vegetable garden-आज हर कोई आर्गेनिक सब्जियां और फलों का प्रयोग करना चाहता है। लोग अपने घरों में फल और सब्जियां उगा रहे हैं,ताकि बाजार में मिलने वाले केमिकल से बचा जा सके। आजकल लोग ज्यादा पैदावार के चक्कर में सब्जियों और फलों में कीटनाशकों का छिड़काव करते हैं और केमिकल युक्त खादों का प्रयोग करते हैं, जो जहर है।
आप इस जहर से बचना चाहते हैं,तो आप घर में आर्गेनिक वेजिटेबल गार्डन की शुरुआत कर सकते हैं। इस लेख में हम आपको संपूर्ण जानकारी देने वाले हैं, कि कैसे आप घर में जैविक खादों का प्रयोग कर सब्जियां बोने की शुरुआत कर सकते हैं।
ऑर्गेनिक वेजिटेबल गार्डनिंग क्या है
सबसे पहले जानते हैं कि ये है क्या, तो हम आपको बता दें कि इसमें बिना किसी रसायनों और कैमिकल युक्त खादों के घर में आप सब्जियां उगा सकते हैं। घर में उगाई गई ये सब्जियां बिल्कुल फ्रेश और शुद्ध होगी। इन सब्जियों को उगाने के लिए आप गोबर की खाद, किचिन वेस्ट आदि का प्रयोग कर सकते हैं।
ऑर्गनिक वेजिटेबल गार्डनिंग कैसे शुरु करें
- आप भी अपने घर में ऑर्गनिक सब्जियों की पैदावार लेना चाहते हैं, तो हम आपको बताएंगे की आपके लिए ये आसान कैसे हो सकता है। शुरुआत आपको आसानी से लगने वाली सब्जियों से करनी होगी। इन सब्जियों को आसानी से ही ग्रो किया जा सकता है।
- टमाटर
- भिंडी
- पालक
- प्याज
- बीन्स
- बैंगन
- मिर्च
- मूली
- सलाद पत्ता
- धनिया
- पुदीना
- पत्तागोभी
बीज का चुनाव
आप गार्डनिंग की शुरूआत करने जा रहे हैं, तो सबसे पहले आपको बीज का चुनाव करना होगा। आपको ऐसे बीज ही चुनने होगें, जिन्हें किसी प्रकार के रसायनों और कीटनाशकों से उपचारित न किया गया हो।
आप अच्छी गुणवत्ता के बीज पास के किसी स्टोर से या फिर नर्सरी से या ऑनलाइन माध्मय से मंगवा सकते हैं। आपको अच्छी क्वालिटी के बीज अच्छे से प्राप्त हो जाएंगे।
ग्रो बैग का चुनाव
आप अपने घर की बालकनी, टेरेस या अन्य कहीं पर सब्जी उगाना चाह रहे हैं,तो आपको बीज का चुनाव करने के बाद ग्रो बैग या कंटेनर का चुनाव करना होगा। आप घर में पड़े टब, बाल्टी या अन्य किसी वस्तु का उपयोग भी कर सकते हैं। वेस्ट से बेस्ट आप बना सकते हैं। सब्जियों को हिसाब से आप ग्रो बैग का चुनाव कर सकते हैं। ग्रो बैग का चुनाव करते समय ध्यान रखें कि वो ड्रैनेज हो।
ग्रो बैग का साइज
- छोटे साइज की सब्जियों के लिए – 9X9, 12X9, 18X6
- बड़े पौधों या सब्जियों के लिए- 12X12, 18X18, 15X15, 24X12
मिट्टी तैयार
आर्गेनिक सब्जियों की पैदावार के लिए आपको अच्छी पॉटिंग मिक्स तैयार करनी होगी। ध्यान रखें कि आपको सिर्फ आर्गेनिक फर्टिलाइजर का ही प्रयोग करना है। आप इसमें रेत, प्लाईट, कोकोपीट का भी इस्तेमाल कर सकते हैं।
मिट्टी में सभी प्रकार के पोषक तत्व हो, इसके लिए आप बोनमील, नीम केक पाउडर, सरसों की खली,गोबर की खाद, वर्मीकंपोस्ट, किचिन वेस्ट आदि को मिलाकर एक अच्छा पॉटिंग मिश्रण तैयार करें। पॉटिंग मिक्स के तैयार होने के बाद आपने जिस साइज का ग्रो बैग लिया है उसमें इसको भरें।
बीज उगाएं
आप जो सब्जियां गार्डन में उगाना चाहते हैं, या जिन सब्जियों के आपने बीज या पौधे खरीदें हैं, उनको इन ग्रो बैग में लगाएं। उंगली के माध्यम से आपको तैयार मिट्टी में होल करना है और बीज रोप देना है। उसके बाद आपको वाटर कैन की मदद से इनको पानी देना है।
आपको इस बात का ध्यान रखना है कि टमाटर, मिर्च, बैंगन, प्याज को आपको ट्रांसप्लांटिंग माध्यम से लगाना है। यानि इनको पहले किसी अन्य जगह पर बोना है और जब बीज पनपने लगे और कुछ बड़ा हो जाए, तो आप इन्हें ग्रो बैग में लगाएं।
जैविक खाद
- ऑर्गनिक गार्डनिंग के लिए आपको जैविक खाद का ही प्रयोग करना है।
- आप गोबर की खाद, वर्मीकंपोस्ट को पौधों में डालें।
- सरसों खली, नीम खली, किचिन वेस्ट भी बेस्ट है।
- सब्जियों के लिए लिक्विड खाद बेहतर रहती है।
- वर्मीक्यूलाइट, और परलाईट का प्रयोग भी बेहतर है।
ये भी है जरुरी- compost- ग्रीन और ब्राउन के कॉबिनेशन से ऐसे बनाएं खाद नहीं आएगी बदबू
सब्जियों की केयर कैसे करें
- सब्जियों को कम से कम छह घंटे धूप की जरुरत होती है।
- आपको समय पर पानी देना है, लेकिन ओवरवाटरिंग नहीं करनी है।
- मिट्टी सूखी लगने पर ही वाटर कैन के माध्यम से पानी दें।
- आप सब्जियों के चारों और मल्चिंग भी कर सकते हैं।
- बीमारी या कीट के लक्षण दिखें, तो तुरंत जैविक फंगीसाइड या नीम ऑयल का प्रयोग करें।
- पत्ते पीले होने पर, सूखने पर और झड़ने पर या इनमें छेद होने पर तुरंत उपचार करें।
- हार्वेस्टिंग करते समय आपको सब्जी के पौधे या बेल को नुकसान नहीं पहुंचाना है।
ऑर्गनिक गार्डनिंग के लिए टुल्स
आप किसी भी प्रकार की गार्डनिंग कर रहे हैं, तो आपको पास गार्डनिंग टुल्स का होना जरुरी है। इन टुल्स की मदद से पौधों का रखरखाव बेहतर तरीके से हो जाता है। आप हैण्ड ग्लव्स, हैण्ड ट्रॉवेल, वाटर कैन, स्प्रे बोतल, ड्रेन मेट, डबल कट प्रूनर, हैंड वीडर, क्रीपर नेट और सीडलिंग-ट्रे आदि खरीद सकते हैं। ये आपको ऑनलाइन भी मिल जाते हैं और आप चाहें,तो किसी शॉप से खरीद सकते हैं।
ये भी है जरुरी-grow bag- किस साइज के ग्रो बैग में कौन सा पौधा लगेगा, जानिए
ये जानकारी आपको कैसी लगी कमेंट करके हमें जरुर बताएं। इस प्रकार की अन्य जानकारी के लिए जुड़े रहिए द यूनिक भारत के साथ। आप किसी अन्य विषय पर जानकारी प्राप्त करना चाहते हैं, तो हमें जरुर बताएं।