WhatsApp Group Join Now

पोहा में तड़का लगाने की बात हो या कड़ी में, करी पत्ते के बिना इनका स्वाद अधूरा है। चटनी से लेकर कई डिश में करी पत्ते का अलग-अलग इस्तेमाल किया जाता है। खाने में अलग खुशबू और स्वाद लाने में करी पत्ता का कोई मुकाबला नहीं। वहीं करी पत्ता कई बीमारियों का रामबाण इलाज भी है। अगर इसका खाली पेट सेवन किया जाए तो इसके अचूक फायदे हैं। अधिकतर इसका प्रयोग साउथ इंडियन डिश बनाने में प्रयोग किया जाता है। इसमें बहुत सारे पौष्टिक तत्व भी होते हैं जो आपके पाचन तंत्र के लिए काफी लाभदायक हो सकते हैं।रसोई में कई काम के लिए हम घरों में करी पत्ते का पेड़ जरूर लगाते हैं। इस लेख में हम आपको करी पत्ते के कई अन्य फायदे बताएंगे- 

करी पत्ते में पोष्टिक तत्व

  •  मिनरल्स
  • कैल्शियम,
  • फॉस्फोरस,
  • फाइबर,
  • कार्बोहाइड्रेट,
  • मैग्नीशियम
  • आयरन
  • पौटेशियम
  • विटामिन ए
  • कैल्शियम
  • विटामिन सी
  • विटामिन बी 6

पाचन क्रिया में सुधार

खाली पेट करी पत्ता खाने से पाचन तंत्र के फंक्शन सक्रिय रहते हैं। इससे पाचन क्रिया में सुधार आता है।  खाली पेट रोजाना करी पत्ते का सेवन करने से पाचन से जुड़ी काफी सारी दिक्कतें दूर हो सकती हैं। जिनमें गैस, एसिडिटी और पेट फूलना जैसी समस्याएं शामिल हैं। इसके लिए रोजाना खाली पेट चार से पांच पत्तियां खानी होंगी।

वजन कम करने में है सहायक

करी पत्ता का सेवन अगर सुबह-सुबह किया जाए तो मेटाबॉलिज्म बढ़ने लगता है। इससे कैलोरीज़ बर्न होना शुरू हो जाती है। अगर रोजाना सुबह करी पत्ते के कुछ पत्तों का सेवन कर लेते हैं तो इससे वजन कम होने में मदद मिलती है। इससे पाचन क्रिया दुरुस्त रहती है। 

हेयर फॉल की समस्या भी होगी कम

करी पत्‍ते बालों के लिए बहुत ही फायदेमंद होते हैं। इसमें विटामिन सी, एंटीऑक्‍सीडेंट, विटामिन बी, प्रोटीन जैसे पोष्टिक तत्व उचित मात्रा में होते हैं। इसके रोजना सेवन से बालों का सेल्‍युलर रीजेनरेशन में शुरू हो जाता है। स्‍कैल्‍प के ब्‍लड सर्कुलेशन को बेहतर करता है। जिससे बालों का फायदा पहुंचता है।

कॉलेस्ट्रॉल को कम करे

करी पत्ते में ऐसे गुण होते हैं जो कोलेस्ट्रॉल के स्तर को कम करने में मदद करते हैं। एंटीऑक्सिडेंट से भरपूर करी पत्ते कोलेस्ट्रॉल ऑक्सीकरण को रोकते हैं। खास बात है कि यह अच्छे कोलेस्ट्रॉल (एचडीएल) की मात्रा बढ़ाता हैं।  इससे ह्दय रोग होने की संभावना कम हो जाती है। 

इसे भी पढ़ें- कहीं आप तो नहीं पी रहे नकली चाय, करें पहचान

डायबिटीज के मरीज के लिए फायदेमंद

रोज़ाना अगर कढ़ी पत्ते का सेवन किया जाए, तो इससे ब्लड शुगर के उच्च स्तर को कंट्रोल किया जा सकता है। डायबिटीज का मुख्य कारण शरीर में इंसुलिन बनाना बंद होना है। कढ़ी पत्ता इस इंसुलिन के में मदद करता है, जिससे ब्लड में शुगर का स्तर कंट्रोल में आ जाता है। कड़ी पत्ता कई एंटीऑक्सीडेंट्स होते हैं। 

मॉर्निंग सिकनेस को करे कम

कुछ लोगों को हर दिन लंबे समय तक मॉर्निंग सिकनेस रहती है। जिसमें जी घबराना, उल्टी आना, सुस्ती रहना जैसे लक्षण शामिल हैं। इसके लिए कोई सुबह निंबू पानी पीता है तो कोई चाय से सुस्ती को दूर भगाता है। वहीं अगर आपके गार्डन में करी पत्ता का पौधा है तो इसके चार से पांच पत्ते खाली पेट खा लें। इसके मॉर्निंग सिकनेस दूरी भागेगी। 

इसे भी पढ़ें- एक ही पेड़ लगे 23 किस्मों के आम

WhatsApp Group Join Now

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *