बरसातों के तुरंत बाद ही डेंगू, मलेरिया का खतरा बढ़ जाता है। ऐसे में आपकी बागवानी भी इस बीमारी को बढ़ाने में योगदान दे सकती है। क्योंकि हम अपने घरों में कई इनडोर वाटर प्लांट लगाते हैं। जिनमें से मनीप्लांट हर घर में लगाया जाता है। मनीप्लांट को अधिकतर लोग पानी की बोतल में लगाते हैं। जिसमें डेंगू के मच्छर का लार्वा पनप जाते हैं और डेंगू होने का खतरा बढ़ जाता है।
पानी में लगाए जाने वाले पौधे
फिलोडेंड्रोन
फिलोडेंड्रोन के पौधों के पत्ते का आकार दिल के आकार का होता है। इसकी देखभाल करना बहुत आसान होता है। यह दिखने मे बहुत आकर्षक होता है। आमतौर पर अधिकतर घरों मे देखा जा सकता है। यह बहुत आसानी से उगता है। केवल आपको इसका 5 इंच की शाखा को काटकर पानी के बर्तन मे रखना है। इनको सूरज की आवश्यकता नहीं होती है। इसको घर के अन्दर किसी रोशनी वाली जगह रख दें।
लकी बैम्बू
बैम्बू प्लांट को लकी प्लांट भी कहा जाता है। लोग इसे सौभाग्य लाने वाले पौधे के रूप में अपने घर पर लगाते हैं। चूंकि यह पौधा पानी में आसानी से उगाया जा सकता है। अधिकतर लोगों के घरों में यह पाया जाता है। आपने जिस बर्तन में इसे रखा है, उसके पानी को कुछ समय बाद बदलते रहे, नहीं तो यह ख़राब हो सकता है। इसके साथ ही डेंगू पनप सकता है।
एग्लोनिमा
यह एवरग्रीन प्लांट है। जिसे एग्लोनिमा (Aglaonema), डम्बकैन (Dumb Cane) भी कहा जाता है। यह पौधा अपनी एवरग्रीन, सुन्दर और बड़ी-बड़ी पत्तियों के लिए जाना जाता है। चाइनीज एवरग्रीन एक कम रखरखाव वाला इनडोर पौधा है, जिसे आप कम रोशनी की स्थिति में पानी में भी लगा सकते हैं। इसके पानी को बदलते रहें।
पीस लिली
यह वाटर प्लांट है। पीस लिली को शांति का प्रतीक माना जाता है। यह एक बेहतरीन फ्लावर प्लांट है, जिसके फूल सफ़ेद रंग के होते हैं। इस पौधे को न सिर्फ इसके फूलों के लिए, बल्कि इसकी सुंदर पत्तियों के लिए भी लगाया जाता है, यह पौधा फिल्टर्ड धूप में अच्छी ग्रोथ करता है।
मॉन्स्टेरा
मॉन्स्टेरा गहरे हरे रंग की आकर्षक कट वाली पत्तियों के लिए लोकप्रिय है।इसे पानी में लगाया जा सकता है। इसे आप अपने घर पर टेबल टॉप प्लांटर के रूप में लगा सकते हैं। यह एक बेहतरीन शो प्लांट है, जिसे आप फिल्टर्ड धूप में पानी से भरे बर्तन में उगा सकते हैं।
पानी नहीं बदलने पर पहुंच सकते हैं अस्पताल
लोग बॉटल में धन वृद्धि की कामना से इन पौधों को लगाते हैं। किन्तु असावधानी से लेने के देने पड़ सकते हैं। बॉटल में भरे स्वच्छ पानी में डेंगू के एडीज मच्छर पनपते हैं। इनके काटने से अस्पताल जाकर जेब खाली करना पड़ सकती है। ऐसे में दो दिन के अंतर पर ही पानी को बदलते रहें।