Written by MAMTA YADAV
प्यार में लोग न जाने क्या क्या कर जाते हैं। कोई अपनी मुमताज के लिए ताज महल बनवा देता है, तो कोई अपने प्यार के लिए सूली पर टंग जाता है। पर क्या आपने कभी ये सोचा होगा कि बीवी एक और पति दो ऐसा भी हो सकता है। लेकिन ऐसा हो गया है। ऐसा ही किस्सा सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है। शेयरिंग इस केयरिंग के बेहद मजेदार वीडियो में दो लड़कों ने एक लड़की से शादी की है। लोगों ने इस वीडियो को शेयरिंग इस केयरिंग का बेस्ट एग्जांपल बताया है। जिसे लाखों लोग एक साथ देख रहे हैं।
सोशल मीडिया पर इस वीडियो में एक लड़की बैठी है जिसकी मांग में दो लड़के बारी-बारी सिंदूर भर रहे हैं, तो वहीं दोनों एक साथ उसे मंगलसूत्र पहना रहे हैं। हालांकि इस वीडियो की पुष्टि नहीं हुई है क्योंकि वायरल होने के लिए इस कंटेंट को क्रिएट किया गया हो। फिलहाल सोशल मीडिया पर यह वीडियो खूब ट्रेंडिंग में चल रहा है।
वीडियो में नजर आ रहा है कि दोनों लड़कों ने एक ही लड़की से प्यार किया और दोनों ने लड़की को बीच में बैठा कर सिंदूर की डिब्बी से बारी बारी लड़की की मांग भर दी। इसके बाद दोनों लड़कों ने एक साथ मिलकर लड़की के गले में मंगलसूत्र भी पहनाया। अभी तक यह पता नहीं चल पाया है कि यह वीडियो किस जगह का है इसकी जानकारी अभी नहीं मिल पाई हैं।
Read also: Trending: ‘एमबीए चाय वाला’ के बाद वायरल हो रही ‘बीटेक पानीपुरी वाली’ लड़की, जानिए इनकी इंस्पिरेशनल स्टोरी
स्कूल में शुरू हुई थी प्रेम कहानी
जिस शख्स ने यह वीडियो बनाई है उसने इन तीनों की शादी के बाद का एक इंटरव्यू भी लिया। लड़की से जब पूछा गया कि तुम्हें इन दोनों लड़कों से कब प्यार हुआ तो उसने बताया स्कूल टाइम से ही दोनों लड़कों के साथ अफेयर चल रहा है। तीनों एक साथ रिलेशन में थे और अब उन्होंने इस रिश्ते को शादी के बंधन में बांध दिया है।