WhatsApp Group Join Now

Vastu tips- वास्तु शास्त्र में कई ऐसे निमय बताएं गए हैं, जिनका पालन करने से कई सारी परेशानियों से छुटकारा मिल जाता है। पौधों को कैसे लगाना चाहिए,कौन सी दिशा में लगाना चाहिए, कौन से पौधे घर में नहीं होने चाहिए इन सब के बारे में वास्तु शास्त्र में डिटेल से बताया गया है।

वास्तु शास्त्र में घर की सजावट कैसी करनी है से लेकर कौन सी वस्तु कहां रखनी है इसका वर्णन मिलता है। बहुत से लोग हैं, जो वास्तु नियमों के अनुसार घर बनवाते हैं। वास्तु के हिसाब से घर में खाली गमलों का रखा जाना शुभ नहीं होता है, लेकिन घर का एक कोना ऐसा है, जहां खाली गमला रखने से सारी परेशानियां दूर होती है। चलिए इस लेख में जानते हैं, खाली गमला घर में रखने का राज।

खाली गमला घर में क्यों रखना चाहिए

खाली गमला नकारात्मकता को करता है दूर

आमतौर पर खाली गमला घर में रखा जाना शुभ नहीं है। लेकिन इसके विपरित अगर आपका घर दक्षिण दिशा में है या कोई ऐसा कमरा दक्षिण दिशा में बन गया है, जिसे वहां नहीं बनना चाहिए था, तो आप वहां पर खाली गमला रख सकते हैं। घर की दक्षिण दिशा में ये गमला रखने से विपरित प्रभाव खत्म हो जाता है।

इसके अलावा आपका घर दक्षिण दिशा में नहीं है या सभी वस्तुएं वास्तु नियमों के आधार पर रखी हुई है, तो भी आप घर की दक्षिण दिशा में खाली गमला रख सकते हैं। वास्तु के अनुसार ये गमला घर की सारी विपदाओं को नष्ट कर देता है। इसको दक्षिण दिशा में रखने से नकारात्मकता खत्म होती है।

खाली गमला घर के वास्तु दोष को दूर करता है

घर की दक्षिण दिशा में खाली गमला आप रखते हैं, तो घर का वास्तु दोष इससे दूर हो जाता है। राहु का बुरा प्रभाव भी खत्म हो जाता है। माना जाता है कि खाली गमला रखने से आपको यम के बुरे प्रभाव से परेशानी नहीं होती। अकाल मृत्यु का भय भी ऐसा करने पर टल जाता है। माना जाता है कि घर की तरक्की में जो कारक बाधा उत्पन्न करते हैं उन दोषों से मुक्ति मिलती है।

खाली गमला रखने पर बुरा प्रभाव होता है खत्म

ऐसा भी माना जाता है कि अगर आप घर की दक्षिण दिशा में खाली गमला रखते हैं, तो ये आप पर आने वाली मुसीबत को खत्म कर देता है। यानि कोई परेशानी घर पर आने वाली होते हैं, तो खाली गमला इसे अपने ऊपर ले लेता है और ये चटक जाता है। ऐसा होने पर आप उस गमले को हटाकर उसकी जगह नया गमला रख दें।

आपको ध्यान देना है कि सिर्फ घर की दक्षिण दिशा में ही इस खाली गमले को रखना है। आप घर में किसी और दिशा में खाली गमला रखते हैं, तो ये शुभ नहीं होता। ऐसा करना आपको परेशानियों से घेर सकता है। इसलिए खाली गमला घर में दक्षिण दिशा की तरफ रखें और टूटने पर इसकी जगह नया जरुर रखें। 

नोट- ये जानकारी सामान्य सूचनाओं पर आधारित है। द यूनिक भारत का उद्देश्य किसी भी प्रकार की धार्मिक भावनाओं को ठेस पहुंचाने का नहीं है। आपको अन्य विषय पर जानकारी चाहिए, तो आप हमें कमेंट के माध्यम से बता सकते हैं। लेख पर अपने राय और सुझाव जरुर दीजिए।

ये भी है जरुरी-घर में तनाव का माहौल रहना और बरकत न होने का मतलब है वास्तु दोष, जानिए

ये भी है जरुरी-बरकत और समृद्धि के लिए इन वास्तु नियमों को ध्यान में रखकर बनाएं घर

ये भी है जरुरी-Vastu Tips: धन लाभ के लिए इस दिशा में लगाएं अपराजिता प्लांट

ये भी है जरुरी-बुरे सपनों से हैं परेशान, तो अपनाएं ये वास्तु टिप्स

ये भी पढ़े-अपराजिता पर सैंकड़ों फूलों के लिए अपनाएं ये टिप्स

WhatsApp Group Join Now

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *