सर्दियों में मूंगफली खाना हर किसी को पसंद होता है। हर कोई चाहता है कि वो आग के सामने बैठकर मूंगफली का आनंद ले। सर्दियों में मूंगफली का सेवन स्वास्थ्य के लिए भी बहुत फायदेमंद होता है। मूंगफली के अंदर बहुत सारे पोषक तत्व होते हैं, जो हमें सेहतमंद रखने का काम करते हैं और हमारे शरीर को गर्म बनाए रखने के लिए उपयोगी है।
मूंगफली का सेवन करना हर किसी के लिए फायदेमंद साबित नहीं हो सकता विशेषज्ञ ने इस बारे में जानकारी दी है। आज के इस लेख में हम जानते हैं, कि किन लोगों के लिए मूंगफली का सेवन करना लाभकारी नहीं है।
किन लोगों को नहीं खानी चाहिए मूंगफली
आमतौर पर लोग सर्दियों में मूंगफली टाइम पास करने के लिए, गपशप करते हुए या फिर रात के समय खाना बेहद पसंद करते हैं। हालांकि मूंगफली में काफी पोषक तत्व होते हैं, लेकिन अति हर चीज की बुरी होती है। मूंगफली का सेवन भी आपको मुसीबत में डाल सकता है।
अर्थराइटिस में मूंगफली नहीं खानी चाहिए
जिन लोगों की हड्डियों, जोड़ों में दर्द रहता है, उनको मूंगफली का सेवन नहीं करने की सलाह दी जाती है। कहा जाता है कि अर्थराइटिस बिमारी से ग्रसित लोग हर मूंगफली का सेवन करते हैं, तो उनका दर्द बढ़ सकता है।
मोटापे से ग्रसित होने पर
जिन लोगों का वजन बढ़ा हुआ है और घटाने के बारे में सोच रहे हैं, उन लोगों को मूंगफली का सेवन नहीं करना चाहिए। मूंगफली में कैलोरी बहुत ज्यादा होती है, जो आपको और मोटा कर सकती है।
पेट से जुड़ी समस्या होने पर
जिन लोगों को पेट से जुड़ी बीमारियां है, उनको मूंगफली खाने से बचना चाहिए। जिन लोगों को पेट फूलने, कब्ज रहने, या गैस बनने की समस्या होती है, वो इनका सेवन न ही करें तो बेहतर है। पेट में दर्द जिनके रहता है, उनको भी मूंगफली खाने से बचना चाहिए। मूंगफली के सेवन से समस्या बढ़ सकती है।
एलर्जी होने पर
बहुत से लोगों को मूंगफली खाने से एलर्जी भी होती है, इसलिए जो लोग इस समस्या से ग्रसित है, उनको मूंगफली खाने से बचना चाहिए।
बीपी हाई की समस्या होने पर
मूंगफली में सोडियम की मात्रा काफी ज्यादा पाई जाती है। जिन लोगों को हाई बीपी की समस्या है, उनको ये खाने से बचना चाहिए। आप ज्यादा मात्रा में मूंगफली खा लेते हैं, तो बीपी हाई हो सकता है, क्योंकि हमारे शरीर में सोडियम की मात्रा बढ़ जाती है।
मूंगफली खाने का सही तरीका
- मूंगफली हमेशा खाने के बीच में खानी चाहिए।
- मूंगफली हमेशा सीमित मात्रा में ही खाएं।
मूंगफली में पाए जाने वाले पोषक तत्व
- मूंगफली में प्रोटीन और फाइबर की मात्रा ज्यादा होती है।
- इसमें हेल्दी फैट पाए जाते हैं।
- रेस्वेट्राल और फाइटोस्ट्राल जैसे न्यूट्रिएंट्स भी होते हैं।
- इसमें मैंगनीज और फास्फोरस होता है।
मूंगफली खाने के फायदे
- मूंगफली खाने से आंखों की रोशनी में सुधार होता है।
- मूंगफली खाने से मानसिक बीमारियों का जोखिम कम होता है।
- दिल की सेहत के लिए मूंगफली का सेवन करना लाभकारी है।
- जो लोग शाकाहारी है उनके लिए मूंगफली खाना प्रोटीन का माध्यम हो सकता है।
ये सूचना सामान्य जानकारियों पर आधारित है। आप अन्य प्रकार की जानकारी के लिए विशेषज्ञ की सलाह अवश्य लें।
इसे भी पढ़ें- रात में खिलने वाले फूलों के इन पौधों से महकेगी बगिया, जरूर लगाएं
इसे भी पढ़ें- जानलेवा हैं ये पौधे, गार्डन में गलती से भी न उगने दें