
  6. इसमें गोबर की खाद, वर्मीकंपोस्ट, सरसों की खली आदि डाल सकते हैं। 
  7. पौधे की समय पर प्रूनिंग करते रहें। 
  8. आमतौर पर मोगरा किसी कीट से संक्रमित नहीं होता है। 
  9. अगर आपको समस्या लग रही है, तो नीम ऑयल का छिड़काव करें।
  10. आपको किसी बीमारी या कीट की आंशका ज्यादा लग रही है तो विशेषज्ञ की सलाह लें।

ये भी है जरुरी-

Mogra care- 10 जादुई घरेलू नुस्खे जो मोगरा पर फूलों की बहार ला देंगे

MOGRA PLANT- गर्मी में फूलों से लदेगा मोगरा दें ये घर पर बनी स्पेशल खाद

WhatsApp Group Join Now

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *