WhatsApp Group Join Now

Tulsi Care-तुसली का पौधा हर घर में पाया जाता है, जिसका धार्मिक महत्व बहुत है। हिंदू धर्म में इस पौधे को भगवान का दर्जा प्राप्त है। महिलाएं परिवार में सुख और शांति की कामना करते हुए इसमें पानी अर्पित करती हैं। गर्मियां जहां अन्य पौधों के लिए घातक होती है, वहां तुलसी का पौधा भी इससे जल जाता है।

बहुत बार हमें पता भी नहीं लगता है और धीरे-धीरे ये पौधा सूखकर खत्म हो जाता है। इसलिए तुलसी के पौधे की समय रहते केयर करनी बहुत जरुरी है। आज हम आपको कुछ ऐसे तरीके बताने जा रहे हैं, जिनके इस्तेमाल से आपका पौधा हराभरा होगा। होममेड फर्टिलाइजर की बात भी करेंगे, जो आप प्लांट को दे सकते हैं।

तुलसी को पौधे को सूखने से बचाएंगे ये टिप्स

तुलसी का पौधा सूखने के कई कारण हो सकते हैं। ये पौधा सर्दियों में सुप्तावस्था में जाता है, लेकिन इस मौसम में ये दोबारा से जीवित हो जाता है। गर्मियों में थोड़ी सी स्पेशल केयर हर पौधा मांगता है। औषधीय गुणों से भरपूर ये पौधा भी अपनी थोड़ी केयर मांगता है। अगर आपका पौधा सूखने लगा है, पत्तियां पीली होने लगी हैं तो इसके कई कारण  हो सकते हैं। नीचे कुछ तरीके बताएं हैं, जिनकी मदद से आप अपने मरते हुए तुलसी प्लांट को जिंदा कर सकते हैं।

तुलसी प्लांट की मिट्टी बदलें

कई बार तुलसी का प्लांट एक गमले में लगा रहता है, जिसके चलते मुरझाना शुरु कर देता है। कोई पौधा एक ही गमले में कई दिनों तक रहेगा, तो इसमें पोषक तत्वों की कमी हो जाएगी। पोषक तत्वों कमी के चलते पौधा सूखने लगता है और पत्तियां गिराने लगता है। इसलिए आपको पौधे की रिपॉटिंग करनी है। रिपॉटिंग करने के लिए दूसरा गमला लें और उसमें अच्छी तरह से तैयार पॉटिंग मिश्रण भरें।

पहले वाले गमले से अपने प्लांट को निकालें। आपको इसे निकालने के लिए सावधानी बरतनी है। जड़ों को कोई नुकसान नहीं पहुंचाना है। आप पहले गमले के साइड से थोड़ी-थोड़ी मिट्टी हटा लें और फिर सावधानीपूर्वक इसे बाहर निकाल लें। अब तैयार गमले में इसे लगा दें। इसके बाद इसमें अच्छे से पानी दें।

तुलसी की पत्तियां पीली हो रही हैं तो करें ये उपाय

बहुत बार आपका तुलसी का प्लांट बिना बात के मुरझाने लगता है। इसकी पत्तियां पीली होकर नीचे गिरने लगती हैं। ऐसे में हो सकता है कि आप इसमें भर-भरकर पानी डाल रहें है। ऐसा करने पर पौधे को नुकसान होता है। कई बार घर का हर सदस्य इसमें पानी डालने लगता है। अगर आपके घर में भी ऐसा हो रहा है, तो आप थोड़ा कंट्रोल करें। ज्यादा पानी देना भी इसकी जड़ों को गला देता है।

आपको मिट्टी की गुड़ाई करनी है और देखना है कि ये सूखी है या गीली है। थोड़ी गहराई में खोदने पर मिट्टी गीली है, तो समझ लें कि आप पौधे में ओवरवाटरिंग कर रहे हैं। अगर मिट्टी कुछ इंच खोदने के बाद सूखी है,तो ये सूखे की समस्या भी हो सकती है। इसलिए पानी की मात्रा को समझें और इसमें उसी हिसाब से पानी दें।

पौधे की छंटाई करें

किसी भी पौधे को अच्छे से ग्रो करने के लिए इसकी छंटाई करना जरुरी होता है।आप भी पौधे की समय पर प्रूनिंग करें। ध्यान रहें कि सूखी पत्तियां और पीले पत्ते आपको इसप्लांट पर नहीं रखने हैं। ये आपके प्लांट की एनर्जी को खत्म कर देते हैं। आपके प्लांट पर मंजरी यानि बीज लग रहे हैं, तो आप इन्हें तोड़ सकते हैं। इनको पकाने के चक्कर में आपका पौधा सारा जोर इनमें लगा देगा और ग्रोथ रोक देगा।

तुलसी के पौधे के लिए बेस्ट फर्टिलाइजर

वैसे तो तुलसी प्लांट को किसी प्रकार की फर्टिलाइजर की जरुरत नहीं होती है। ये औषधीय पौधा अपने आप ही अच्छे से ग्रोथ कर लेता है। फिर भी कई बार ये फर्टिलाइजर की मांग कर लेता है। आप मार्केट से इसके लिए फर्टिलाइजर खरीद कर लाएं ये जरुरी नहीं है। कई होममेड फर्टिलाइजर और तरीके हैं, जिनकी मदद से आप तुलसी प्लांट को हराभरा और घना बना सकता है।

तुलसी प्लांट में डालें यूज की गई चायपत्ती

सबके घर में चायपत्ती का यूज होता है। चाय बनने के बाद बची चायपत्ती को फेंकने की बजाए आप इन्हें इकट्ठा कर लीजिए। चायपत्ती को अच्छे से धोकर धूप में सूखाएं। महीने के अंतराल में इसकी मुट्ठी भरकर आप तुलसी के प्लांट में डाल दें। ये आपके प्लांट को ना कभी खराब होने देगी और न कभी सूखने देगी।

चायपत्ती में नाइट्रोजन की मात्रा ज्यादा होती है। पौधों को नाइट्रोजन की जरुरत होती है। पत्तियों के विकास के लिए नाइट्रोजन जरुरी है। ये पत्तियों को पीला होने से बचाने के साथ आपके तुलसी प्लांट को सूखने से भी बचाएगी। चायपती का प्रयोग आप किसी भी पौधे में कर सकते हैं।

चायपत्ती में  हल्दी  और केले का पाउडर मिलाकर करें यूज

आप चाहें तो इस सूखी चायपत्ती में एक चम्मच हल्दी मिलाकर तुलसी प्लांट में यूज कर सकते हैं। हल्दी में एंटीबैक्टीरील गुण होते हैं, जो पौधे को संक्रमण से बचाने का काम करते हैं। आप चाहें तो इस मिश्रण में दो चम्मच केले के छिलकों को सूखाकर बनाया गया पाउडर भी एड कर सकते हैं। इस प्रकार तुलसी के प्लांट में ये मिश्रण डालने पर ये कमाल की ग्रोथ करती है। ये फर्टिलाइजर डालने के बाद आप प्लांट में वाटरिंग कर दें।

ये भी है जरुरी-Plants care- बागवानी में फटे दूध के भी हैं गजब फायदे, जानिए

ये भी है जरुरी-Hibiscus Care Tips- गुड़हल की खोई रंगत लौटा देंगी ये 4 दमदार खाद

 

WhatsApp Group Join Now

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *