Grow Spices-बागवानी का शौक आपको भी है, तो आप घर खर्च बचा सकते हैं। मानसून का सीजन चल रहा है। इस सीजन में आप किसी भी पौधे को आसानी से ग्रो कर सकते हैं। किचिन में सबसे ज्यादा जरुरत मसालों की होती है। मसालों पर बहुत रुपये खर्च होते हैं। आज हम आपको इस सीजन में मसाले अपने गार्डन के गमले में कैसे लगाने हैं, इसकी जानकारी देंगे?
गार्डन में उगाएं ये मसाले
कुछ मसाले अगर गार्डन में उगा लिए जाए, तो इसमें काफी मजा है। इससे आपकी सेहत को भी फायदा होता है और खर्चा भी बच जाता है। कई ऐसे मसाले हैं, जिनका प्रयोग किचिन में हर रोज होता है। इनको आप गार्डन में आसानी से उगा सकते हैं। इससे आप आर्गेनिक भी खाएंगे और ताजा भी।
धनिया
- धनिया के बीज और पत्ते दोनों ही किचिन में प्रयोग होते हैं।
- आप इसको प्लास्टिक की बोतल, कंटेनर या गमले में उगा सकते हैं।
- ये बहुत आसानी से ग्रो होने वाला मसाला है।
- इसके बीज को मिट्टी में छिड़क देना है।
- समय पर पानी देना है और धूप दिखानी है।
पुदीना
- पुदीना के औषधीय गुण बहुत है।
- ये आसानी कटिंग से आसानी से ग्रो होता है।
- किसी भी व्यंजन को इसकी सुगंध खास बनाती है।
- नियमित रुप से पानी और धूप दिखाकर इसे लगाएं।
अदरक
- अदरक के बिना चाय में मजा नहीं है।
- मसाले के रुप में इसका काफी प्रयोग है।
- इसको आप जड़ के माध्यम से लगा सकते हैं।
- आपके किचिन में अदरक का टुकड़ा है तो इसे लगाएं।
- मानसून में काफी तेजी से ये ग्रो करती है।
लहसुन
- चटनी बनानी हो या सब्जी छौंकनी हो लहसुन जरुरी है।
- लहसुन में एंटी फगंल गुण होते हैं।
- आप इसकी कलियों से इसे ग्रो कीजिए।
- इसकी हरी पत्तियों का इस्तेमाल भी होता है।
- इसको कम पानी आपको देना है।
मिर्च
- मिर्च के बिना तो किचिन अधुरा है।
- लाल या हरी मिर्च बड़े काम की है।
- आप गमले, प्लास्टिक की बोतल में इसे उगा सकते हैं।
- मिर्च के बीजों से पौध बनाएं और फिर गमले में लगा दें।
- मानसून में ये काफी अच्छे से ग्रो करती है।
जीरा
- जीरा तो हर रोज प्रयोग होता है।
- इसके बिना सब्जी छौंकने का मजा नहीं।
- आप मसालेदानी से लेकर इसे छिड़क दीजिए।
- मानसून सीजन में ये तेजी से ग्रो होता है।
हल्दी
- हल्दी को गांठ से आसानी से उगाया जा सकता है।
- मानसून में ये काफी तेजी से बढ़ती है।
- आप हल्की की गांठ लेकर मिट्टी में लगाएं।
- नियमित रुप से पानी और धूप इस पौधे के लिए जरुरी है।
सौंफ
- सौंफ सेहत के लिए काफी फायदेमंद है।
- इसको मार्केट से खरीदने से बेहतर है घर में उगाएं।
- आप इसके बीज को गमले में छिड़क दें।
- उचित पानी और मौसम में नमी इसको तेजी से बढ़ा करेगी।
इलायची
- इलायची का पौधा भी गमले में उगा सकते हैं।
- मसाले के रुप में इसका प्रयोग होता है।
- आप प्लांट खरीदें या बीज से इसे लगाएं।
- मानसून में ये अच्छी ग्रोथ करती है।
- इसके बीज को लगाने से पहले पानी में भिगोएं।
काली मिर्च
- काली मिर्च का पौधा इस सीजन में लगता है।
- आप इसको गमले में आसानी से लगा सकते हैं।
- ये मसाले के रुप में प्रयोग होता है।
- हल्की, नमीयुक्त मिट्टी इसको पसंद है।
- बीज से लेट उगता है और कलम से जल्दी।
लौंग
- मानसून में लौंग का पौधा आप उगा सकते हैं।
- इसके लिए धूप और सीमित पानी जरुरी है।
- इसका पौधा आप नर्सरी से खरीद सकते हैं।
- आप चाहें तो ऑनलाइन आर्डर करें।
ये भी है जरुरी-
ज्यादातर लोगों के घर में है नकली शमी का पौधा, ऐसे करें पहचान
बिना खर्चा 5 मिनट में मिलीबग से छुटकारा, माली ने बताया सीक्रेट
ताजा सब्जियों से सीधे बीज लगाकर गार्डन में लगा दें, नहीं खरीदने पड़ेंगे सीड्स