Add a heading (7)
WhatsApp Group Join Now

Cold compost-मई को सबसे गर्म महीना माना जाता है, जो बस दो दिन बाद शुरू होने वाला है। इस महीने में चलने वाली तेज लू पौधों के लिए काल बन जाती है। कई पौधे इस लू की चपेट में आते हैं और अपना अस्तित्व खो देते हैं।

बागवानी करने वाले लोगों को बड़ी मुश्किल होती है, ये समझने में कि पौधों में क्या डालें ताकि इनको लू से बचाया जा सके। आज के इस लेख में तीन लिक्विड फर्टिलाइजर की चर्चा करेंगे, जिनको पौधों में डालना सही रहेगा। इस मौसम में ये खाद पौधों को ठंडक प्रदान करेगी।

पौधों को लू लगने से बचाएंगी तीन ठंडी लिक्विड खाद

screen - 2024-04-26T131052.780

इंसानों को जब गर्मी लगती हैं, तो स्पेशल ठंडक देने वाले जूस बनाकर पी लेते हैं। पर पौधों बोल नहीं पाते, तो क्या उन्हें लू नहीं लगती? आपने बागवानी का शौक पाल लिया है, तो पौधों की केयर भी बच्चों की तरह कीजिए।

सिर्फ ग्रीन नेट के नीचे गमले रख देने से या सुबह शाम पानी डालने से काम नहीं चलने वाला है। आपको ऐसी लिक्विड फर्टिलाइजर इनमें डालनी है, जो इनको पूरी तरह से ठंडक पहुंचाए। नीचे पौधों के लिए स्पेशल लिक्विड खादों की जानकारी दी गई है, जो आपको पौधों को ठंडक देंगी।

1.किचिन वेस्ट से बनाएं समर स्पशेल लिक्विड खाद

हर घर में फलों के छिलके, सब्जियों के छिलके जैसा वेस्ट होता है, जो किचिन से निकलता है। आप इस वेस्ट को फेंकने की बजाए गार्डन में यूज कीजिए। ये स्पेशल खाद आपके पौधों के लिए बड़ी कमाल की चीज हो सकती है।

आपको ज्यादा कुछ नहीं करना है, बस बर्तन में पानी लेना है और इसमें सब्जियों के छिलके और फलों के छिलके डाल दीजिए। इसको दो दिन के लिए ढ़क कर रख दीजिए। दो दिन बाद इस पानी को छानकर पौधों की पत्तियों पर स्प्रे कीजिए और जड़ में इस खाद को डालिए।

इसके अलावा तरबूज और खरबूज के छिलकों का प्रयोग भी आप ऐसे कर सकते हैं। इन छिलकों को एक रात पहले पानी में भिगोकर छोड़ दीजिए और अगले सुबह पौधों में ये लिक्विड डाल दीजिए। ये लिक्विड खाद चिलचिलाती धूप से पौधों की रक्षा करेगी।

ये भी है जरुरी-किचिन गार्डन के पौधों की डबल ग्रोथ के लिए करें रसोई के ही वेस्ट का इस्तेमाल

2.गोबर के कंडे से बनाएं लिक्विड फर्टिलाइजर

Cow Dung Cakes

गोबर की खाद पौधों के लिए बेस्ट होती है। आप गर्मी में गोबर के कंडे यानि उपलों से बेहतर खाद तैयार कर सकते हैं। इसका प्रयोग आपके गार्डन को हराभरा रखेगा। एक बाल्टी में पानी भरना है और इसमें कंडे डालने हैं। एक हफ्ते के लिए आप इसे ढ़ककर छाया में रख दीजिए।

इसमें नाइट्रोजन ,पोटाश ,फास्फेट और कई प्रकार के पोषक तत्व मौजुद होते हैं। ये मिट्टी की उर्वरा शक्ति को बढ़ाने के साथ-साथ पौधों की रुकी हुई ग्रोथ को भी बढ़ाने में मदद करता हैं। आप इस खाद को आसानी से तैयार कर सकते हैं और पौधों की जड़ों में डाल सकते हैं।

ये भी है जरुरी-गर्मियों में गोबर के उपले का पानी गार्डन में करेगा कमाल, पौधों को दिलाएगा ठंडक

ये भी है जरुरी-MOGRA PLANT- गर्मी में फूलों से लदेगा मोगरा दें ये घर पर बनी स्पेशल खाद

3.छाछ से बनाएं समर स्पेशल फर्टिलाइजर

गर्मियों में छाछ पीना जैसे हम इंसानों को पसंद है, वैसे ही पौधों को भी ये पसंद आती है। आप गर्मियों में पौधों को छाछ जरुर पिलाएं। ये पौधों को ठंडा रखती है। छाछ नेचुरल खाद है, जो कैल्शियम के साथ अन्य कई पोषक तत्वों से भरपूर होती है।

छाछ से लिक्विड फर्टिलाइजर बनाने के लिए इसमें पानी मिलाकर दो दिन के लिए ढ़ककर रख दें। दो दिन बाद आपको और पानी की जरुरत लग रही है, तो इसमें एड करके पौधों को पिला दीजिए। ये समर स्पेशल फर्टिलाइजर आपको पौधों को स्वस्थ रखने के साथ गर्मियों मे तरोताजा भी रखेगी।

Brinjal care-कौन सा कीट, कौन सा इलाज: बैंगन के पौधों की पूरी सुरक्षा

Tulsi care- तुलसी को गर्मी की तपिश से ऐसे बचाएं और डालें ये खाद

WhatsApp Group Join Now

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *