WhatsApp Group Join Now

सर्दियों की विदाई और गर्मियों के आगमन का संदेश लेकर मार्च का महीना शुरू हो चुका है। गार्डनिंग के मामले में मार्च का महीना ग्रोइंग मंथ माना जाता है। इस महीने में पौधे जल्दी ग्रो करते हैं। गर्मियों की सब्जियों को बोने का पसंदीदा महीना है। आज इस लेख में हम आपको इस महीने में बोने वाली दस सब्जियां बताएंगे। जिन्हें इस महीने के अंदर बोने से गर्मी भर सब्जियां मिलती रहेंगी। 

  1. करेला–  मार्च महीने की शुरुआत में ही करेला लगा देना चाहिए। करेले के बीज को बोने से पहले 24 घंटे तक पानी में भिगो लेना चाहिए इससे अंकुरण जल्दी और अच्छा होता है।  गमले में लगभग 3-4 इंच गहराई में बीज लगाएं। बीज लगाने के बाद ज़रूरत के हिसाब में पानी डालना  कतई न भूलें। 
  2. लौकी- गर्मी के मौसम में लौकी का लुत्फ लेने के लिए इस महीने में लाेकाी को बो दें। ग्रो बैग में लौकी के बीजों को 1 इंच की गहराई में लगाएं। बीज बोने के बाद  जर्मिनेट होने तक मिट्टी में नमी को हमेशा बनाएं रखें। मिट्‌टी में ओवरवाटरिंग से बचें। बीज को बोने से पहले 24 घंटे तक बीज को पानी में भिगोना अच्छा रहता है।
  3. तोरई – तोरई को आसानी से किचिन गार्डन में उगाया जा सकता है। इसके बीज को ज़्यादा गहराई में न लगाएं । बीजों को लगभग 0.5 इंच गहराई पर गमले की मिट्टी में बोएं।  बुवाई से लगभग 6 से 8 दिन में तोरई के बीज अंकुरित होते हैं। 13 से 14 सप्ताह बाद आपको तोरई तोड़ने मिलने लगती हैं।
  4. भिंडी-  भिंडी की बुवाई मार्च के महीने में करना अच्छा होता है। भिंडी की बुवाई बड़े ग्रो बैग में करनी चाहिए। ग्रो बैग के अंदर भिंडी को कतारों में लगाएं।  कतार से कतार दूरी 25-30 सेमी और कतार में पौधे की बीच की दूरी 15-20 सेमी रखनी चाहिए।
  5. टमाटर- टमाटर के ऊंचे नीचे भाव हर किसी को परेशान कर रहे हैं। एसे में अपने बगीचे में टमाटर जरूर लगाएं। फरवरी का महीना टमाटर लगाने के लिए सही समय है। सामान्य मिट्‌टी में इसे आसानी से उगाया जा सकता है। 
  6. बैंगन-  मार्च के महीने में भी बैंगन की पौध तैयार की जाती है। एक ही पौधे पर ढेरों बैंगन मिल सकते हैं। एक ही गमले में सब्जी मिलती रहती है। 
  7. पालक- हालांकि पालक को सर्दियों में भी उगाया जाता है। लेकिन जाती हुई सर्दियों में भी इसे उगाना आसान है। फरवरी के महीने में इसे जरूर उगाएं। 
  8. फ्रेंच बीन्स – फरवरी माह में ग्रो करने के लिए फ्रेंच बीन्स उत्तम सब्जी है। इसे अच्छी तरह ग्रो करने के लिए 20 से 25 डिग्री सेल्सियस तापमान की आवश्यकता होती है, जो कि फरवरी के महीने में सही है।
  9. खीरा- इन दिनों खीरा उगाया जा सकता है। इसकी बुवाई बड़े ग्रो बैग में ही करें।  लाइन से लाइन की दूरी 1.5 मीटर रखेंं। 
  10. ककड़ी- खीरा की तरह ही ककड़ी को उगाय जा सकता है। ककड़ी की भी अच्छी पैदावार होती है। इसे मार्च की शुरुआत में लगा देना चाहिए।

बीज बाेते समय किन बातों का ध्यान रखें 

  • बीज अच्छी गुणवत्ता वाला होना चाहिए। 
  • स्वस्थ और बीमारियों से मुक्त बीज होने चाहिए
  • सब्जियों की पंक्तियों में दूरी बनाकर करना चाहिए।
  • पौधों की ग्रोथ के लिए सही मात्रा में खाद और आवश्यक पोषक तत्वों का छिड़काव करना चाहिए।
  • इन्हें मिट्टी में उचित गहराई पर लगा होना जरूरी है। 
  • जलनिकासी वाली मिट्‌टी होनी चाहिए। 
  • मिट्‌टी में हवा का संचरण होता रहे। 
  • अनावश्यक रूप से उगे घास फूस की भी सफाई करते रहना बहुत जरूरी होता है। 

इसे भी पढ़ें- एक बार घर में इस तरीके से लगाएं ये सब्जियां और पूरे साल उठाइए लुत्फ

इसे भी पढ़ें- बिना मिट्टी के घर में सब्जियां उगाने का बेहतर तरीका, जानिए

इसे भी पढ़ें- गमले में लगाएं बेल वाली सब्जियां, लगेंगी ढेरों सब्जियां

WhatsApp Group Join Now

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *