रोजाना करीब आधा घंटे तेज वॉक करने से हार्ट हेल्दी रहता है और बेली फेट भी कम होता है। इसलिए सुबह वॉक जरूर करें। जैसे रोज खाना खाते हैं, पानी पीते हैं उसी तरह वॉक जरूरी है। सुबह शाम वॉक एक ऐसा वर्कआउट है जिसमें आपका पूरा बॉडी मूवमेंट होता है।
पैदल चलने से ब्लड सर्कुलेशन बढ़ता है और शरीर से खराब कोलेस्ट्रॉल कम होता है। वॉक करने से ब्लड प्रेशर भी कंट्रोल और बेली फेट कम होता है। जो लोग नियमित रुप से चलते हैं उन्हें हार्ट से जुड़ी बीमारियां कम होती हैं। पेट कम करने के लिए टहलना एक बहुत ही आम और लोकप्रिय व्यायाम है। सभी अंग तेजी से काम करने लगते हैं। अगर आप रोज पैदल चलते हैं तो आपको किसी और एक्सरसाइज की जरूरत नहीं है। किसी भी उम्र के लोग वॉक कर सकते हैं। वॉक करने से वजन कंट्रोल रहता है और कई अन्य फायदे मिलते हैं। आइये जानते हैं हेल्दी रहने के लिए आपको कितनी वॉक करनी चाहिए। वॉक के फायदे क्या हैं?
बेली फैट कम करने के लिए करें रेगुलर वॉक
पेट की चर्बी और उभार इतने आम हैं कि सबसे योग्य व्यक्ति को भी जिम में पसीना बहाना पड़ता है। नियमित रूप से रोजाना टहलना फिटनेस के लिए बहुत फायदेमंद होता है। पेट बड़े होने से शरीर कोई रूप नहीं बिगड़ता यहां तक कि कपड़े पहनना भी मुश्किल हो जाता है। पैदल चलने से उच्च रक्तचाप, उच्च कोलेस्ट्रॉल और मधुमेह का खतरा कम हो जाता है।
दिन में 30 मिनट व्यायाम करना दिल के लिए अच्छा है, लेकिन पेट की तरह शरीर की चर्बी कम करने के लिए बहुत मेहनत करनी पड़ती है। रोजाना कम से कम 10,000 कदम चलना व्यक्ति के लिए फायदेमंद होता है। डाइटिंग या अन्य उपायों के बजाय टहलना भी आपको वजन कम करने में मदद कर सकता है। नियमित रूप से टहलने से चर्बी भी कम होती है। 20 दिन तक प्रतिदिन 10,000 कदम चलने से शरीर की चर्बी 500 ग्राम कम हो जाती है।