WhatsApp Group Join Now

सर्दी शुरू होते ही लोगों को सरसों का साग और मक्के की रोटी की याद आ जाती है। सिर्फ़ स्वाद ही नहीं अगर आप इसके फ़ायदे भी जान लें तो आप सरसों के साग के दीवाने हो जाएंगे। दरअसल यह पोषक तत्वों का खजाना है। इसमें प्रोटीन, फाइबर, कैल्शियम और विटामिन्स मौजूद होते हैं, जो शरीर के लिए फायदेमंद माने जाते हैं। इसके साथ ही यह आयरन का भी अच्छा सोर्स होता है। तो चलिए बिना देरी किए आपको बताते हैं, इस साग के फायदे।

सरसों के साग में पाए जाने वाले पोषक तत्व 

  • इसमें बहुत सारे फिनोल्स और फ्लेवोनोइड्स होते हैं।
  • यह आहार फाइबर, प्रोटीन, विटामिन के, मैंगनीज, कैल्शियम, विटामिन बी 6, विटामिन सी और कई और अधिक पोषक तत्वों से भरपूर होता है।
  • सरसों का साग का विटामिन ए, विटामिन सी और विटामिन ई का पावरहाउस है। 
  • यह आयरन और कैल्शियम से भी भरपूर होता है और इस तरह यह हड्डियों की हेल्‍थ और हीमोग्लोबिन के लेवल को बनाए रखने में मदद करता है।
  • फाइबर से भरपूर होने के कारण यह डाइजेस्टिव सिस्‍टम को साफ रखने में मदद करता है 

सरसों के साग के फ़ायदे

हार्ट के लिए फ़ायदेमंद 
सरसों के साग में फोलेट पाया जाता है। फ़ोलेट दिल की सेहत के लिए बहुद फायदेमंद है। इसके सेवन से शरीर में कोलेस्ट्रॉल के लेवल को कम किया जा सकता है। इसमें  फाइबर की अछी मात्रा होती है। जिसकी वजह से ये  धमनियों को साफ करता है। यह पत्तेदार हरा साग ब्‍लड प्रेशर के स्तर को सक्षम करता है।  इस प्रकार हाई ब्‍लड प्रेशर या हृदय रोग का खतरा कम करता है।
 
वजन कम करने में सहायक
जेसा कि पहले बताया गया कि सरसों  के साग में फाइबर की अधिक मात्रा होती है। इसके सेवन से शरीर का मेटाबॉलिज्म ठीक रहता है। जिससे यह वजन कम करने में सहायक है। वजन घटाने की ज़रनी वाले लोग अपनी डाइट में सरसों का साग शामिल कर सकते हैं। इससे पेट भी भरा महसूस होगा।
 फेफड़ों के लिए ज़रूरी
 हार्ट के साथ ही सरसों का साग फेफड़ों को स्वस्थ रखने में काफी मददगार है। इसमें विटामिन-ए पर्याप्त मात्रा में पाया जाता है, जो फेफडो़ं के लिए बेहद फायदेमंद है। आप फेफड़े संबंधी बीमारियों से बचना चाहते हैं, तो सरसों का साग खा सकते हैं। इन दिनो फेफड़ें सम्बन्धी समस्याएँ भी ज़्यादा हो रही हैं एसे में सरसों का साग खाना बेहद ज़रूरी है। यह आंखों की रोशनी के लिए भी सहायक है।
इम्‍यूनिटी को करता है मजबूत
सरसों के साग में विटामिन सी की मात्रा अच्छी होती है। एसे में इसमें  इम्‍यूनिटी बढ़ाने वाले गुड होते हैं जो शरीर को सेल डैमेज से बचाते हैं। यह शरीर को  भीतर से मजबूत करते हैं।  यह सर्दी और फ्लू जैसे मौसमी और वायरल संक्रमणों को रोकता है। एसे में यह ज़रूर खाना चाहिए।
हड्डियों के लिए फायदेमंद
सरसों के साग में कैल्शियम और पोटैशियम अच्छी मात्रा में मौजूद होते हैं, जो हड्डियों के लिए सहायक है। इसके सेवन से हड्डियों से जुड़ी समस्याओं से राहत मिल सकती है। बच्चों को भी लगातार इसका सेवन करना चाहिए। यह बॉडी से विषाक्त पदार्थों को निकालने में मददगार साबित होता है। सरसों के साग में सल्फर और एंटी ऑक्सीडेंट गुण मौजूद होते हैं। जो शरीर से टॉक्सिन  पदार्थों को निकालने में मदद करते हैं।
इसे भी पढ़ें
WhatsApp Group Join Now

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *