WhatsApp Group Join Now

Jasmine plant-बागवानी करने वाले लोग तरह-तरह के पौधे लगाते हैं। चमेली, गुलाब, मोगरा, अपराजिता, गुड़हल ये सब कॉमन पौधे है। लगभग हर बागवान के गार्डन में ये पौधे मिलते हैं। चमेली काफी सुंदर और महकने वाला पौधा है। 

हरे पत्तों के बीच सफेद फूल गार्डन में अलग ही छंटा बिखेरते हैं। बहुत से लोग पौधे में डालने के लिए मार्केट से फर्टिलाइजर खरीदते हैं। इससे आपकी मिट्टी भी खराब होती है और पौधा भी।

आप चाहते हैं सालों साल पौधा चले और भरपूर फूल दे, तो आर्गेनिक खाद डालिए। आज के  लेख में चमेली के पौधे में डालने के लिए स्पेशल लिक्विड फर्टिलाइजर की जानकारी लेकर आए हैं। ये कंपोस्ट बारिश में चमेली को फूलों से लाद देगी। 

चमेली लगाने का तरीका (Plant jasmine like this)

  • मिट्टी को गोबर की खाद मिलाकर तैयार करें। 
  • चमेली की कलम इसमें रोपकर पानी डालें। 
  • चमेली की कई किस्में आती हैं। 
  • बेल वाली चमेली को सहारा देना जरुरी है। 
  • पौधे के लिए 6 घंटे की धूप जरुरी है। 

चमेली के लिए खाद (fertilizer for jasmine)

सभी पौधों के लिए जैविक खाद ही बेस्ट होती है। चमेली के लिए गोबर की खाद, वर्मीकंपोस्ट, होममेड फर्टिलाइजर सही है। नेचुरल खाद का इस्तेमाल करते हैं, तो फूल बढ़िया आते हैं। आपको सही समय और सही मात्रा में खाद का प्रयोग करना है। 

गमला फूलों से भर जाएगा डालें ये खाद

jasmine-white-flower-garden-blue-sky

  1. पौधे को अम्लीय मिट्टी पसंद है। 
  2. एसिडिक करने के लिए आप खट्टे फलों के छिलके यूज करें। 
  3. खट्टे फलों से बना बायोएंजाइम डालें। 
  4. 1 लीटर पानी में 2 चम्मच नींबू का रस मिलाएं। 
  5. दो चम्मच केले के छिलके का पाउडर डालें। 
  6. इसमें थोड़ी किचिन वेस्ट या लीफ कंपोस्ट डालें। 
  7. 1 हफ्ते के लिए सभी को मिलाकर छोड़ देना है। 
  8. 1 हफ्ते बाद इस पानी को दूसरे कंटेनर में छान लेना है। 
  9. इसका प्रयोग  पौधे में आप कर सकते हैं।
  10. इसमें पानी मिलाकर ही आपको यूज करना है। 

खट्टे फलों से बायोएंजाइम बनाएं

  • 1 किलो खट्टे फल लेने हैं। 
  • फलों को छोटे टुकड़ो में काटना है।
  • 1 किलो आपको गुड़ लेना है। 
  • 10 लीटर पानी में इसको मिलाकर छोड़ देना है। 
  • बीच-बीच में कंटेनर का ढ़क्कन खोलकर गैस निकालें। 
  • 60 दिन बाद आपके पास बेस्ट बायोएंजाइम तैयार होगा। 
  • पानी के साथ डायलुट करके इसको पौधों में डालिए। 

नोट- आप जितनी मात्रा में बायोएंजाइम बनाना चाहते हैं उतनी मात्रा में बनाएं। ये उदाहरण के तौर पर आपको सामग्री का अनुपात बताया गया है। 

ये भी है जरुरी-डिस्पोजल कप में उगाएं लहसुन, हैरान कर देगा तरीका

बैंगन के पौधे पर लगी हर बीमारी को दूर करेगा शैंपू, लें पूरी जानकारी

Aparajita-अपराजिता पर सबसे ज्यादा असरदार खाद, 100% फूलों से लद जाएगा

अगस्त की शुरुआत में गुड़हल में करें ये काम, सर्दियों तक देगा फूल

WhatsApp Group Join Now

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *