WhatsApp Group Join Now

ऑनलाइन शॉपिंग की दुनिया में कार्डबोर्ड फ्री का गिफ्ट है। हर एक सामान कार्डबोर्ड में पैक होकर घर पहुंचता है। इसके साथ ही जब भी हम पिज्जा या बर्गर ऑर्डर करते हैं तो भी कार्डबोर्ड में पहुंचता है। जिसे वेस्ट समझकर फेंक दिया जाता है। लेकिन यह वेस्ट कार्डबोर्ड गार्डन में बड़े काम की चीज है। 
आपने खाद के लिए केंचुआ, गोबर, किचिन वेस्ट आदि का प्रयोग जरूर किया होगा। लेकिन क्या आपने खाद के तौर पर कार्डबोर्ड का प्रयोग किया है। यह सर्वोत्तम खाद बनाता है। इसके प्रयेाग से पौधे हरे भरे रहते हैं। इसके साथ ही गार्डन में और भी कई काम आता है। चलिए इस लेख में हम आपको बताते हैं कि कार्डबोर्ड का खाद के तौर पर कैसे प्रयोग करें।

गार्डन में क्यों उपयोगी है कार्डबोर्ड  (Why is cardboard useful in garden?)

असल में कार्डबोर्ड बहुत ज्यादा उपयोगी है। क्योंकि यह कार्बन युक्त होता है। पेड़ों से तैयार किया जाता है। आसनी से नाइट्रोजन से क्रिया करते हैं। जिसके बाद यह पौधों के लिए काफी उपयोगी साबित होता है। इसके साथ ही यह कार्डबोर्ड या कचरा निपटान का भी अच्छा स्त्रोत बनता है। बता दें कि प्रति साल 7 मिलियन टन कार्डबोर्ड लैंडफिल में बर्बाद हो रहा है। इससे अच्छा है कि इसे रीसाइकिल किया जाए। खाद बनाना सबसे अच्छा विकल्प भी है। 

इसे भी पढे़ं-ज्यादातर लोगों के घर में है नकली शमी का पौधा, ऐसे करें पहचान

पौधों में कार्डबोर्ड के फायदे (Benefits of cardboard in plants)

  • यह मिट्‌टी में कार्बनिक पदार्थों की मात्रा को बढ़ाता है
  • मिट्‌टी की जलधारण क्षमता बढ़ती है
  • मिट्‌टी उपजाऊ बनती है
  • मिट्‌टी के तापमान को नियंत्रित करता है
  • यह केचुंओं को आकर्षित करता है
  • खरपतवार को बढ़ने से रोकता है
  • मिट्‌टी को ढीला रखता है
  • जड़ों का विकास तेजी से होता है

कार्डबोर्ड से खाद तैयार करने का तरीका (Method of preparing compost from cardboard)

  • कार्डबोर्ड को छोटे-छोटे टुकड़ें में काट लें। इससे कार्डबोर्ड के अपघटन की क्रिया तेजी से होगी। खाद बनने में अधिक समय नहीं लगेगा। इसे कैंची या चाकू की मदद से काट लें। अधिक मोटा है या फिर कई परत हैं तो इसे भी पतला कर लें।  किसी भी कम्पोस्ट बिन को लें। अब इसमें सूखी घास की लेयर बनाएं।
  •  इसके बाद ग्रीन लेयर बिछाएं। यानि कि पत्तेदार सब्जियां, सब्जियों व फलों के छिलके, घास आदि। यह नाइट्रोजन युक्त सामग्री है। इसके बाद ब्राउन लेयर लगाएं। यानि कार्डबोर्ड का प्रयोग करें। इसे टुकड़ें में बिछाकर लेयर बना दें। यह कार्बन युक्त सामग्री है।सके ऊपर फिर से ग्रीन लेयर बिछाएं। इसी तरह तीन से चार लेयर ग्रीन, ब्राउन, ग्रीन, ब्राउन, ग्रीन की लगाएं।
  • इसे भी पढ़ेें-गुलाब के पौधे के लिए मिट्टी या सीमेंट में से कौन सा गमला है सही, जानिए
  • इसे भी पढ़ें-बागवानों की बल्ले-बल्ले! 1 रुपये की चीज से पौधा टमाटरों से लद जाएगा

अच्छी कम्पोस्ट तैयार करने के लिए क्या करें (What to do to prepare good compost)

अच्छी कम्पोस्ट के लिए 5 से 7 दिनों में खाद को पलटते रहें। इससे वायुसंचरण होता रहेगा। ऑक्सीजन का प्रवाह रहेगा। ऊपर की चीजें नीचे पहुंचेंगी। इससे खाद जल्दी बनेगी। खाद को पलटने से ऑक्सीजन का प्रवाह अच्छा रहेगा जिससे सूक्ष्म जीव जीवित रह सकेंगे। इससे तापमान भी नियंत्रित रहेगा। याद रखें कि तापमान 65°C से अधिक होने पर सूक्ष्म जीव खत्म हो सकते हैं। जसके बाद गुणवत्तापूर्ण खाद नहीं बनेगी। अगर खाद सूख गया है तो 5 दिन में पानी डालते रहे। ताकि नमी बने रहे। 

कैसा कार्डबोर्ड करें प्रयोग

  • रंगीन कार्डबोर्ड प्रयोग करने से बचें
  • कार्डबोर्ड से प्लास्टिक पैकेजिंग को हटा दें।
  • टेप हटा दें क्योंकि प्लास्टिक बायोडिग्रेडेबल नहीं है।
  •  कंपोस्ट क्राफ्ट पेपर और कार्डबोर्ड बॉक्स का ही प्रयोग करें।
  • ऐसे कार्डबोर्ड का चयन करें जिसमें गोंद, ब्लीच या स्याही न हो

वीडियो में भी समझें

WhatsApp Group Join Now

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *